Diwali tyohar kavita

दीपावली त्योहार | Diwali tyohar kavita

दीपावली त्योहार

( Deepawali tyohar : Kavita )

 

जगमगाया घर का आंगन
आया  दीपों  का  त्योहार
रोशन हो गया कोना-कोना
दिवाली खुशियों का त्योहार

 

दीप जले उजियारा लाये
स्नेह मिलन बिखेरे प्यार
घर घर में खुशहाली छाये
सदा  भरा  रहे  भंडार

 

लक्ष्मी मां कृपा हमेशा
बरसाती  रहे  अपार
यश कीर्ति वैभव दात्री
करती खुशियों की बौछार

 

मंगलमय लक्ष्मीजी पूजा
मंगलकारी शुभ विचार
सद्भाव की पावन गंगा
घर-घर में उमड़े प्यार

 

कोना कोना जगमग करता
हर्षित  घर  संसार
सुंदर-सुंदर सजे दुकानें
जगमग चमके बाजार

 

सबके चेहरों पर रौनक हो
खिलते चेहरे हो हजार
दुख दरिद्र सब मिट जाते
आपस  में  बरसे  प्यार
अंधकार का अंत करें
दीवाली दीपों का त्योहार

    ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

धन्वंतरि जयंती | Dhanvantari jayanti kavita

Similar Posts

  • देख ही लेती हूँ मै उसको

    देख ही लेती हूँ मै उसको दूर गगन की किस बदली में,जाने मेरा चाँद छुपा है,कौन भला उसे ढ़ूँढ़ के लायेकिसी को मेरी फिक्र कहाँ है,मै तो हूँ बस आँख उठाए किकब काली बदली छँट जाये,और मेरी सूनी आँखों मे,मुझको मेरा चाँद दिखाए,मै बर्षों से चौथ उपासी,पानी की दो बूँद को प्यासी,बस एक ही आस…

  • उबारो गणपति | Ubaro Ganpati

    उबारो गणपति ( Ubaro Ganpati ) हे गणपति बप्पा!गणनायक। विघ्नहर्ता सिद्धि विनायक।। हम तो हैं भक्त प्रभु नादान। आए हैं शरण दयालु जान।। रखिए प्रभु हमारा भी मान। दीजिए हमारी ओर ध्यान।। हमको निहारिए सुखदायक। हे गणपति बप्पा!गणनायक ।। भटक रहे जग की माया में । मैल चढ़ रहा इस काया में ।। अंधकारमय है…

  • मशाल | Mashaal

    मशाल ( Mashaal )   बढ़ रह सैलाब इधर तुम्हे अभी रहनुमा चाहिए उठा लो खड़ा हाथों मे तुम अब हमे निजी सुरक्षा चाहिए.. लगी आग जिन घरों मे देखो भीतर से खिंचती बेटियां देखो देखो न अब केवल रोटियां तुम गर्त मे गिरती पीढियां देखो… रसूख, न दौलत , न जात देखो हो रहे…

  • सरोज कौशिक की कविताएं | Saroj Koshik Poetry

    क्या तुमने क्या तुमने झरना देखा है? देखी है उसकी यात्रा? तुम्हें तो सिर्फ अपने सुख से मतलब है। बताती हूं उसकी यात्रा का दुख। तुम्हारी तरह मैंने भी चाहा था मेरा जीवन झरने सा बहता रहे,हर,हर। लेकिन, जब चुल्लू में उसका जल भरा तो रंग मिला लाल रक्त रंजित सा। एक घायल चेहरा कहता…

  • पुरस्कार मिले या तिरस्कार

    पुरस्कार मिले या तिरस्कार   यथार्थ की धरातल पर खड़े होकर , सच को कर लूँगा स्वीकार पुरस्कार मिले या तिरस्कार |   ना कभी डगमगाऊंगा , कभी नहीं घबराऊंगा , झंझावातों से टकराऊंगा , मजधारों से हाथ मिलाऊँगा , हिम्मत नहीं मैं हारूँगा | सब कुछ कर लूँगा स्वीकार , पुरस्कार मिले या तिरस्कार…

  • नफरत भरी है जमाने में

    नफरत भरी है जमाने में नफरत भरी है जमाने मेंदर्द भरा है दिवाने मेंवह मजा नए में अब कहांजो मजा होता था पुराने में।। पैसा है तो अब प्यार हैमोहब्बत भी एक व्यापार हैइंतजार कौन करता हैजब बेवफा सरकार है।। दौर कहां अब पुराना हैदेवदास जैसा कोई दीवाना हैअब तो पैसे से दिल्लगी होतीप्यार तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *