Geet Aisa Na Ho

ऐसा न हो कि सारे आसार टूट जाए | Geet Aisa Na Ho

ऐसा न हो कि सारे आसार टूट जाए

 

ऐसा न हो कि सारे आसार टूट जाए
जो हिस्से में मिली है, दीवार छूट जाए।

हम नहीं कहते हैं कि तुम साथ रहो मेरे
ऐसा न हो नदी का किनार छूट जाए।

लोग तो बहुत मिलेंगे तुझे समझाने वाले
ऐसा न हो हँसने का आधार छूट जाए।

पंछी भी रहते हैं अपनी टोली में मिले
ऐसा न हो कि अपना किरदार छूट जाए।

मेरे गीत अच्छे लगे तो तुम गा लेना उन्हें
ऐसा न हो तुमसे कलमकार छूट जाए।

Vidyashankar

विद्या शंकर विद्यार्थी
रामगढ़, झारखण्ड

यह भी पढ़ें :-

राम का गलत वनवास हुआ | Kavita Ram ka Vanvas

Similar Posts

  • भगवत दर्शन तुम्हें कराएँ

    भगवत दर्शन तुम्हें कराएँ भेद भाव के पथ को त्यागेंचलो चलें हम कुंभ नहाएँ ।संत जनों का पुण्य समागम,भगवत दर्शन तुम्हें कराएँ ।। गंगा यमुना सरस्वती सेसारे जग की प्रीति पुरानी ।रात लगे रानी दिन राजाशुभ संगम की अमर कहानी।। सत्य सनातन भारत की जयसंस्कृति अपनी तुम्हें दिखाएँ ।चलो चले हम कुंभ नहाएँ ।। साधु…

  • वो रोज दुनिया की चौखट पे बिकता है !

    वो रोज दुनिया की चौखट पे बिकता है ! न हिन्दू दिखता है न मुस्लिम दिखता हैवो जो रोटी के लिये लड़ता हुआ आदमी हैवो रोज दुनिया की चौखट पे बिकता है ! अपने काम से अपने राम सेनिशदिन पड़ता है जिसका वास्ताअपनी रोजी से अपने रोज़े सेअलहदा नहीं है जिसका रास्ताउसकी आदत कोउसकी चाहत…

  • खूब रोता मन | Sad Love Poetry in Hindi

    खूब रोता मन ( Khoob rota man )   कभी जब याद तुम आते, दृगों को घेर लेते घन । अकेले में छुपाकर तन, सिसकता खूब रोता मन ।। न कुछ अच्छा लगे जी में, उदासी का रहे पहरा । तुम्हारी पीर अंतर् में, चलाए तीर अब गहरा ।। गए जब छोड़ प्रिय तब से,…

  • तेरी सुंगध को | Teri Sugandh ko

    तेरी सुंगध को ( Teri sugandh ko )   तेरी सुगंध को लालायित ,हर सुमन यहाँ अकुलाता है। अधरों पर मेरे नाम अगर ,तेरा जब-जब आ जाता है जब खिलते हैं सुधि के शतदल,जब उड़ता दृग-वन में आँचल । हर निशा अमावस की लगती ,हर दिवस बजी दुख की साँकल। यह प्रेम नगर का द्वार…

  • चेहरा तुम्हारा | Chehra Tumhara

    चेहरा तुम्हारा ( Chehra Tumhara ) बहुत ख़ूबसूरत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। ये गुस्ताख़ नज़रें,यह क़ातिल तबस्सुम।फिर उस पर तुम्हारा यह तर्ज़-ए-तकल्लुम।यक़ीं तुमको आए न आए यह सच है।सरापा क़यामत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। नहीं कोई गुल ऐसा दुनिया में दिलबर।नज़र तुम ही आते हो हर शय…

  • शक्ति रूप तुम हो नारी | Nari par Geet

    शक्ति रूप तुम हो नारी ( Shakti roop tum ho nari )    बने भार्या प्रीतम प्यारी, घर आंगन महके फुलवारी। लक्ष्मी रूप तेरा नारी, अन्नपूर्णा तुम हो अवतारी। शक्ति रूप तुम हो नारी राखी के कच्चे धागों में, बहना रूप में प्यार भरा। ममता की मूरत तू सारी, जननी रूप है वसुंधरा। सृष्टि की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *