Geet bazaar

बाजार | Geet bazaar

बाजार

( Bazaar )

 

नफरत का बाजार गर्म है स्वार्थ की चलती आंधी।
निर्धन का रखवाला राम धनवानों की होती चांदी।
बिक रहे बाजार में दूल्हे मोटर कार बंगलो वाले।
मांगे उंचे ओहदे वालों की संस्कार जंगलों वाले।
आओ आओ जोत जलाओ कलम का जो धर्म है।
नफरत का बाजार गर्म है -2

 

बाजारों में सब बिकता है आदमी का ईमान यहां।
शिक्षा संस्कार बाजारू छल कपट का मान यहां।
राजनीति के मोहरे बिकते छपे खबर अखबारों में।
कुर्सी की कुर्सी बिक जाती सत्ता के गलियारों में।
खड़े बाजार बोली लगती मोलभाव बस मर्म है
नफरत का बाजार गर्म है -2

 

रिश्ते नाते बिकते देखे सब प्रेम प्यार बाजारों में।
सजी-धजी दुल्हनिया बिके दुनिया के बाजारों में।
बाबू बिकते अफसर बिकते नेता बिके चुनावों में।
पत्रकार मीडिया बिकते सब ऊंचे ऊंचे भावों में।
न्याय अधिकारी बिकते जाने कितने हो बेशर्म है।
नफरत का बाजार गर्म है -2

 

धर्म के ठेकेदार बिक रहे डॉक्टर वकील थानेदार।
चकाचौंध में फैशन बिकती संस्कृति हुई तार तार।
बाजारों में रिश्वतखोरी सब काले धंधों का बाजार।
महंगाई सर चढ़कर बोले फैल रहा है भ्रष्टाचार।
खरीद फरोख्त चलती रहती व्यापारी नित कर्म है।
नफरत का बाजार गर्म है -2

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पत्थर दिल | Poem pathar dil

Similar Posts

  • Hindi Kavita | Hindi Poetry -काव्य जगत के नन्हें दीप

    काव्य जगत के नन्हें दीप ( Kavy Jagat Ke Nanhen Deep )   नया कुछ गीत गाए हम बच्चों संग बच्चा बन जाएं हम उलझन की इस बगीया में खुशीयो के फूल खिलाये हम   बाते चाद सितारो की ना ना बाते जमी आसमाँ की हो बाते जगमग जुगुनू की और रंग बिरंगी तितली की…

  • जस्टिस फॉर गुलनाज

    जस्टिस फॉर गुलनाज ****** #justice_for_Gulnaz चाहे सरकारें बदलती रहें राज जंगलवाली ही रहे ऐसे में हम कहें तो क्या कहें? जब प्रशासन ही अपना चेहरा उजागर करे! कौन जीये/मरे फर्क जरा नहीं पड़े सिस्टम हैं सड़े आम आदमी है डरे अपराधी मजे ले अफसर चलें सियासी चाल सरकारों की रखें भरपूर ख्याल होते मालामाल ठोकते…

  • छोटी सी मैया | Choti si Maiya

    छोटी सी मैया ( Choti si maiya )    माता रानी के चरण पड़े हैं आज घर द्वार सब मेरे सजे हैं, आई सिंह पर सवार मेरी मैया करती फूलों से श्रृंगार मेरी मैया छोटी सी कन्या के रूप में आई नवरात्रों की सबको ही बधाई ।। घर आंगन में गूंज रही शहनाई चलने लगी…

  • मैं चाहता हूं

    मैं चाहता हूं   मैं चाहता हूं तुम्हारे हृदय में दो इंच ज़मीन जहाँ तुम रख सको मुझे विरासत की तरह सम्भाल कर पीढ़ियों तक बिना गवाएँ एक इंच भी……. बस तुम इतना कर लेना ज़मीन की तरह मुझ में बोते रहना अपने प्रेम का अंकुर और देखते रहना अपलक बढ़ते हुए……!!   ? कवि : सन्दीप…

  • सुहाना सपना | Suhana Sapna

    सुहाना सपना ( Suhana sapna )    मेरा बॉस मुझे घर छोड़ने आया, उसने था मेरा ब्रीफकेस उठाया। सब्जी का थैला बीवी को थमाया, सैलरी का चेक भी उसको बताया। बीवी ने झट मुझे कुर्सी पे बिठाया, फ्रिज से ठंडा पानी ला के पिलाया। प्यार से मेरे माथे को था सहलाया, हाथों से मेरे पैरों…

  • किसानों का दर्द | Kavita Kisano ka Dard

    किसानों का दर्द ( Kavita Kisano ka Dard )      देख कर फसलों की सूरत जीवित है कौन? टूटकर  बिखरा  है   हृदय तन मन है मौन   छींट  कर  बीजों  को  मैंने उम्मीद पाली, काट दिया अब हाथ जैसे यह वर्फ जाली।   कष्ट भरा किससे कहें हम अपनी कहानी, ले   गया   आशाएं  सारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *