मन के हारे हार हैं

मन के हारे हार हैं, मन के जीते जीत

( बाल कहानी )

मुकुल भैया, आयुष से 6 वर्ष बड़े थे। आयुष दसवीं कक्षा में पढ़ता था और वे M. A. कर रहे थे। वे बहुत घमंडी थे। उनको अपनी पढ़ाई पर बहुत घमंड था। वह अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझते थे।

सभी को नीचा दिखाने की कोशिश करते थे। वह बच्चों से उल्टे सीधे सवाल करके, उनके द्वारा ना बताये जाने पर खूब मजाक उड़ाते थे और खूब परेशान करते थे। आयुष के साथ भी उन्होंने वही किया।

एक दिन आयुष उनके छोटे भाई व अपने सहपाठी विवेक से मिलने उनके घर गया। उन्होंने आयुष को देखा। उसे अपने पास बुलाया और पूछने लगे,

“कैसी चल रही है तुम्हारी पढ़ाई? किस क्लास में आ गए हो?”

“भैया दसवीं क्लास में”

“अच्छा साइंस ली है या आर्ट”

“भैया आर्ट ली है”

उन्होंने कहा, “गणित तो होगी ही तुम्हारे पास??”

“जी भैया”

फिर उन्होंने आयुष का टेस्ट लेने के लिए गणित के 5 सवाल करने के लिए दिए। उनमें से वह सिर्फ 2 सवाल ही हल कर पाया बाकी सवाल उसे कठिन लगे। उन्होंने उन सवालों को लेकर आयुष का बहुत मजाक बनाया और हतोत्साहित किया।

वे यहां पर भी नही रुके और आयुष से बोलने लगे,

“तू तो हो गया पास…. तेरे से तो इतने आसान सवाल हल ही न हो रहे… तेरे बसकी ना है पास होना…”

उस समय वाकई में दसवीं पास करना टेढ़ी खीर था। उनके कठोर वचनों ने आयुष के अंदर प्रेरक का काम किया और उसने अपनी कमियों पर व पढ़ाई पर काम किया। उसने कठिन परिश्रम किया। इसका परिणाम यह रहा कि वह अपने स्कूल में, अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंको से पास हुआ। जब मुकुल भैया को पता चला कि आयुष ने स्कूल टॉप किया है तो उन्होंने उसकी मार्कशीट मंगवा कर कई बार देखी। उन्हें यकीन ही ना हुआ कि आयुष के इतने नम्बर कैसे आ गए। उन्होंने इसको तुक्का माना।

इसी तरह बाद में भी उन्होंने आयुष को जगह-जगह हतोत्साहित किया, परेशान किया लेकिन आयुष ने अपनी मेहनत, लगन और कठिन परिश्रम से एक बड़ा अधिकारी बनकर मुकुल भैया को, उनकी सोच को गलत साबित किया। आज मुकुल भैया भी आयुष का बहुत सम्मान करते हैं और उनकी मदद भी लेते हैं।

बच्चों, यह हम पर निर्भर करता है कि हम अपनी निंदा को, बुराई को किस तरह से लेते हैं तथा अपने जीवन में उतारते हैं। हमें हमेशा अच्छे लोगों के संपर्क में रहना चाहिए। कदम-कदम पर आपको अपने लक्ष्य से भटकाने वाले लोग मिलेंगे। लेकिन आपको खुद पर, ईश्वर पर और अपनी मेहनत पर यकीन होना जरूरी है। इनकी मदद से आप असंभव लक्ष्य को भी संभव बनाकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
किसी ने ठीक ही कहा है:-
मन के हारे हार हैं, मन के जीते जीत।

लेखक:- डॉ० भूपेंद्र सिंह, अमरोहा

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • नदी पार के लोग | Laghu Katha Nadi Paar ke Log

    नदी रामपुर और कैथा गाँव के बीच से होती हुई बहती है। बरसात में जब वह उफनती है तो दोनों गाँव के खेतों को एक समान डूबोती – धोती हुई बहती है। दोनों गाँव वाले दुख नहीं मानते कि नदी को ऐसा नहीं करनी चाहिए बल्कि वे खुश होते हैं कि हमें भी नदी की…

  • डिजिटल मनी ऑर्डर | Laghu Katha Digital Money Order

    लघु कथा: “डिजिटल मनी ऑर्डर” प्यारे मुन्ना,खुश रहो। आज पेटीएम से तुम्हारे दिए हुए पैसे प्राप्त हुए, बहुत खुशी मिली। लेकिन उससे ज़्यादा खुशी तब मिलती जब तुम फोन पर मुझसे बात कर लेते। 5 दिन से तुम्हें फोन कर रही हूँ। लेकिन तुम मेरा कॉल नहीं उठा रहे हो। मैसेज का भी रिप्लाई नहीं…

  • जिंदगी की लघु कहानी

    जीवन में जिंदगी जीना उतना आसान भी नहीं है हर एक मोड़ पर नाना तरह की चुनौतियां, सुरसा की तरह मुंह खोल खड़ी रहती है। जीवन को चलते-चलते राहों में हर किसी से सामना करनी पड़ती है। कभी आंधी, तूफान, सुनामी जैसा लहरों से भी सामना जिंदगी को ,हर पल एक नया जंग, नया संघर्ष…

  • काम होते गए ख़ुशी मिलती गई

    एक कस्बें में एक ग़रीब परिवार अपने इकलौते बेटे के साथ रहता था, उनकी पंसारी की एक छोटी सी दुकान थी.बेटा उनकी शादी के १५ साल बाद हुआ । बेटा बचपन से ही बड़ा होशियार था,१० वी और १२ वी कक्षा में अच्छे अंकों से पास हुआ, छात्र वृत्ति प्राप्त करने वाला छात्र था.प्रथम श्रेणी…

  • माई का आशियाना | Mai ka Ashiyana

    एक माई थी। जिसका अपना कच्चा मकान टूट कर गिर गया था। उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि घर को बना सके। जिसके कारण वह मड़ैया बनाकर किसी प्रकार गुजर बसर कर रही थी। पति को गुजरे धीरे-धीरे दशकों हो गए थे। जो भी कमाई हो रही थी। किसी प्रकार से घर में नून…

  • बरगद | Bargad laghu katha

    बरगद ( Bargad ) डॉ अलका अरोडा जी की मानवीय मूल्यों को जीवन्त करती लघुकथा   सुबह सुबह प्रेम की एसी झडी मैं पतिदेव से पूछ ही बैठी – प्रेम की यह छुअन स्वाभाविक नहीं जी !! स्त्री का मन प्रेम के बनावटीपन को पहचानने की शक्ति रखता है । बताओ क्या बात है क्यूं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *