दिल की खूबसूरती

दिल की खूबसूरती

सुनने में थोड़ा अलग लगता है,थोड़ा बोरिंग भी और कुछ लोगों को थोड़ा अजीब भी।लेकिन आज की इस आधुनिकता की दौड़ में सबसे मुश्किल चीज है ये दिल वाली खूबसूरती। वो कहावत है ना सूरत नहीं सीरत अच्छी होनी चाहिए।

बस कुछ ऐसा ही, लेकिन देखा जाए तो आजकल सबको सूरत बढ़िया चाहिए सीरत तो जैसे उनके लिए कुछ है ही नहीं। आज की इस सोशल मीडिया वाली दुनियां की चकाचौंध में लोग इतना मशगूल है कि उन्हें इंसान की अच्छाई दिखती ही नहीं क्योंकि उनको चाहिए व्यूज और लाइक्स के लिए अच्छा, सुंदर चेहरा बस।

लेकिन सच कहूं तो इस सूरत का क्या करोगे जो एक वक्त के बाद ढल जाएगी,दिल की खूबसूरती हमेशा बरकरार रहती ये बात तब याद आएगी।

खैर समझाना भी किसे जो समझना चाहता नहीं,आजकल सबको ये लगता अगर कोई चुप है,अकेले बैठा है,कहीं आना जाना,मिलना जुलना पसंद नहीं करता है तो इसका मतलब या तो उसने प्यार में धोखा खाया है या वो घमंडी है।

लेकिन ये सच नहीं है,अगर अपनी साफ नजरों से,विचारों से देखा जाए तो वो इंसान अपनी अच्छाई से,अपनी पाक नियत से और नेकदिल की वजह से सबके असली चेहरे पहचान चुका है।

आजकल अच्छा दिल या किसी के मन भी भावनाएं कोई अहमियत नहीं रखती,सबके लिए बस पैसा,चकाचौंध और ये होड़ वाला दिखावा मायने रखता।

दिल,दिल की गहराई ये शब्द शब्दों में कितना आसानी से लिख लेते है ना,मगर इसे समझ पाना उतना ही मुश्किल है। ठीक वैसे ही जैसे हम किसी किताब का कवर देख उसे छोड़ देते लेकिन उसके अंदर का सार हमारे जीवन के लिए सार्थक,ज्ञानवर्धक हो सकता इस बात को नज़र अंदाज कर देते।

इसलिए दिल की खूबसूरती पहचानिए, चेहरे से खूबसूरत तो खिलौने भी होते।।

रचनाकार : योगेश किराड़ू

बीकानेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • हिंदी और ग़ज़ल: एक आत्मीय संबंध की संभावनाएँ

    हिंदी भाषा भारत की आत्मा है, जिसकी विविधता, गहराई और सांस्कृतिक समृद्धि अद्वितीय है। यह भाषा न केवल संवाद का माध्यम है, बल्कि एक जीवंत परंपरा, साहित्य और भावनाओं की अभिव्यक्ति का स्रोत भी है। मुझे हिंदी से अत्यंत प्रेम है, क्योंकि यह मेरी मातृभाषा है – मेरे सोचने, महसूस करने और व्यक्त करने की…

  • ज्योतिष एव स्वप्न विवेचना

    मनुष्य के जन्म समय काल मे ग्रह नक्षत्रों की जो स्थितियां रहती है ज्योतिष विज्ञान उसके आधर पर उसके जन्म जीवन का आंकलन मूल्यांकन करता है। जो यदि सही ज्योतिषीय गणीतिय गणना पर की जाय तो अक्षरशः सही होता है जिसमें मनुष्य अपने श्रेष्ठ कर्म से जीवन मे सार्थकता की सफलता को बढ़ा सकता है…

  • दे मॉं सरस्वती ऐसा वरदान

    मेरे को वह हम सबको माँ सरस्वती ऐसा वरदान दे कि हम सबके जीवन में सदैव विद्या के संग विनय का ज्ञान होता रहे । वह माँ सरस्वती मेरे को ऐसा आशीर्वाद प्रदान करती रहना की मैं सदैव अपने लेखन को उत्कृष्टता पर लिख आध्यात्मिक संतुष्टि प्राप्त करता रहूँ। मेरे दिवंगत आध्यात्मिक शिक्षक शासन श्री…

  • बैन ड्रग्स के लिए युवाओं में बढ़ती तलब

    हाल ही में, एक जांच से पता चला है कि नशीली दवाओं की लत की महामारी, जो ज्यादातर युवा पुरुषों को प्रभावित कर रही है, पूरे भारत में फैल रही है। नशीली दवाओं का दुरुपयोग भारत में एक महत्त्वपूर्ण सामाजिक और स्वास्थ्य मुद्दा है। भारत की विविध आबादी, बड़ी युवा जनसांख्यिकी और आर्थिक असमानताएँ देश…

  • परमात्मा और परमार्थ

    परमात्मा वास्तव में आत्मा कि परम यात्रा का ही सत्यार्थ है या कुछ अन्य आत्मा किवास्तविकता शोध का विषय है या नही अपने आप मे बड़ा प्रश्न है ? आत्मा परमात्मा दोनों के शाब्दिक विवेचना में सिर्फ परम का ही प्रत्यंतर है आत्मा कि परम स्थिति ही परमात्मा कि प्रमाणिकता है ? परम स्थिति क्या…

  • होली रंगों का त्यौहार

    रंगोत्सव पर विशेष       रंगों का त्यौहार रंगोत्सव, जीवन को विभिन्न कला रूपों के साथ मनाने, इस तनाव भरे जीवन मे सबके चेहरों पर मुस्कान लाने एवं उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने का एक माध्यम है। यह रंगोत्सव का त्यौहार जीवन आश्चर्य और नए अनुभवों से भरा होता है। हर दिन कुछ नया लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *