कन्या पूजन

कन्या पूजन | Kanya pujan kavita

कन्या पूजन

( Kanya pujan : kavita )

 

कन्या देवी रूप समान
कहते हैं सब वेद पुराण
कन्या पूजन से होता है
घर परिवार जग कल्याण

नव गृह प्रवेश पर कन्या
पूजन का खास विधान
अष्टमी नवमी नवरात्र में
कन्या रूप साक्षात मान

 

कन्या आदर सत्कार करे
देवी चरणों को जो धोता
सुख समृद्धि घर में आती
सौभाग्यशाली नर होता

 

नौ देवियों पूजन बाद ही
भक्त व्रत पूरा करते हैं
थाल सजा भोजन करवाते
शीश मां चरणों में धरते हैं

 

सामर्थ्य से दक्षिणा देते
चरण छूकर आशीष लेते
विजय विद्या राजयोग पाते
धन ऐश्वर्य वैभव सब आते

 

मात भवानी अम्बे खुश हो
घर घर में खुशहाली आती
सफल होती साधक साधना
मन इच्छा सब पूरी हो जाती

भरा रहे भंडार सदा ही
रणचंडी देती है वरदान
दुष्ट दलनी संकट हरणी
भक्तों का करे कल्याण

 

दुर्गा नौ रूपों की पूजा
अर्चना जो नित करता
कन्या पूजन सेवा वंदना
आशीशों से झोली भरता

    ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

 

20+ Motivational Poem in Hindi मोटिवेशनल कविता हिंदी में

 

Similar Posts

  • Kavita | पत्रकार हूँ पत्रकार रहने दो

    पत्रकार हूँ पत्रकार रहने दो ( Patrakar Hoon Patrakar Rahne Do ) ******* लिखता हूं कलम को कलम कागज़ को काग़ज़ ग़ज़ल को ग़ज़ल महल को महल तुम रोकते क्यों हो? टोकते क्यों हो? चिढ़ते क्यों हो? दांत पीसते क्यों हो? मैं रूक नहीं सकता झुक नहीं सकता बिक नहीं सकता आजाद ख्याल हूं अपनी…

  • भाग्य | Poem on Bhagya

    भाग्य ( Bhagya )   भाग्य निखर जाये हमारा जब तकदीरे मुस्काती। ग्रह आकर साथ देते, खुशियों की घड़ी आती। सेवा स्नेह संस्कार हृदय में विनय भाव पलता है। सद्भावो की धारा में, पुष्प भाग्य खिलता है। पुष्प भाग्य खिलता है किस्मत के तारे चमकते, सुखों का लगता अंबार। अनुराग दिलों में पलता, जीवन में…

  • गणगौर त्योहार | Gangaur Tyohar par Kavita

    गणगौर त्योहार ( Gangaur tyohar )    ईसर गौरी की पूजा होती पावन गणगौर का त्योहार। गोरी सज धज शिव शंकर को वंदन करती बारंबार। कुंवारी कन्याएं सोलह दिन गौरी पूजन कर आती। जल दूब अर्पण शिव गौरी गौर गौर गोमती गाती। सिंदूर मेहंदी चूड़ा चढ़ाती कर गोरी सोलह सिंगार। मनचाहा वर दो शिव भोले…

  • इन्द्र का दर्प | Kavita

    इन्द्र का दर्प ( Indra ka darp )   इन्द्र… हाँ ! इन्द्र, आज फिर क्रूध हो चुका है ! डुबोना चाहता है सारी धरती ! क्योंकि इन्होंने चुनौती दी है, उसके ऐश्वर्य एवं सत्ता को ! डूबने को हैं मजदूर, किसान एवं नौजवान । दर्द एवं दहशत इतना कि आवाज भी नहीँ दे पा…

  • बेटियां – पूर्णिका

    बेटियां – पूर्णिका मां की हर भावना का,पिता के स्नेह का, जग में सदा मान सम्मान रखती है बेटियां । मंदिर ले जातीं,शॉपिंग करातीं, घर का साज, सजाती हैं बेटियां।। बचपन में मां-बाप,उनकी दुनिया होते, बड़े में मां-बाप को,दुनिया घूमातीं हैं बेटियां।। बेटा है राजा भैया,पर दिल के पास सदा अपनापन ,फिकर लिए, रहती है…

  • तुम मत रोना प्रिय | Tum mat Rona Priya

    तुम मत रोना प्रिय ( Tum mat rona priya )   तुम मत रोना प्रिय मेरे, यह तेरा काम नही है। जिस संग मन ये लागा, मेरा घनश्याम वही है।।   जो राधा का है मोहन, मीरा का नटवर नागर। वो प्रेम रसिक इस जग का, मन मेरा छलकत गागर।।   वो एक पुरूष सृष्टि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *