Geet main Anabhigy Kab Tak Rahoon

मैं अनभिज्ञ कब तक रहूं | Geet main Anabhigy Kab Tak Rahoon

मैं अनभिज्ञ कब तक रहूं

( Main anabhigy kab tak rahoon )

 

मुश्किलें सर पे छाये, अपने मुझसे रुठ जाए।
वाणी के तीर चलाए, बोलो मैं कब तक सहूं।
मैं अनभिज्ञ कब तक रहूं

मार्ग सब अवरुद्ध हो जाए, पग-पग पे तूफां आए।
कोई रहे कमियां टटोलता, बात का बतंगड़ बनाए।
मंझधार में अटकी नैया, बोलो मैं कैसे पार कहूं।
बूते से बाहर हो जाए, उबाल लेता रग रग लहू।
मैं अनभिज्ञ कब तक रहूं

अंधकार ने घेर लिया है, अपनों ने मुंह फेर लिया है।
कदम कदम पे अड़चनों ने, आ मुझको घेर लिया है।
हिम्मत हौसलों से चलूं,क्यों वक्त का उपहार कहूं।
सुख दुख जीवन के पहलु, संघर्षों में रत सदा रहूं।
मैं अनभिज्ञ कब तक रहूं

सर से ऊपर पानी जाए, कोई हम से भेद छिपाए।
राहों में जो रोड़े अटकाए, व्यवधानों के ढेर लगाए।
अपना बनके छल कर जाए, बाधाएं कब तक सहूं।
मैं मनमौजी मतवाला, नित मंजिलों को बढ़ता रहूं।
मैं अनभिज्ञ कब तक रहूं

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

दर्पण | Darpan par Chhand

 

 

Similar Posts

  • खूब रोता मन | Sad Love Poetry in Hindi

    खूब रोता मन ( Khoob rota man )   कभी जब याद तुम आते, दृगों को घेर लेते घन । अकेले में छुपाकर तन, सिसकता खूब रोता मन ।। न कुछ अच्छा लगे जी में, उदासी का रहे पहरा । तुम्हारी पीर अंतर् में, चलाए तीर अब गहरा ।। गए जब छोड़ प्रिय तब से,…

  • नटखट कान्हा | Geet Natkhat Kanha

    नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा ( Natkhat Kanha hathon mein bansuri liye ek gwala hoga )    अधर मुरलिया मोहनी मूरत सांवरी सूरत वाला होगा। नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा।   चक्र सुदर्शनधारी माधव सखा सुदामा है घनश्याम। नंगे पांव प्रभु दौड़े आते दीनबंधु मीरा के श्री…

  • मनभावन | Manbhawan

    मनभावन ( Manbhawan ) मनभावन प्रतिबिम्ब तुम्हारे ,जब सुधि में उतराये हैं ।पाँव तले कंटक भी हों यदि हम खुलकर मुस्काये हैं ।। क्या दिन थे वे जो कटते थे लुकाछिपी के खेलों मेंबन आती थी अनायास जब मिल जाते थे मेलों मेंचूड़ी ,कंगन ,बिंदिया, गजरा देख-देख हर्षाये हैं ।।मनभावन ————— बागों में हर दिवस…

  • यह आग अभी | Geet Yah Aag Abhi

    यह आग अभी ( Yah Aag Abhi )   यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में। स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।। जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा । दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा। खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही मधुवन…

  • डरते – डरते | Darte -Darte

    डरते – डरते ( Darte -Darte )    एक ट्रक यूँ सटकर गुजरा , बचे हैं मरते – मरते . आगे – पीछे देख पुनः अब , चले हैं डरते – डरते . जाने किसका मुँह देखा था , न पड़ा पेट में दाना . सूरज बैरी सा चढ़ आया , मिला ना पता-ठिकाना ….

  • आइए आ जाइए | नग़मा

    आइए आ जाइए ( Aaiye aa jaiye ) सीधा – साधा रास्ता है आइए आ जाइए। दिल का दरवाज़ा खुला है आइए आ जाइए। आप ही के नाम की तख़्ती लगी है बाख़ुदा। आप की आहट पे ही घंटी बजी है बाख़ुदा। आप ही के वास्ते मह़फ़िल सजी है बाख़ुदा। रुख़ पे क्यों शर्म-ओ-ह़या है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *