शिक्षक युग निर्माता है

शिक्षक युग निर्माता है | Shikshak Yug Nirmata

शिक्षक युग निर्माता है

( Shikshak yug nirmaata hai )

ज्ञान के मोती लुटाये, शिक्षा की ज्योत जलाता है।
उजियारा करके जीवन मे, राह सही दिखलाता है।
शिक्षक युग निर्माता है
सदाचार का पाठ पढ़ाए, हृदय संस्कार भर के।
उन्नति शिखर पहुंचाए, चहुमुखी विकास करके।
कलम का सच्चा सिपाही, गुरु भाग्यविधाता है।
मां शारदे साधक सच्चा, सद्गुणों का दाता है।
शिक्षक युग निर्माता है
शिक्षा के मंदिर का सेवक, कलम का पुजारी है।
मानव निर्माता सच्चा, राष्ट्र सदा आभारी है।
भारत माता के चरणों में, श्रद्धा सुमन चढ़ाता है।
राष्ट्र गौरव गान गाए, देश प्रेम सिखलाता है।
शिक्षक युग निर्माता है
व्यापारी नेता वकील, पुलिस डॉक्टर अधिकारी।
राष्ट्र शिल्पी का वंदन है, गढ़ लेते प्रतिभाये भारी।
राष्ट्रहित में नव निर्माण, शिल्पकार कर पाता है।
देशभक्ति का पाठ पढ़ाए, उर में भाव जगाता है।
शिक्षक युग निर्माता है
वतन परस्ती भाव रगों में, रात दिन जगाते हैं।
सीमा पर जो खड़े सिपाही, वंदे मातरम गाते हैं।
तिरंगा की शान में, सम्मान सिखाया जाता है।
कण-कण माटी चंदन है, गान सिखाया जाता है।
शिक्षक युग निर्माता है

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जगाने कौन आया है | Geet

 

Similar Posts

  • नया साल आया | Naya Saal Aaya

    नया साल आया ( Naya Saal Aaya )    मुहब्बत लुटाने नया साल आया सभी ग़म भुलाने नया साल आया।। ग़लत – फ़हमियां जो कभी हो गयीं थीं उन्हें अब मिटाने नया साल आया।। मुहब्बत के लम्हे जो रूठे हुए हैं उन्हें फिर मनाने नया साल आया।। नयी मंज़िलों का हमें जो पता दे वो…

  • मेरी दुनियाँ | Meri Duniya

    मेरी दुनियाँ ( Meri Duniya )   मेरी दुनिया हो आप दोनो जिंदगी के राहों में फरिश्ते हो जिंदगी ने जब सताया मुझे आपकी दुआओं ने बचाया जब जख्म दिए रास्तों ने मुझे आप दोनो की ममता ने ही गले लगाया जिंदगी से हुई जब रुस्वाई तो आप दोनो ने ही डांट लगाई यू तो…

  • ये प्यारे प्यारे बच्चे | pyare bache

    ये प्यारे प्यारे बच्चे ये तोतली बोल के बच्चे, मन के अनमोल बच्चे, नवतन के प्यारे बच्चे , सुन्दर सलोने बच्चे, कारेनयन के तारे बच्चे, नियति के सच्चे बच्चे, स्वराष्ट्र के रतन बच्चे, पितृ- मातृ के अच्छे बच्चे, इनका खिला चेहरा देख के, शर्मा जाते हैं फूल देखो  ये प्यारे- प्यारे बच्चे जाते हैं स्कूल…

  • तपन | Tapan

    तपन ( Tapan )    तपन है जैसे तपती रेत मे नंगे पांव की मिली न बसर जिंदगी मे किसी छांव की चलता ही रहा ,फजर से शामेरात तक मिली न सराय कोई ,शहर से गांव तक बच्चों ने कहा ,भविष्य है उनके बच्चों का बेटियों ने कह दिया ,पापा हमे भूल गए अपनों की…

  • थकान | Kavita Thakan

    थकान ( Thakan )   जरूरी नहीं कि हर अंधेरा रोशनी के साथ हि पार किया जाय हौसलों के दीये कुछ दिल में भी जलाये रखा करिये माना कि गम कम नहीं जिंदगी में आपकी जरूरते भी तो कम नहीं पैदल के सफर में लगता है वक्त भी पास की भी दूरी लगती कम नहीं…

  • ज़िंदगी

    ज़िंदगी तेरे बिना ये साँझ भी वीरान लगी,हर सुबह भी अब तो अनजान लगी,मैं मुस्कराया पर दिल रो दिया,दिकु, तूने इतनी गहराई से क्यों प्रेम किया? तन्हा हुआ तो वक़्त भी थम गया,हर रास्ता जैसे मुझसे छिन गया,जब तू थी, हर मोड़ पे तूने हौंसला दिया,दिकु, तूने इतनी गहराई से क्यों प्रेम किया? बातें अधूरी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *