Gitika chhand

संत्रास | Gitika chhand

संत्रास

( Santras )

 

ईर्ष्या, पीड़ा, शत्रुता, अति, अभाव का त्रास !
हीन भावना , विवशता , से निर्मित संत्रास !!

 

मन में पाया बिखरता, जब इनका अंधियार
चाहा कारण खोज ले, क्यों है यह प्रतिभास !!

 

मन ने सुन ली सहज ही , मन की सारी पीर
समझ लिया था जान कर, वह सारा इतिहास !!

 

अगम अवांछित के लिये,सृजित अकारण मोह
सरल शीघ्रतम मार्ग के , लिए विमोहित आस !!

 

सोचा – आखिर क्यों हुए , थे ये सब उद्भूत
क्यों इनसे इतना अधिक, है जीवन उद्भास !!

 

किया कठिन वातावरण , ने वह आविष्कार
निम्न ऊर्ध्व जब हो गये , थे चेतन आयास !!

 

मन ने मन का मित्र बन , दिया उसे संज्ञान
जीवन का हर कर्म वह , बना रखे संन्यास !!

 

कर्त्ता  से  दृष्टा  बने , रहे  शान्त  गम्भीर
तन आत्मा का मात्र है , अस्थाई अधिवास !!

 

मिला उसे आत्मीयता , का मधुरिम सम्मान
अब अनुभव होने लगा , उसे नवल उल्लास !!

 

पा  कर  अनुपम  सांत्वना , की  ऊर्जा भरपूर
मन की सार्थक प्रेरणा , अब है मन के पास !!

 

मन  से  मिल  कर हो रहा, अब मन को विश्वास
मन उठ कर छू पाएगा , निश्चय ही “आकाश” !!

?

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

उनकी समझ में थे बहुत से | Ghazal

Similar Posts

  • भुला रहे हो न | Bhula rahe ho na kavita

    भुला रहे हो न ( Bhula rahe ho na )     कुछ बोलो कुछ तो सच बोलो, आज लिखकर मिटा रहे हो न। चुड़ा दही कुर्ता पायजामा आदि, बोलो ना तुम क्यों शर्मा रहे हो न।   जहां आज खड़े हो ऐ उनकी है, पेड़ पौधे कुआं कल सब के सब। क्यों छुप कर…

  • देख ही लेती हूँ मै उसको

    देख ही लेती हूँ मै उसको दूर गगन की किस बदली में,जाने मेरा चाँद छुपा है,कौन भला उसे ढ़ूँढ़ के लायेकिसी को मेरी फिक्र कहाँ है,मै तो हूँ बस आँख उठाए किकब काली बदली छँट जाये,और मेरी सूनी आँखों मे,मुझको मेरा चाँद दिखाए,मै बर्षों से चौथ उपासी,पानी की दो बूँद को प्यासी,बस एक ही आस…

  • बगावत नहीं होती | Kavita bagawat nahi hoti

    बगावत नहीं होती! ( Bagawat nahi hoti )    भगवान की अदालत में वकालत नहीं होती, किसी के चिल्लाने से कयामत नहीं होती। जहाँ रहेंगे सच्चरित्र औ पक्के ईमानवाले, किसी के भड़काने से बगावत नहीं होती।   इतना सीख चुका हूँ मैं इन आबो-हवा से, किसी से मुझे अब शिकायत नहीं होती। पैसे का नशा…

  • सी आर पी एफ जवान हूॅं | CRPF Jawan

    सी आर पी एफ जवान हूॅं ( CRPF jawan hoon )   जो ख़्वाहिशें है हमारी उनको पूरी करने में रहता हूॅं, दिन-रात का पता ना चलता बस लिखता-रहता हूॅं। परिस्थिति ख़राब होने पर भी घबराया ना करता हूॅं, एक पहचान बनानें को ज़िद्दी रस्तें चलता-रहता हूॅं।। कभी कहानी कभी कविता मुक्तक दोहे लिखता हूॅं,…

  • रख | Kavita

    रख ( Rakh : Hindi Kavita  )   खुशियो भरा पिटारा रख । दिल मे जज्बा प्यारा रख ।। तुझे अकेले चलना है । आगे एक सितारा रख ।। मन मे हो मझधार अगर । अपने साथ किनारा रख ।। धुन्धले पन के भी अंदर । सुंदर एक नजारा रख ।। दुनिया से जो भिड़ना…

  • नया साल मुबारक | Naya Saal Mubarak

    नया साल मुबारक ( Naya saal mubarak )   सबको ये नया साल मुबारक, गुजरा जो गया हाल मुबारक ! जात धरम के थप्पड़ पड़ते, इनसे बचते गाल मुबारक! नेताओं की गोरों वालीं, बँटवारे की चाल मुबारक ! हिन्दू मुस्लिम आपस लड़ लो, बहता लोहित लाल मुबारक !! भूखे प्यासे बालक रोते, उनको अमृत काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *