डॉक्टर साहब का संघर्ष

डॉक्टर साहब का संघर्ष | लघुकथा

एक अस्पताल में नर्स और डाक्टर की कहा सुनी चल रही थी –
नर्स ने बड़े गुस्से से मेज पर फाइल पटक कर कहा-
आप भी सफेद कोट पहनते हो मैं भी सफेद कोट पहनती हूँ,
जितना काम आप कर लेते हो उससे कहीं ज्यादा काम मैं भी कर लेती हूँ- पता नहीं आप लोग किस लिए अकड़ते हुए चलते हो?
डॉक्टर साहब के चेहरे पर मुस्कुराहट की एक रेखा खिंच गई,और बोले बिल्कुल सही कहा आपने पर मेरे संघर्ष की कहानी अलग है,पहले मैंने चिकत्सा प्रवेश परीक्षा के लिए दो वर्ष तक मेहनत किया रिश्तेदारों पड़ोसियों के ताने सुने,
सर्दी गर्मी वर्षात की परवाह न करते हुए दिन रात एक कर दिया,
तब जाकर एक चिकत्सा महाविद्यालय में प्रवेश लिया,साढ़े पांच वर्ष कड़ी मेहनत के बाद स्नातकोत्तर की उपाधि के लिए फिर से कड़ी मशक्त की मानव जाति के सेवा के लिए स्वस्थ समस्याओं की जिम्मेदारी लेते हुए दिन रात आँखों को आराम दिये बिना घर परिवार त्याग कर अस्पतालों में एक विभाग से दूसरे विभाग में भटका, मरीजों की गालियाँ सुनी दुआएँ भी ली तब जाकर आज आपके सामने खड़ा हूँ,और सरलता से आप जैसी नर्सों की शिकायतें सुन रहा हूँ,
“धरती का भगवान” यूँ ही नहीं कहा जाता इसके लिए किशोरा अवस्था से लेकर जवानी तक का पूरा समय संघर्ष रूपी भट्ठी में जलाना पड़ता है,
डॉक्टर और सफेद कोट आपके लिए एक साधारण सा शब्द है लेकिन हम लोगों के लिए परिश्रम त्याग तपस्या की निशानी है||

Anand Tripathi

आनंद त्रिपाठी “आतुर “

(मऊगंज म. प्र.)

यह भी पढ़ें:-

गणेश स्तुति | Ganesh Stuti

Similar Posts

  • एक लड़की को देखा तो ..(दूसरा भाग ) | Kahani

    एक लड़की को देखा तो… दूसरा भाग (Ek ladki ko dekha to : Prem kahani )   1 Jan 2014 यह नए वर्ष का पहला दिन था।कड़ाके की ठंड थी।यद्यपि धुंध और कोहरा सुबह से ही था,जिससे कुछ भी देखना मुश्किल हो रहा था लेकिन कल रात से ही मेरे जीवन मे उजाला साफ दिखाई…

  • गाड़ी बुला रही है

    और अंततः वो छुक छुक गाड़ी बंद हो ही गयी.. पिछले करीब एक सो पच्चास सालो से अनवरत चलने वाली मिटर गेज रेल गाड़ी ने साल 2016 के अंतिम दिन अपना अंतिम सफर पूरा किया। नए साल का पहला दिन पूरी शांति के साथ बिता.. बीते डेढ़ सौ वर्षो का शौर थम गया.. स्टेशन खामोश…

  • एक अजनबी के साथ सुनहरा सफ़र

    मैं एक कंपनी में कार्यरत था, जो मेरे घर से सिर्फ १० किलोमीटर दूर थी. बारिश और बिजली अपना रंग दिखा रही थी,११ बज चुके थे, कंपनी की लाइट बहुत देर से नहीं थी,सब काम ठप्प। सभी लोग परेशान, मैंने मेंटिनेंस अभियंता को फ़ोन किया, फ़ोन पर उधर से बड़ा ही असंतुष्ट जवाब था, तुम्हें…

  • फालतू की राय

    “पिताजी, मैं ग्रीन सिटी के बराबर में जहाँ पर प्लॉटिंग हो रही है, वहाँ एक प्लॉट लेना चाहता हूँ। आपकी इस बारे में क्या राय है? क्या मेरा वहाँ प्लॉट लेना ठीक रहेगा?”मोहित ने अपने एडवोकेट पिता नरेश जी के ऑफिस में घुसते हुए पूछा। “ठीक है। ले लो। कोई दिक्कत नहीं।”अपने वकील मित्र राजेश…

  • सही फैसला

    राजू और रीना एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन परिस्थितियों के कारण वे एक दूसरे से अलग हो गए थे। राजू की शादी कविता से हो गई थी, लेकिन वह अभी भी रीना को प्यार करता था, उसे भुला नहीं पाया था। उसके दिल में रीना के लिए एक गहरा प्यार और आकर्षण…

  • रॉंग नंबर (PART-4 ) | Wrong number Hindi kahani

    रॉंग नंबर (PART-4 ) # अगले_दिन_शाम_को                   ★★★ हम टहलने आये थे।कल की यात्रा ने हमे थका दिया था। वह लड़की और उसका नम्बर हमे अब भी याद था यद्यपि नम्बर मिलने के चांस न के ही बराबर थे तब भी हमने try किया।रवी मेरे फोन से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *