Geet gunjata darbar maa ka

गूंजता दरबार मां का आज जय जयकारों से | Geet gunjata darbar maa ka

गूंजता दरबार मां का आज जय जयकारों से

( Gunjata darbar maa ka aaj jay jayakaaron se )

 

है गूंजता दरबार मां का, आज जय जयकारों से।
दुष्ट दलनी अंबे महागौरी, शेरावाली के नारों से
भर देती भंडार माता, भक्तों की सुनती पुकार।
रक्षा करती दुर्गा रणचंडी, सब बैरियों गद्दारों से।

 

है गूंजता दरबार मां का, आज जय जयकारों से।
जलती अखंड ज्योत मां, यश वैभव दरबारों में।
देती जब वरदान भवानी, हो सकल मनोरथ सारे।
साधक शरण आपकी माता, भक्त खड़े कतारों में।

 

है गूंजता दरबार मां का, आज जय जयकारों से।
महकती वादियां सभी, खिलते चमन बहारों से।
शेरावाली पर्वत वासिनी, दुष्ट दलनी सब पीर हरो।
रणचंडी जय मां जगदंबे, ओज भरो हूंकारो में।

 

है गूंजता दरबार मां का, आज जय जयकारों से।
जग जननी आदिशक्ति, रणवीरों के हलकारो से।
जय भवानी जय भवानी, शमशीरो की पूजा होती।
दिव्य शक्ति तेज झलकता, आलोकित सितारों में।

?

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

दुर्गा माता रानी तू ही भवानी | Durga mata par kavita

Similar Posts

  • चांद पर मिला पानी

    चांद पर मिला पानी ****** सुन हुई हैरानी शुरू हो सकेगी जिंदगानी करने को मिलेगी मनमानी! यान धरती से होगा रवाना अब लगा रहेगा आना जाना अब न रह जाएगी कोई कहानी बहुत किए हो अपनी मनमानी तेरी सुन रखीं हैं कितनी कहानी दूध भात लाने में करते हो देर बच्चे इंतजार करते जाते हैं…

  • गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु | Kavita

    गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु ( Gurur brahma gurur vishnu )   जहाँ सिर श्रृद्धा से झुक जाते है अपने शिक्षक सभी याद आते हैं   माँ मेरी प्रथम शिक्षिका है मेरी जीवन की वही रचियेता है पिता से धेर्य सीखा और सीखी स्थिरता   चुपचाप जिम्मेदारी वहन करना और मधुरता दादी दादा नानी नाना से…

  • मधुरिम-बंसत | Madhurim Basant

    मधुरिम-बंसत ( Madhurim-Basant ) तुम आये हो नव-बंसत बन कर मेरे प्रेम – नगर में दुष्यंत बन कर कुंठित हो चुकी थीं वेदनाएँ बिखर गई थीं सम्भावनाएँ आज पथरीली बंजर ह्रदय की धरा को चीर कर फिर फूटा एक प्रेम अंकुर….. पतझड़ की डोली हो गई विदा विदाई के गीत गाने लगी वियोगी हवा अतीत…

  • तबस्सुम | Poem on Tabassum

    तबस्सुम ( Tabassum )    तरोताजगी भर जाती तबस्सुम महफिल को महकाती तबस्सुम दिलों के दरमियां प्यारा तोहफा चेहरों पे खुशियां लाती तबस्सुम गैरों को अपना बनाती तबस्सुम रिश्तो में मधुरता लाती तबस्सुम खिल जाता दिलों का चमन सारा भावों की सरिता बहाती तबस्सुम घर को स्वर्ग सा सुंदर बनाती तबस्सुम सुंदरता में चार चांद…

  • घर होना चाहिए | Pome in Hindi on Ghar

    घर होना चाहिए! ( Ghar hona chahiye )    घर चाँदी का हो या माटी का, घर होना चाहिए, परिंदा जमीं पे रहे या आसमां,पर होना चाहिए। जिन्दगी जहाँ नहीं मुस्काती वो बेचारे क्या करें? वहाँ भी मुंबई के जैसा शहर होना चाहिए। दुनिया है फानी सिर्फ पैसे के पीछे मत भागो, करो कुछ देश…

  • प्यार | Kavita Pyar ki

    प्यार ( Pyar )    जहां पशुता और पुरुषत्व खत्म होता है वहाँ प्यार का फूल खिलता है जहां अधिकार की नहीं सम्मान की भाव हो वहीं प्यार फूलता और फलता है जहां वर्चस्व की कोई जगह नहीं बचता वहाँ पर ही प्यार पनपता है ना कोई छल कपट ना धोखा हो जहां वहाँ प्यार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *