Geet Aya Sawan Jhoom Ke

आया सावन झूम के | Geet Aya Sawan Jhoom Ke

आया सावन झूम के

( Aya Sawan Jhoom Ke )

( 1 ) 

 

इठलाता बल खाता आया झूमता मदमाता आया।
झूम झूमकर सावन आया हरियाला सावन हर्षाया।
आया सावन झूम के

लहर लहर लहराता सा रिमझिम रिमझिम बरखा लाया।
उमड़ घुमड़ छाई बदरिया अंबर में बादल घिर आया।
फूल खिले चमन महकाया बहारों ने नवगीत सजाया।
शब्द शब्द सुरीली वाणी महफिल महकी राग सुनाया।
आया सावन झूम के

चहुंओर हरियाली छाई मेघ घटाएं अंबर आई।
गड़ गड़ गर्जन व्योम में मूसलाधार बरखा लाई।
बागों में झूले सावन के तीज त्योहार हुए पावन से।
डाली पत्ते खिले वन के महके कोने सब उपवन के।
आया सावन झूम के

सजनी सजी सखी हरसाई कोयल मीठी राग गाई।
मन मयूरा झूम के नाचे सुरसरि धरा उतरकर आई।
सर कूप तालाब लबालब शीतल पवन झोंका आया।
पुलकित तन मन सब हो गया रोम रोम सारा हर्षाया।
आया सावन झूम के

 

( 2 ) 

 

आया सावन झूम के गाए मेघ मल्हार
नभ घटाएं घिर आई बरसे मूसलाधार
लो आया सावन झूम के

 

रिमझिम रिमझिम झड़ी लगी ठंडी चले फुहार
हरियाली से लदी धरा बहती सुरभित बयार
सावन के झूले सजे आया राखी का त्यौहार
रेशम की डोर में झलकता भाई बहन का प्यार
लो आया सावन झूम के

 

मन मयूरा झूम के नाचे गाए गोरी मंगल गीत
सावन की मदमस्त हवायें हृदय उमड़ती प्रीत
महकती सब खिली वादियां खुशबू फिजाओं में
प्यार के मोती बरसते सावन की घटाओं में
लो आया सावन झूम के

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

कलम का पुजारी | Kalam ka pujari | Kavita

Similar Posts

  • तेरी सुंगध को | Teri Sugandh ko

    तेरी सुंगध को ( Teri sugandh ko )   तेरी सुगंध को लालायित ,हर सुमन यहाँ अकुलाता है। अधरों पर मेरे नाम अगर ,तेरा जब-जब आ जाता है जब खिलते हैं सुधि के शतदल,जब उड़ता दृग-वन में आँचल । हर निशा अमावस की लगती ,हर दिवस बजी दुख की साँकल। यह प्रेम नगर का द्वार…

  • सारा जीवन ही बीत गया | Geet Sara Jeevan

    सारा जीवन ही बीत गया ( Sara jeevan hi beet gaya )  सारा जीवन ही बीत गया , यह अश्रु-गरल पीते-पीते । जो भरे कलष समझे हमने ,वे मिले सभी रीते-रीते।। मत पूछो त्याग-तपस्या से,क्या जीवन को उपहार मिला। शापों से आहत गंगाजल, पीने को बारम्बार मिला। क्या जीत सके उन्मादों से , वो हार…

  • मंदाकिनी बहने लगे

    मंदाकिनी बहने लगे तार वीणा के छिड़े तो , बस एक स्वर कहने लगे ।छेड़ ऐसी रागिनी दो , मंदाकिनी बहने लगे । गूँजती हैं फिर निरंतर , वेद मंत्रों की ऋचाएं ।अग्नि कुंडों में कहाँ तक, प्यार की समिधा जलाएं ।हम अमा की पालकी में , पूर्णिमा कितनी बिठाएं ।क्यों अकेले ही विरह की…

  • गीत लिखे हैं मैंने मन के | Geet Likha Hai Maine

    गीत लिखे हैं मैंने मन के ( Geet likha hai maine man ke )   गीत लिखे हैं मैंने मन के, भावों के सुंदर उपवन के। जहां खिले हैं पुष्प हजारों, महकते हैं वन चंदन के। गीत लिखे हैं मैंने मन के कलमकार वाणी साधक, शब्द सुरीले मोती चुनता। ओज बने हुंकार लेखनी, देशभक्ति के…

  • पुलक उठा

    पुलक उठा पुलक उठा रितुराज आते ही मन।नाप रहे धरती के पंछी गगन ।। पनघट के पंथ क्या वृक्षों की छाँवधरा पर नहीं हैं दोनों के पाँवलगा हमें अपना गोकुल सा गाँवकहा हमें सब ने ही राधा किशन।पुलक उठा –++++ प्रेम राग गाती हैं अमराइयांँउठती हैं श्वासों में अंगड़ाइयांँरास रंग करती हैं परछाइयांँभीग गया प्रेम…

  • स्वर्णिम साँझ सवेरे | Sanjh Savere

    स्वर्णिम साँझ सवेरे ( Swarnim sanjh savere )    टकराती हैं शंकित ध्वनियाँ , ह्दय द्वार से मेरे । अभिशापित से भटक रहे हैं , स्वर्णिम साँझ-सवेरे ।। विकल हुईं सब जोत-सिद्धियाँ, किसके आवाहन में एक अनोखा जादू छलता , मन को सम्मोहन में ठहर गया है ह्दय-द्वार तक , कोई आते -आते चँहक उठी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *