एक प्रेम कहानी

उसने कहा था | एक प्रेम कहानी

बहुत पुरानी बात है 13-14 वर्ष की एक मासूम प्यारी -सी, चुलबुली-सी , हमेशा अपने आप में मस्त रहने वाली लड़की उसका नाम किरण था।

किरण के घर के सामने से आम रास्ता था ,उस रास्ते से होकर एक सूरज नाम का लड़का कॉलेज जाया करता था । सूरज को किरण रोज दिख जाया करती थी उसे धीरे-धीरे वह अच्छी लगने लगी।

सूरज किरण से दोस्ती करना चाहता था ।सूरज को पता चला कि किरण घर के पास शिव मंदिर जाया करती है सूरज भी मंदिर जाने लगा।

धीरे-धीरे किरण से सूरज ने दोस्ती की और दोनों अच्छे दोस्त बन गए ।सूरज किरण का बहुत ख्याल रखता था ।कुछ दिन बाद किरण ने बताया कि उसके पापा का तबादला दूसरे शहर में हो गया है।

सूरज बहुत दुखी हुआ फिर किरण से बोला “तुम दूसरे शहर जा कर मुझे भूल तो नहीं जाओगी “।
किरण बोली क्यों नहीं तो ?

फिर सूरज ने हिम्मत करके उसे बताया कि “मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं और तुमसे शादी भी करना चाहता हूं क्या तुम मेरा इंतजार करोगी?

यह सुनकर किरन शरमा गई और सिर हिला कर स्वीकृति दी।
“मैं तुमसे मिलने जरूर आऊंगा” उसने कहा ।

किरण और सूरज ने एक दूसरे से वादा किया कि दोनों एक दूसरे को कभी नहीं भूलेंगे कुछ दिनों में किरण अपने परिवार के साथ दूसरे शहर चली गई । किरण ने वादा हमेशा याद रखा वह शादी के लायक तो थी ही, कुछ समय बाद उसके माता-पिता ने उसकी शादी कहीं और कर दी।

किरण ने सूरज का बहुत इंतजार किया पर वह उससे मिलने नहीं आया और किरण उसकी याद अपने दिल में दबाए ससुराल चली गई ससुराल के सारे फर्ज निभाती रही ।

किरण का बचपन का पहला प्यार अधूरा रह गया था आज भी किरण के दिल के किसी कोने में सूनापन है वह आज भी सूरज का इंतजार करती है।
पहला प्यार कभी भुलाया नहीं जा सकता ,न ही कभी खत्म होता है।

वह सोचती रहती थी। उसने कहा था “मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं तुमसे मिलने जरूर आऊंगा तुम मेरा इंतजार करना”फिर न उसने कोई समाचार दिया, न वह स्वयं मिलने आया आखिर क्यों?

Lata Sen

लता सेन

इंदौर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

अक्षय तृतीया का महत्व | Akshaya Tritiya ka Mahatva

Similar Posts

  • लघुकथा: “चार बजे की माँ”

    सुबह के चार बजे थे।बाहर अभी भी अंधेरा पसरा था, मगर प्रियंका की नींद खुल चुकी थी।अलार्म बजने से पहले ही उसकी आँखें खुल गई थीं — जैसे उसकी जिम्मेदारियाँ अलार्म से भी पहले जाग जाती हों। बिस्तर छोड़ते ही ठंडी ज़मीन पर पैर रखते हुए एक ही ख्याल —“आज कुछ भी छूटे नहीं…” रसोई…

  • पुनर्जन्म | Kahani Punarjanm

    ( 2 )  धीरे-धीरे महीने हो गए थे ।अभी बच्चे की आंख नहीं खुली ।उसके माता-पिता अपलक निहार रहें थे। उन्हें कुछ नहीं समझ में आ रहा था कि क्या किया जाए। बच्चे का शरीर सूख कर काटा हो चुका था। फिर भी माता-पिता की आशा थी कि मेरे लाल को कुछ नहीं होगा। मनुष्य…

  • मेले में सीखा सबक

    आज रोहन ने फिर से अपने पिता राजेश से मेले में जाने की जिद्द की। वह कई दिनों से मेले की बात कर रहा था। राजेश ने कहा, “मेले में बहुत भीड़ होती है, मेरे साथ… मेरे पास, मेरा हाथ पकड़कर रहना।” रोहन ने आश्वासन दिया, “पापा, मैं आपका हाथ पकड़कर रहूंगा। मैं आपको नहीं…

  • “डॉक्टर का पर्चा”

    जब से राघव ने अपने बेटे का इलाज़… बच्चों के प्रसिद्ध डॉक्टर, डॉ० अग्रवाल से शुरू किया, तबसे राघव के बेटे की तबीयत में काफी सुधार हुआ। पिछले एक महीने से वे हर सप्ताह अपने बच्चे को डॉक्टर साहब को दिखाने आ रहे हैं। डॉक्टर साहब का पर्चा सिर्फ़ 5 दिनों के लिए ही वैलिड…

  • भूरिया तू क्यो बदल गया

    भूरिया से मुलाकात करीब दस महीनों पहले हुई थी.. कोरोना ने दस्तक दे दी और दुनिया रुक गयी.. थम गई.. कुछ दिन तो मैं घर मे ही रहा मगर फिर मैंने सांझ होते ही पैदल घूमना शुरू किया.. पैदल.. नंगे पाँव। हर रोज छह किलोमीटर.. एक तय जगह तक रोज जाना और फिर घर लौट…

  • अंधश्रद्धा | Andhashraddha

    हिंदू समाज में जितनी अंध श्रद्धा है उसका क्या कहा जाए? अपने सैकड़ो देवी देवताओं को छोड़कर के न जाने लोग क्यों मजारों पर जाते हैं। हमारे गांव के पास सिकंदरा नामक जगह में एक गाजी मियां की मजार है। जहां पर आसपास के गांव के हिंदुओं को जब तक इतवार और बुधवार को सिन्नी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *