गणेश जी महाराज

गणेश जी महाराज | Ganesh ji Maharaj

गणेश जी महाराज

( Ganesh ji maharaj )

 

विघ्नहर्ता मंगलकारी विनायक आओ आनंद करो
गजानंद गौरी सुत प्यारे आकर प्रभु भंडार भरो

 

यश वैभव गुणों के दाता प्रथम पूज्य महाराज
जग की पीर हरो गौरी सुत सफल करो सब काज

 

रिद्धि सिद्धि लेकर आओ, आओ गजानंद प्यारा
हाथ जोड़कर खड़े प्रभु, सजा दरबार तुम्हारा

 

एकदंत शक्ति सुवन सिर पर धर दो हाथ प्रभु
सिद्ध करो कारज विनायक हर लो सब संताप प्रभु

 

आठों याम कृपा बरसाओ गजानंद महाराज
सच्चे मन से जो ध्याये प्रभु रखना सब की लाज

 

गौरी नंदन सुखदाता प्रभु देव खड़े जयकार करें
कैलाशपति पुत्र दुलारे कृपानिधि भंडार भरे

 

कीर्ति पताका नभ मे छाये सुख वैभव घर में आए
गजानंद का ध्यान धरे, सब कारज सिद्ध हो जाए

 

अष्टाविनायक हे लंबोदर मूषक हो असवार प्रभु
चमका दो भाग्य सितारे, खुशियों के अंबार प्रभु

 

झूम झूम कर नाचे गाए ले गणपति देवा पालकी
जय जयकार लगाते सारे मां पार्वती के लाल की

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

शिक्षक युग निर्माता है | Shikshak Yug Nirmata

Similar Posts

  • बांसुरी | Bansuri par Geet

    बांसुरी ( Bansuri )    चक्र सुदर्शन धारी केशव, लीला अपरंपार तेरी। मंझधार में डूबी नैया, आकर करना पार मेरी। बजे मुरलिया तेरी मुरली मोहन माधव तेरी, मधुर मनोहर शान है। सकल चराचर रक्षक, जन करते गुणगान है। संकट मोचन मोहिनी मूरत, मत ना करना देरी। कृष्ण कन्हैया दीन दयाला, मधुर बांसुरी तेरी। बजे मुरलिया…

  • देख लिया | Geet Dekh Liya

    देख लिया ( Dekh Liya ) अन्तस लहरों में ज्वार उमड़ता देख लिया। उनकी आँखों में प्यार छलकता देख लिया ।। कैसी सुगंध यह फैल रही उर-उपवन में। जब खिला सरोवर में कोई जलजात नहीं। किसने इस मन को बाँध लिया सम्मोहन में। साँसें महकीं या प्राण जले कुछ ज्ञात नहीं । अब डोल रहा…

  • ये जीवन की पतवार तेरे हाथ में | Jeevan ki Patwar

    ये जीवन की पतवार तेरे हाथ में ( Ye jeevan ki patwar tere haath mein )   मेरी नैया है मझधार, गुरुवर करना भव से पार। करूं अरदास मैं, यह जीवन की पतवार, तेरे हाथ में।। अनजाना सा राही हूं मैं ,राह नजर ना आवै । राग द्वेष में उलझ रहा हूं, विषयन भी भटकावै।…

  • मुझे आवाज देना | Mujhe Awaz Dena

    मुझे आवाज देना  ( Mujhe awaz dena )   बजने लगे मन के सितार, साज सारे मचलने लगे। मेरा नाम अधरों से जब, शब्द सारे थिरकने लगे। मुझे आवाज देना साथी, मिल जाऊंगा मैं राहों में। खुशियों के दीप जलाऊं, प्रिय तुम्हारी निगाहों में। मुझे आवाज देना थामें रखना दिल की धड़कन, वादियों बहारों में।…

  • धड़कन तब राग सुनाती है | Dhadkan

    धड़कन तब राग सुनाती है ( Dhadkan tab raag sunati hai )    जो जितना तन्हा होता, वो उतना ही मीठा गाता है। भावों का सिंधु उमड़ता, मन स्वर संगीत लुभाता है। तन्हा तन्हा हो मन की लहरें, मधुर मधुर मुस्काती है। अधरों पे जो तान मिल जाये, गीतों में ढल जाती है। धड़कन तब…

  • झिलमिल झिलमिल दीप जले | Diwali Puja Geet

    झिलमिल झिलमिल दीप जले ( Jhilmil jhilmil deep jale )   झिलमिल दीप चले आंगन उजियारा हो जाए मन में। जगमग हुआ रोशन कोना उमंग उल्लास पाए तन में। खुशियों भरा त्योहार दिवाली मन भाईचारा प्रेम पले। प्रेम प्यार की बहती सुरसरि घर-घर पावन दीये जले। झिलमिल झिलमिल दीप जले नव विचार नव वसन धारे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *