seema

जलाना एक दीपक

जलाना एक दीपक

( माधव मालती छंदाधारित गीत )

देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपक
फेर कूची द्वेष पर तुम जगमगाना एक दीपक।

घर तुम्हारा रौशनी से झिलमिलाता ठीक है ये
पर्व खुशियों के मनाता गीत गाता ठीक है ये
द्वार अंधेरा पड़ोसी का अगर है व्यर्थ है सब
सामने कोई विकल तो हर्ष का कुछ अर्थ है कब

जा अभी उसके दुआरे तुम सजाना एक दीपक।
देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपक।।

इस दिवाली चित्त की उद्विग्नता को दूर करना
स्वच्छ करके क्लेश के जाले मलिनता दूर करना
जो ॲंधेरा वासना का नित्य भटकाता तुम्हें है
जो बुराई का मलिन पथ नित्य बहकाता तुम्हें है
मार्ग वो करने को उजला तुम बनाना एक दीपक
देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपक।

जो स्वजन बिछड़े कभी है याद में जिनके व्यथित मन
जो कुपित हैं स्नेह पाने को सदा जिनसे तृषित मन
पास होकर भी नहीं जो पास मन के रह गये हैं
और कुछ की याद में नैनों से ऑंसू बह गये हैं।

नाम का उनके बना जल में बहाना एक दीपक।
देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपक।।

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • गणेश जी की वंदना | Ganesh Ji Ki Vandana

    गणेश जी की वंदना ( Ganesh Ji Ki Vandana ) रिद्धि सिद्ध के दायक हैं यह गौरी पुत्र विशेष जय जय श्री गणेश गणपति जय जय श्री गणेश तुछ्य प्राणियों को भी बाँटे अपना प्यार दुलार मूषक को भी निज वाहन किया सहर्ष स्वीकार मात-पिता की सेवा का भी जग को दिया संदेश।। जय जय…

  • अवध नगरिया | Awadh Nagariya

    अवध नगरिया ( Awadh Nagariya )   छोड़ा माया कै बजरिया, राम बसलें नजरिया, चला दर्शन करी अवध नगरिया ना। (2) आवा जमा करी पुण्य कै गँठरिया ना। बाजत उहाँ पे बधाई, दुनिया देखे उन्हें आईल, आईल नभ से उतर के अँजोरिया ना। चला दर्शन करी अवध नगरिया ना। आवा जमा करी पुण्य कै गँठरिया…

  • मुह़ब्बत के वादे निभाने की रुत है

    मुह़ब्बत के वादे निभाने की रुत है मुह़ब्बत के वादे निभाने की रुत है।यही तो नशेमन सजाने की रुत है। ख़िज़ाएं बहारों में ढलने लगी हैं।फ़िज़ाएं भी करवट बदलने लगी हैं।न यूं दूर जाओ निगाहें चुरा कर।यही तो निगाहें मिलाने रुत है।मुह़ब्बत के वादे निभाने की रुत है। गुलाबों का शाख़ों पे हिलना तो देखो।ये…

  • अरमां ने मचलना छोड़ दिया | Armaan ne Machalna

    अरमां ने मचलना छोड़ दिया ( Armaan ne machalna chod diya )    यूं अपनों ने मुंह मोड़ लिया, रिश्तो नातों को तोड़ दिया। अरमां ने मचलना छोड़ दिया, रिश्तों ने रुख मोड़ लिया। अरमां ने मचलना छोड़ दिया चमन में कलियां सुस्त हुई, मुरझाए फूल पड़े सारे। दिल के तारों की धड़कने, सुर भूल…

  • सइयाँ मुझको बनारस घुमाना | Poem Saiyan

    सइयाँ मुझको बनारस घुमाना ! ( Saiyan mujhko banaras ghumana )    सुनों -सुनों सइयाँ मोहें गरवा लगाना, बात मेरी मानों बनारस घुमाना। लस्सी मैं पिऊँगी,गोलगप्पे भी खाऊँगी, सुबह -सुबह चलके मैं गंगा नहाऊँगी। शामवाली आरती कराना, मुझे गोलगप्पे खिलाना। सुनों -सुनों सइयाँ मोहें गरवा लगाना, बात मेरी मानों बनारस घुमाना। लस्सी जो पिऊँगी तो…

  • तेरे चरणों में आया हनुमान

    तेरे चरणों में आया हनुमान   तेरे चरणों में आया हनुमान, मेरी तू बिगड़ी बना दे। (2) चीर के सीना तुम्हें कैसे दिखाऊँ, टूटी है कश्ती बता कैसे आऊँ। कर दे तू रहिया आसान, मेरी तू बिगड़ी बना दे। तेरे चरणों में आया हनुमान, मेरी तू बिगड़ी बना दे। रातों ही रात तू संजीवनी लाए,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *