दुआ रही सबकी

दुआ रही सबकी | Kavita Doa Rahi Sabki

दुआ रही सबकी

ये दुआ रही हम सबकी,
हो जाए सारी जहां आपकी।
यह खुशी का दिन सदा,
आते रहे आपके जीवन में रोजाना।

बनिए खिलकर सुगन्धित फूल।
हो रोशनमय आपसे ,आपका कुल।
जन्म का सद्फल है आपको पाना।
माया के तम में ना हो कभी डगमगाना।
नित गुणगान हो आपके व्यक्तित्व की।
ये दुआ रही हम सबकी।

परम प्रकाश में रहिए आप।
सारे तम नित रहे साफ।
न रहे खुशियों का आपकी ठिकाना।
नित्य परमानंद का हो आपके जीवन में आना।
बराबरी ना कर सके कोई, आपकी कामयाबी की।
ये दुआ रही हम सबकी ।

सबके हृदय में हो आपका वास।
रहना हो सदा प्रभु के पास।
बनिए प्रभु का ऐसा प्यारा।
चमकिए बनकर सूरज, चांद ,तारा।
वृद्धि हो सदा आपके यश की।
ये दुआ रही हम सबकी।

Suma Mandal

रचयिता – श्रीमती सुमा मण्डल
वार्ड क्रमांक 14 पी व्ही 116
नगर पंचायत पखांजूर
जिला कांकेर छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें :-

हिन्दी की बिंदी | Kavita Hindi ki Bindi

Similar Posts

  • मैं और चाय | Main aur chai

    ” मैं और चाय “ ( Main aur chai )   ले चाय की चुस्की लगाते थे, दोस्तों के साथ महफिल हम जमाते थे। लंबी-लंबी छोड़ कर गप्पे हम लड़ाते थे, चाय की टपरी पे आधी ज़िंदगी बिताते थे। टांग खींच कर दोस्तों की खूब मस्ती करते थे , पता ही नहीं चलता कब घंटों…

  • धूमिल होता आकाश | Dhumil Hota Aakash

    धूमिल होता आकाश ( Dhumil hota aakash )    रेत के टीले पर बनाया था घर हमने दूर की आंधी ने नींव ही खोखली कर डाली उड़ते रहे छप्पर बांस खड़खड़ाते रहे गरीबी की दीवार चादर न बन सकी हवा के बहाव मे चल दिए वे भी जिनके लिए कभी हम बहुत कुछ थे…सब कुछ…

  • हमारे शहर में | Hamare Shahar mein

    हमारे शहर में ( Hamare shahar mein )  ( 36) ‘हमारे शहर में’ प्रायः डाॅक्टर का बेटा डाॅक्टर है, वकील का बेटा वकील मास्टर का बेटा मास्टर है. इसी के अनुसार वधू भी तलाशते हैं , डाॅक्टर के लिए डाक्टरनी प्राथमिकता बताते हैं. कमाने वाली बहू सबकी पहली पसंद है , नकद दस लाख फार्चूनर…

  • अभाव | Abhaav

    अभाव ( Abhaav )   अंधेरा न होता तो सवेरा न होता होता न दिन तो रात भी न होती यही तो है सच्चाई भी जीवन की होता सबकुछ तो कुछ भी न होता.. न होती किसी को जरूरत किसी की न किसी को किसी की पहचान होती न होती भूख किसी को न प्यास…

  • आओ रोएँ

    आओ रोएँ ०जिसको खोया उसे याद कर बिलखें कलपें नयन भिगोएँआओ रोएँ०जो न खो गए उनको भूलेंखुशी दफ़्न कर, मातम वर लेंनंदन वन की जमीं बेचकरझट मसान में बसने घर लेंसुख-सपनों में आग लगाकरदुख-दर्दों के बीजे बोएँआओ रोएँ०पक्ष-विपक्ष नयन बन जाएँभूले से मत हाथ बँटाएँसाथ न चलकर टाँग अड़ाएँफूटी आँख न साथी भाएँनहीं चैन से…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Kavita -सास बनने का जुनून

    सास बनने का जुनून ( Saas Banne Ka Junoon )   मेरे  पतझड  में  फूल  खिल  आया आज सुबह ही बेटे के लिए रिश्ता आया   मुझे भी  सास बनने का जुनुन चढ़ आया दिल में रंग बिरंगे फूलो का बगीचा उगाया   रिश्ते वालो की खातिर तव्वजो जम के की बेटे  की  खामियाँ  तारीफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *