Kavita Gungaan

गुणगान | Kavita Gungaan

गुणगान

( Gungaan )

 

मिलते रहो मिलाते रहो सभी से
जाने कब जिंदगी की शाम हो जाये
फुरसत हि मिली नहीं काम से कभी
जाने कब आराम हि आराम हो जाए

लोभ, लाभ, धन, बैर रह जायेंगे यहीं
भूल जायेंगे अपने भी चार दिन के बाद ही
बनती हि चली आई है गृहस्थी आज तक
बनती हि रहेगी आपके चले जाने के बाद भी

न रहा कोई, न रही हि किसी की कभी
रजवाड़े महल सभी बदल गये खंडहर मे
औकात तो आखिर आपकी भी क्या है
उड़ जाता है सबकुछ, वक्त के बवंडर मे

कल और आज के बीच हुआ पार दरिया है
आगंतुक वक्त का सागर बहुत हि गहरा है
आयेंगे नही काम आपके बने वैभव सारे
आपके हि कर्म पर भविष्य भी ठहरा है

दरख़्त का नहीं, महत्व तो उसके फल का है
कीमत आपके आज का नही, कल का है
रह जाता है नाम और व्यवहार हि हरदम
रह जाता है दिलों मे आपका गुणगान हरदम

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

सूत्र | Kavita Sutra

Similar Posts

  • प्रियतम | Geet priyatam

    प्रियतम ( Priyatam : Geet )   आशाओं के दीप तुम ही हो तुम ही नैनो का करार दिल में बसने वाले प्रियतम प्रिय लगे तुम्हारा प्यार   हो मधुर मुस्कान लबों की मेरे दिल की धड़कन हो खुशबू हो महकी बगिया की लगे सुहाना मौसम हो   नेह की बहती सरिता प्यार का उमड़ता…

  • धारा | Dhara

    धारा ( Dhara )    कोशिश न करिए किसी को तौलने की उसकी हुलिए या हालात को देखकर वक्त की दबिश मे चल रहे हैं सभी सूरज भी कभी पूरब तो कभी रहता है पश्चिम… ठीक है की आज आप कहां हैं यह मत देखिए की कौन कहां है हमने देखे हैं कई महलों को…

  • लाला लाजपत राय | Lala Lajpat Rai par Kavita

    लाला लाजपत राय ( Lala Lajpat Rai )    ऐसे नेताओं में एक थें वह लाला लाजपत राय, स्कूली शिक्षण पश्चात किए जो‌ कानूनी ‌पढ़ाई। धर्म-पत्नी जिनकी राधा देवी भाई धनपत राय, सम्पूर्ण स्वतन्त्रता के खातिर लड़ते रहें लड़ाई।। कलम जिनकी ऐसी भयंकर आग जो उगलती, ये वाणी जिनकी ऐसी क्रान्ति उत्पन्न कर देती। दोनों…

  • उठो पार्थ | Geeta Saar Kavita

    उठो पार्थ ( Utho parth : Geeta Saar ) उठो पार्थ अब बाण उठाओ,पापी का संघार करो। धर्म धार कर कुन्ती नन्दन, पुनः धर्म आधार धरो।   चढा प्रत्यचा गाण्डीव पे तुम,रक्त बीज निसताप करो, मोह त्याग कर शस्त्र उठाओ,भारत का संताप हरो।   याद करो तुम द्रुपद सुता के,खुले केश अंगार नयन। वस्त्रहरण का…

  • नई सुबह | Nayi Subah

    नई सुबह ( Nayi Subah ) रात की चादर में लिपटा एक सपना है,तेरी राह तकता ये मन बेचैन अपना है।हर बीते पल में तेरा ही ख्याल है,सुनो दिकु, बिना तुम्हारे ये जीवन जंजाल है। तुम बिन ये सवेरा भी अधूरा सा लगता है,उजालों में भी जैसे दिल में अंधेरा बसता है।तेरी हँसी की किरन…

  • मुझे भी याद कर लेना | Geet

    मुझे भी याद कर लेना ( Mujhe bhi yaad kar lena )   मेरे आँगन का सावन जब लिये बरसात आयेगा इस फुलवारी में आकर के गुलो गुलशन महकायेगा मैं तुझको याद करूंगी तुम्हारे दर पर आँधी की जब होंगी दस्तक बेशुमार दबाकर सारी हलचल तुम मुझे बस गुनगुना लेना मुझे भी याद कर लेना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *