फूल तितली सनम हुए बे-रंग

फूल तितली सनम हुए बे-रंग

क़ाफ़िया – ए स्वर की ‌बंदिश
रदीफ़ – बे-रंग
वज़्न – 2122 1212 22

फूल तितली सनम हुए बे-रंग
इंद्रधनुषी छटा दिखे बे-रंग

तेरी खुशबू जो ज़िंदगी से गई
रात-दिन मेरे हो गए बे-रंग

ये मुहब्बत सज़ा बनी है आज
दौर-ए-हिज़्राँ लगे मुझे बे-रंग

याद जब तेरी आती है मुझको
बेवफ़ा, हर वफ़ा लगे बे-रंग

मौत रस्ता नहीं जुदाई का
ज़िंदगी तेरी हो भले बे-रंग

ख्वाब इक टूटने का ऐसा दर्द
ख्वाब आते हैं सब मुझे बे-रंग

साथ में ज़ीस्त जो गुज़ारी है
हिज्र के जिस्म को छुए बे-रंग

हर सफ़र तय किया हूँ ज़ीस्त का मैं
लम्हें-लम्हें रुला दिए बे-रंग

ज़िंदगी नाम मौत का ले रही
रंग “बिंदल” तभी हुए बे-रंग

Vikas Aggarwal

विकास अग्रवाल “बिंदल”

( भोपाल )

यह भी पढ़ें :-

मुझको पसंद करते हैं लाखों हजार लोग

Similar Posts

  • जिन्हें ज़िन्दगी हम बनाने लगे थे | Ghazal Jinhen Zindagi

    जिन्हें ज़िन्दगी हम बनाने लगे थे ( Jinhen zindagi hum banane lage the )   वो ख्वाबों की दुनिया सजाने लगे थे हमें देखने आने जाने लगे थे ।। छुपाने पड़े थे हमें भी तो आँसूँ । सनम दूर हमसे जो जाने लगे थे ।। नज़र जब कभी इत्तफाकन मिली तो उन्हें देख कर मुस्कराने…

  • ज़िंदगी को वो जहन्नुम ही बनाएगा

    ज़िंदगी को वो जहन्नुम ही बनाएगा ज़िंदगी में फूल को जो भी सताएगाज़िंदगी को वो जहन्नुम ही बनाएगा तू डराना चाहता है मौत को प्यारेये बता तू मौत को कैसे डराएगा बावली सी हो गयी मैं जानकर ये कीआज बेटा शौक से खाना पकाएगा मानता हूं तू बहुत नाराज़ है लेकिनभाई के बिन जश्न तू…

  • कभी तो देख | Kabhi to Dekh

    कभी तो देख ( Kabhi to Dekh ) नकाब जब हटे ज़रा नज़र झुकी-झुकी मिलेकभी तो देख इक नज़र के लुत्फ़-ए-मयकशी मिले सितारे चाँद चाहिए न चाँदनी भी अब हमेंफ़क़त है इश्क़ की ही ख़्वाहिशें ये बंदगी मिले सितम हज़ार करते हैं दिलों जाँ पे सभी यहाँजिसे बता दूँ दास्ताँ कोई तो आदमी मिले नज़र…

  • सितम का वार है | Sitam ka Vaar Hai

    सितम का वार है ( Sitam ka Vaar Hai ) उसकी जानिब ही सितम का वार हैआदमी जो वक़्त से लाचार है जिसको रब की नेमतों से प्यार हैवो ख़िजाँ में भी गुल-ओ-गुलज़ार है जिसके दम से हैं बहारें हर तरफ़अब उसी की सिम्त हर तलवार है लुट रही सोने की चिड़िया जा ब जाआज…

  • हम से | Ghazal Hum Se

    हम से ( Hum Se ) मुदावा इस ग़म-ए-दिल का किया जाता नहीं हम से। तुम्हारे बिन किसी सूरत जिया जाता नहीं हम से। दबे लफ़्ज़ों में ले लेते हैं अक्सर ग़मज़दा हो कर। तुम्हारा नाम भी खुल कर लिया जाता नहीं हम से। जो तुम आकर पिलाओ तो ख़ुशी से पी के मर जाएं।…

  • हज़ल | Hazl

    इलेक्शन पास जबसे इलेक्शन है आने लगे तबसे नेताजी सर्कस दिखाने लगे ये है बापू का गुलशन यहां पर मगर डाकु, गुंडे हुकुमत चलाने लगे जबसे महंगी हुई है विदेशी शराब देसी दारू वो पीने पिलाने लगे मारना मच्छरों का जिन्हें पाप है रोज़ मुर्गा,मटन वो भी खाने लगे नौकरी रिटायर हम जो हुए घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *