गौतम बुद्ध | Gautam Buddha

गौतम बुद्ध

( Gautam Buddha ) 

( 2 )

 

वैशाख मास बुद्ध पूर्णिमा,

लिया  बुद्ध अवतार।

श्रीहरि के नवम् अवतार रूप में,

प्रगटे बुद्ध भगवान।।

दुख- दर्द, जरा अवस्था,

 देखी न जाती थी।

अर्थी  देखी जब बालक ने,

नाना प्रश्न मन उपजे  थे।।

उत्तर समाधान कारक,

नहीं मिल पाया बालक को।

 झंझावात विचारों के उमड़ते रहते।

 बेचैनी बढ़ाते नित्य मन में।

दे बालक की व्याकुलता,

पिता शुद्धोधन चिंतामय  रहते ।

विवाह कराया यशोधरा से।

सोचा पिता ने, संभल जाएगा सिद्धार्थ।।

कुछ वर्ष  गृहस्थी में बिताए।

पुत्र रत्न पाया सिद्धार्थ ने।

पर मन विचलित हो,  भटक रहा था।

शांति न मिलती थी मन को।।

एक रात चुपके से,

 पुत्र पत्नी को सोता छोड़,

वन गमन किया सिद्धार्थ ने।

वन -वन भटकते रहे, की घोर तपस्या।

पर “सत्य ” न मिल पाया अभी।

पुनः बोधि वृक्ष तले,

तप भारी किया सिद्धार्थ ने।

खुल गए ज्ञान चक्षु।

बोध “सत्य” का हुआ ।।

लौट आए  सिद्धार्थ ।

प्राप्त ज्ञान जन- जन तक पहुॅंचाने।

दी प्रेरणा अहिंसा पथ चलने की।

अपनाओ सत्य,अहिंसा, करुणा, दया भाव,

आत्मोन्नति का यही मार्ग है।।

अपना कर बौद्ध धर्म,

जो आया बुद्ध शरण में।

विवेक जाग गया उन सबका।

फिर न लौटा सांसारिक माया में।।

शिक्षा गौतम बुद्ध की,

करती  जनकल्याण ।

करोड़ों  शिष्य हैं बुद्ध के,

फैले सकल जहांन।।

बुद्धम् शरणम् गच्छामि।।

चंद्रकला भरतिया
नागपुर महाराष्ट्र.

( 1 )

मानव के कल्याण हेतु
राजमहल को छोड़ा जिसने
वह थे गौतम बुद्ध
अंधविश्वास को दूर भगाया
वह थे गौतम बुद्ध
लोगों में विज्ञान की ज्योति जलाई
वह थे गौतम बुद्ध
समाज में समानता का पाठ पढ़ाया
वह थे गौतम बुद्ध
समाज से छुआछूत को दूर भगाया
वह थे गौतम बुद्ध
औरतों को समानता का अधिकार दिलाया
वह थे गौतम बुद्ध
दलितों और निर्धनों को
गले लगाया
वह थे गौतम बुद्ध
पक्षियों और जानवरों के लिए
दया दिखाई
वह थे गौतम बुद्ध
अहिंसा का पाठ पढ़ाया
वह थे गौतम बुद्ध
गणिकाओं को मानव समझा
वह थे गौतम बुद्ध
युद्धों से नफरत करना सिखाया
वह थे गौतम बुद्ध
संसार के सभी मानवों को
एक बताया
वह थे गौतम बुद्ध
संसार भर में बौद्ध धर्म फैलाया
वह थे गौतम बुद्ध
बुद्धम शरणम गच्छामि
धम्मम शरणम गच्छामि
मंत्र बताया
वह थे गौतम बुद्ध

 

© रूपनारायण सोनकर
प्रख्यात साहित्यकार/सूअरदान के लेखक

यह भी पढ़ें :-

हे भारत की बेटियों | Hey Bharat ki Betiyon

Similar Posts

  • अटल जी की महिमा

    अटल जी की महिमा नाम जहां में रहा है प्रसिद्ध अटल।काम अटल जी के जग में रहे सदा अटल।। साहित्य से रहा उनको सदा ही प्यारदेश प्यारा था उनको अपना अपार।। याद कर रहा है उन्हें ये जग सारा।जय विज्ञान का था उनका प्यारा नारा।। देश पर अपने हो गए अटल कुर्बान।याद कर रहा है…

  • कलम की आवाज | Kavita

    कलम की आवाज ( Kalam ki aawaj ) ( मेरी कलम की आवाज सर्वश्रेष्ठ अभिनेता दिलीप साहब जी को समर्पित करती हूं ) “संघर्षों से जूझता रहा मगर हार न मानी, करता रहा कोशिश मगर जुबां पर कभी न आई दर्द की कहानी”। कुल्हाड़ी में लकड़ी का दस्ता न होता तो लकड़ी के काटने का…

  • पातुक | Patuk par Kavita

    पातुक ( Patuk )    नशें में बेसुध आदमी की बगल में पड़े बोतल पव्वों को कचरा बिननें वाले ने उठाकर रखा अपनी पीठ पीछे लदे प्लास्टिक के झोले में तो सभी बोतल पव्वे ठहाके लगाकर हँसने लगे एक पव्वा कहने लगा देखो… देखो… ये है नशेड़ी आदमी की औकात जिसको लांघकर व लताड़कर निकल…

  • एक कप चाय गरम | Chai Garam

    एक कप चाय गरम ( Ek Cup Chai Garam )   जब भी मिलती हमें चाय-गरम, खुल जाता है यह हमारा करम। निकल जाते अंदरुनी पूरे भरम, हम हो जाते है भीतर से नरम।। मैं न करता चाय काफ़ी में शरम, परिवार रिश्तेदार या मित्र परम। ठण्डी हो चाहे फिर वह हो गरम, जहाँ पर…

  • बाबा मालकेतु | Baba Malketu

    बाबा मालकेतु ( Baba Malketu )    अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा शेखावाटी हरिद्वार लोहार्गल, आध्यात्म आकर्षण अद्भुत । पाप मोक्ष लक्षित जन मानस, परम उपासना भाव अंतर स्तुत । संस्कार परंपराएं अभिवंदन, उर ओज सनातन धर्म जयकारा । अरावली की कंदराओं में, धर्म आस्था की पुण्य धारा ।। रंग बिरंगी…

  • मैं फिर आऊँगा | Kavita Main Phir Aunga

    मैं फिर आऊँगा ( Main phir aunga )   सुनो..तुम याद रखना मैं फिर आऊँगा टूटा हुआ विश्वास लौटाने टूटी हुई उम्मीद पाने को अपने बीच पड़ चुकी अविश्वास और नाउम्मीदी की गाँठ को खोलने के लिए…. मैं फिर आऊँगा एक न एक दिन ये तुम्हें यकीन दिलाता हूँ कि लौटना कठिन क्रिया नहीं है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *