इन्द्र का दर्प

इन्द्र का दर्प | Kavita

इन्द्र का दर्प

( Indra ka darp )

 

इन्द्र…
हाँ ! इन्द्र,
आज फिर क्रूध हो चुका है !
डुबोना चाहता है सारी धरती !
क्योंकि इन्होंने चुनौती दी है,
उसके ऐश्वर्य एवं सत्ता को !
डूबने को हैं
मजदूर, किसान एवं नौजवान ।
दर्द एवं दहशत इतना
कि आवाज भी नहीँ दे पा रहे हैं,
फिर भी
आवाज तो आ रही है
मौत के बाद के सन्नाटे की !
अब कौन धारण करेगा
गोवर्धन पर्वत को ?
और
कौन-कौन टिकाएगा अपनी लकुटी ।
जिससे फिर लौटे खुशियाँ
खेतों – खलिहानों में,
गुजाएं कल कारखाने,
बन्द हो दुश्मन की तोपों के मुँह,
बिखेरे केशर कश्मीर
फिर एक बार ।
*इन्द्र – मौजूदा सरकार

 

लेखक – आर० डी० यादव

Ex ADCO ( co-operative UTTAR PRADESH )

 

यह भी पढ़ें :-

24+ Desh Bhakti Kavita in Hindi देश भक्ति कविता हिंदी में

 

Similar Posts

  • किसने देखा | Kavita kissne dekha

    किसने देखा ( Kissne dekha )      कल के कल को किसने देखा ना हमने ना तुमने देखा जीवन के हर गुणा गणित में तू -तू, मैं -मै सबने देखा,   बिन मौसम बरसातें देखा कितने दिन और रातें देखा बदल गये सूरज चंदा क्या? बदला क्यों जज्बातें देखा?   बहती सर्द हवाएं देखा…

  • मगर | Magar

    मगर ( Magar )    बेशक जिंदा हो तुम अपने भीतर जी भी लोगे हाल पर अपने किंतु, क्या जी सकोगे घर के भीतर ही ! समाज जरूरी है समाज और शहर के लोग जरूरी हैं देश और जगत का साधन जरूरी है बिना और के जीवित रहना संभव ही नहीं तब भी तुम्हारा यकीन…

  • गुरु घासीदास बाबा जयंती

    गुरु घासीदास बाबा जयंती सन्ना न न ना सना हो रे नना ।सन्ना न न ना नाना हो रे नना ।। गुरु बाबा जी के जयंती मनाए बर।सतनाम के पावन अंजोर बगराए बर।आवा जी संगी हो आवा जी मितान।गुरु बाबा के सीख ल कर लव धारन।सन्ना न न ना सना हो रे नना ।सन्ना न…

  • मन मे भेद | Man per Kavita

    मन मे भेद ( Man me bhed )   वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है हर किसी का व्यक्तिगत संसार है किंतु ,आपसी मन मुटाव कर देता है बाधित कई सफलताओं को…. मन मुटाव भी स्वाभाविक है हक है सभी को अपनी तरह से जीना किंतु ,बात जब परिवार या समाज की हो तब ,आपका मूल्य…

  • हिन्दी दिवस है | Hindi Diwas Hai

    हिन्दी दिवस है ( Hindi Diwas Hai ) हिंदी दिवस है क्यों हिंदी विबस हैअपने ही लोगों का मन परबस है । अपने ही लोग सब अपने ही भाईअंग्रेजी में जमकर करे सब पढ़ाई। अपने ही लोग करे जब उपेक्षाबढ़े कैसे हिन्दी बढ़े कैसे शिक्षा। हिंदी में सोते सब हिंदी में जागेफिर भी अंग्रेजी के…

  • प्रेयसी | Preyasi

    प्रेयसी ( Preyasi )    सृष्टि में  संचरित अथकित चल रही है। प्रेयसी ही ज्योति बन कर जल रही है।।   कपकपी सी तन बदन में कर गयी क्या, अरुणिमा से उषा जैसे डर गयी क्या, मेरे अंतस्थल अचल में पल रही है।। प्रेयसी०   वह बसंती पवन सिहरन मृदु चुभन सी, अलक लटकन नयन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *