फर्स्ट नाईट | First Night

फर्स्ट नाईट सुनने में ही कितना रोमेंटिक शब्द लगता है। रोमांस की अनुभूति से भरा हुआ । लेकिन सभी फर्स्ट नाईट रोमांटिक नहीं होती! यह कहानी है सुनिल नाम के नौजवान की पौने 6 फुट का हष्ट पुष्ट बन्दा। एक विवाहित पुरुष दो बच्चों का पिता। एक बार देखने में तो कोई भी धोखा खा जाता क्योंकि वह अपनी उम्र से कम ही दिखता था!

कुछ समय पहले तक उसका भी वैवाहिक जीवन अच्छे से चल रहा था। जीवन में सब कुशल मंगल था। जीवन जीने के लिए जो भी ज़रूरत होती है, वह सब वो अच्छे से पूरी कर रहा था और अपने परिवार के चेहरे पर खुशी लाने के लिए रात दिन जी तोड़ मेहनत कर रहा था।

पर कहते हैं ना खुशियों को ज़माने की नज़र लग जाती है। उसकी पत्नी सुमन के साथ उसकी आए दिन नोक झोंक होती रहती थी। लेकिन छोटी-मोटी तकरार इतना बड़ा रूप ले लेगी, ये किसी ने नहीं सोचा था! उनके बीच में मतभेद ज़रूर था पर मनभेद कभी नहीं हुआ था।

लेकिन पता नहीं क्यों पिछले कुछ सालों से सुमन का व्यवहार एकदम बदल गया था। उसे शुरू से अपनी पढ़ाई का, अपने मायके वालों के पैसे का बहुत घमंड था। उसके मायके वाले भी हर छोटी से छोटी बात में उसका ही पक्ष लेते थे। यही वज़ह थी इन दोनों के बीच इतनी बड़ी दीवार आकर खड़ी हो गई थी।
रोज-रोज के झगड़ों से और तानों से तंग आकर आख़िर सुनिल और सुमन ने अलग रहने का फैसला कर लिया। कानूनन हक से दोनों बच्चों को सुमन ने अपने पास रख लिया। सुनिल के हिस्से में आई तन्हाई!! वह अपना बसा बसाया घर छोड़कर चला गया। वो पूरी तरह से टूट गया था, बिखर गया था! लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और सोचा फिर से नए जीवन की शुरुआत की जाए।

बस यही सोच कर वह गेस्ट हाउस में पेइंग गेस्ट तरीके से रहने के लिए चला गया। सुबह में सारी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद वह अपने काम पर निकल गया। लेकिन जब रात को लौटा तो उसे ऐसा लगा जैसे उसका ग्रह प्रवेश हो रहा है और आज उसकी फ़र्स्ट नाईट है।

फर्स्ट नाइट तो थी साहब, लेकिन संवेदना, ट्रैजडी और दुःख से भरी हुई। आख़िर आज पहली बार अपने बीवी बच्चों के बिना वह अकेला तन्हा रात काटने वाला था। एक ऐसी जगह पर जहाँ सभी कुँवारे लड़के थे और वह अकेला एक शादीशुदा पुरुष!!!

 

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

ऋषि पंचमी | Rishi Panchami

Similar Posts

  • Laghukatha | मुझे आजाद कर दो

    वेंटिलेटर पर पड़ी वह बार-बार एक ही बात बोले जा रही है “मैं मर जाना चाहती हूं,प्लीज मुझे मर जाने दो।” जिंदगी और मौत के बीच झूलती उस लड़की को जिंदगी से इस कदर नफरत हो गयी है कि अपने हाथों से ऑक्सीजन मास्क,तमाम नलियां नोचने की कोशिश कर रही है। नर्सें उसके दोनों हाथ…

  • देश की माटी | Kahani Desh ki Mati

    अभी रमेश को 15 दिन भी नहीं आए हुए थे पता चला उसकी मां को लकवा मार गया है । वह बहुत चाहता था मां के पास पहुंचे लेकिन चाह कर भी घर नहीं जा सकता था। रात्रि में जब वह लेटा हुआ था तो उसे नींद नहीं आ रही थी। वह सोचता रहा की…

  • पिता का तोहफा | Short laghu katha in Hindi

    पिता का तोहफा ( Pita ka tohfa )   जिंदगी के मायने कब बदल जाते हैं l पता ही नहीं चलता l रत्ना जो कल तक अपने पिता से हर चीज के लिए ज़िद करके मांग लेती थी l शादी होने के बाद रत्ना पहली बार मायके गईl उसका तीजा का व्रत वही पड़ा l…

  • झोपड़ी से एयरमैन की उड़ान | Kahani jhopdi se airman ki udaan

    झोपड़ी से एयरमैन की उड़ान ( Jhopdi se airman ki udaan )   एक छोटे से गाँव में एक बुढ़ा व निर्धन हरिया नाम का किसान रहता था हरिया मेहनती एवं ईमानदार था। मेहनत मजदूरी करके अपनी पत्नी एक लड़का एवम् पांच लड़कियो का पेट भरता था हरिया अपनी मेहनत और ईमानदारी के कारण  आस-पास…

  • विवाह | Laghu Katha Vivah

    विवाह एक धार्मिक पवित्र समाज द्वारा मान्यता प्राप्त बंधन है। इसमें कोई दो मत नहीं ।क्योंकि इससे होती हमारी जातीयता का संरक्षण, पीढ़ी दर पीढ़ी मान्यता मिलना इसलिए तो यह बंधन न्ययोचित है । अगर व्यावहारिक बंधन नहीं होगा तो सृष्टि की नाश हो जाएगी गठजोड़ समाज मिलकर भरे पूरे परिवार समाज के साथ ताकि…

  • सोच

    अविवाहित विभोर के लिए आज एक करोड़पति घर से रिश्ता आया है। विभोर एक शहर में एसडीएम के पद पर तैनात है। विभोर 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आया हुआ है। हर रोज उसको देखने के लिए कोई ना कोई आ रहा था। विभोर घर पर अकेला है। परिवार के सदस्य बाहर गए हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *