अंतर्मन की बातें

अंतर्मन की बातें | Kavita

अंतर्मन की बातें

( Antarman ki baatein )

 

अंतर्मन की बातें निकल जब, बाहर आती हैं।
हर पल बदलती जिंदगी, कुछ नया सिखाती है।।

 

खुशी से हर्षित है ये मन, निशा गम की छा जाती है ।
कभी बिछुड़न बना है दर्द, मिलन से खुशियां आती है।।

 

कभी ऐसे लगे जीवन ,खुशनसीब बंदा है ।
कभी उथल-पुथल भारी, सोचूं-क्या तूं जिंदा है ।।

 

नजर जब राह ना आए, तो बदहाल होता हूं।
कभी मजबूरी हूं इतना , कभी मजबूत पाता हूं ।।

 

खुशी उपहार से मिलती , कभी उपहास मिलता है।
कभी हूं दर्द से पागल,कभी हमदर्द मिलता है ।।

 

कभी सम्मान पा खुश हूं, कभी अपमान मिलता है।
कभी प्यार अपनों से, कभी दुत्कार मिलता है ‌‌।।

 

झूठा सपना आये तो,ये जीवन भार लगता है।
इच्छित फल मिल जाए तो, जीवन सार लगता है।।

 

पल पल बदलती जिंदगी, जीना सिखाती है।
अंतर्मन की बातें निकल अब, बाहर आती हैं।।

?

कवि : सुरेश कुमार जांगिड़

नवलगढ़, जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

शिक्षक दिवस | Kavita Shikshak Divas

Similar Posts

  • एक ही भूल | Ek hi Bhool

    एक ही भूल आज बरसों बाद तुम्हारा दीदार हुआ,दूरियाँ बनी हुई थी फिर से प्यार हुआ। लबों को तुम्हारे लबों का स्पर्श हुआ,बदन की महक का यूँ एहसास हुआ। ग़र ये ख़्वाब है तो ख़्वाब ही रहने दो,मैं सो रहा हूँ सोया हुआ ही रहने दो । चली क्यों नही जाती हो मेरी बातों से,जिस…

  • ऐ जिंदगी तुझे | Aye zindagi

    ऐ जिंदगी तुझे ( Aye zindagi tujhe )   ऐ!जिंदगी ,बचपन से ही तुझे उलझते हुए देखा है पसीने से लथपथ पिता का शरीर देखा है मां की आंखों मे ममता का प्यार देखा है अमीरी और गरीबी में फरक देखा है जमीन से खड़े होकर फलक देखा है खुद को हमेशा आंसुओं से तरबतर…

  • दिव्य पूर्णिमा | Divya Purnima

    दिव्य पूर्णिमा ( Divya purnima )   पीयूष पान परम आनंद,जुन्हाई उत्संग में आश्विन मास दिव्य पूर्णिमा, अद्भुत अनुपम विशेष । चारु चंद्र चंचल किरणें, रज रज आह्लाद अधिशेष । शीर्ष कौमुदी व्रत उपासना, विमल भाव अतरंग में । पीयूष पान परम आनंद, जुन्हाई उत्संग में ।। सोम धार धरा समीप, अनूप दिव्य भव्य नजारा…

  • श्रीगोपाल नारसन की कविताएं | Shreegopal Narsan Hindi Poetry

    यातायात सुचारू रहे यातायात सुचारू रहेकरिए मिलकर प्रयासमार्ग अवरोधक न बनेसंकल्प कर लो आजनियमों का पालन करेसुरक्षित गति पर चलेदुर्घटना न होने पाएहैलमेट जरूर अपनायेसड़क हादसा होने परमदद को हाथ बढ़ायेकानून सख्त हो गयादंड प्रावधान बदल गयाअब लापरवाही ठीक नहीकानून तोड़ना उचित नही। बालमन है सबसे सुंदर बालमन है सबसे सुंदरपवित्र यही कहलाता हैअबोधता ही…

  • धूप का टुकड़ा | Dhoop ka tukda

    “धूप का टुकड़ा” ( Dhoop ka tukda )     अलसाई सी सुस्ताई सी सर्दी में दुबकती सी मुरझाई सी कमरे के इक कोने में अपने में ही खुद से उलझती सी मैं…… और मुझमें मुझको ही ढूँढता सा आ गया कहीं से छिपता छिपाता सा मुझको मेरे हिस्से की गरमी तपिश देने वो ….

  • सोचो तो सही | Socho to Sahi

    सोचो तो सही ( Socho to Sahi ) सोचो तो सही, होगा वही । सोचेंगे जो भी , मिलेगा वही । सोचना है ज़रूरी , हर कामना होगी पूरी । छू लोगे ऊंचाई , सोच को बदलो भाई । पूरा होता है , हर सपना । बस ज़रूरी है , सपने देखना । मिलेगी अवश्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *