Kavita Maa Jagdambe

मां जगदंबे | Kavita Maa Jagdambe

मां जगदंबे

( Maa Jagdambe )

 

मां जगदंबे प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी
************
शैलपुत्री मंगल आगमन,
सर्वत्र आध्यात्म उजास ।
नवरात्र शुभ आरंभ बेला,
परिवेश उमंग उल्लास ।
योग साधना श्री गणेश,
साधक मूलाधार चक्र धारी ।
मां जगदंबे प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी।।

हिमालय सुता भव्य दर्शन,
मनमोहक असीम फलदायक ।
सुख समृद्धि सरित प्रवाह,
जन चेतना स्नेह प्रेम नायक ।
वर्षभ आरूढ़ त्रिशूल कमल धर,
मां दुःख कष्ट पीड़ा उपचारी ।
मां जगदंबे प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी ।।

पूर्व जन्म मां शैल पुत्री,
प्रजापति दक्ष दिव्य कन्या ।
परिणय शिव शंकर संग,
शोभित सती नाम अनन्या ।
फिर पितृ यज्ञ पति अनादर ,
निज प्राण योगाग्नि वारी ।
मां जगदंबे प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी ।।

हिमपुत्री स्वरूपा मां दुर्गा,
महत्ता अलौकिक अपार ।
जीवन सम प्रसून खिलता,
अंतर्मन सुरभि आनंद बहार ।
कोटि कोटि नमन श्री चरण,
मां भक्तजन हित सदा कृपासिंधु अवतारी ।
मां जगदंबे प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • स्त्री | Stree Kavita

    स्त्री ( Stree kavita )   स्त्री होकर स्त्री पर उपहास करती हो, हैरानी होती है कि तुम तुच्छ विचारों में वास करती हो। तुम भी उस तरुवर की शाखा हो, जिस डाल कि मैं। तुम भी अपने कार्य में निपुण, मैं भी अपने कार्य में संपूर्ण। स्त्री होकर स्त्री पर उपहास करती हो, हैरानी…

  • वाह रे अभिनेता महान | Kavita Wah re Abhineta Mahan

    वाह रे अभिनेता महान ( Wah re abhineta mahan )    बड़े-बड़े अदाकारा बड़े-बड़े अभिनेता कर रहे विज्ञापन पियो कोकोकोला और खेलो रम्मी समय नष्ट करने मस्तिष्क में बसा है एक मायाजाल चकित भ्रमित रहा उम्र का नहीं ख्याल माता पिता के बैलेंस धीरे-धीरे खत्म करा बच्चे डूब गए इसमें उम्र गुजार देते है वह…

  • बहती रहती जीवन धारा | Bahati Rahti Jeevan Dhara

    बहती रहती जीवन धारा ( Bahati Rahti Jeevan Dhara ) महामृत्यु के आंचल में भी जीवन की रेखाएं। मानव मन की जिजीविषा ही पुष्पित हो मुस्काए। विविधि वर्जनाओं में चलता रहता सर्जन क्रम है। आस्थाओं का दीप प्रज्वलित हरता तम विभ्रम है। नित्य नवीन अंकुरित आशा उत्साहित कर जाती, कर्मठता पलती अभाव में करती रहती…

  • जनकवि अदम गोंडवी

    जनकवि अदम गोंडवी मैं प्रणाम, वंदन,नमन का चंदन आपको बार-बार हर बार करता हूं,स्मृति में रहो आप हमारे और जग के,यही प्रयत्न मैं हर बार करता हूं।मन को झकझोरती आपकी कविता, जग को दिखाई राह सच्चाई लेखनी से,जन कवि अदम गोंडवी जी को मैं साष्टांग दंडवत प्रणाम करता हूं।। गरीबी को बताई सच्चाई लाज तेरी,…

  • मधुरिम अहसास | Kavita madhurim ehsaas

    मधुरिम अहसास ( Madhurim ehsaas )   तुम समझते हो मेरी इस पीर को क्या वह सुखद अहसास बासन्ती सुमन वह कूल कालिंदी कदम तरु का मिलन वह कुछ अनकहे से अनछुये अहसास लेकर आज फिर होगा मिलन आभास लेकर मैं गयी थी तुम न आये रोक पाओगे भला क्या आंख से छलका जो मेरे…

  • सभी के लिए | Sabhi ke Liye

    सभी के लिए ( Sabhi ke Liye )   चमकना है अगर जीवन में तो हर ताप को सहना होगा कहीं राम को श्याम, तो कहीं श्याम को राम कहना होगा जीवन पथ पर चलना होगा मौसम में भी हर मौसम है शामिल युग में भी हर युग के कर्म हैं दया ,धर्म ,क्षमता ,आतंक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *