Geet Rang Roop aur Gun

रंग रूप और गुण | Geet Rang Roop aur Gun

रंग रूप और गुण

( Rang roop aur gun ) 

 

रंग रूप और गुण मिले जुड़े हैं दिलों के तार।
अपनापन अनमोल मिले हृदय उमड़ता प्यार।
धरती अंबर जब मिले बहती भावों की रसधार।
उतरे चांद जमीन पे चांदनी खुशियों की फुहार।
हृदय उमड़ता प्यार

रंग मिले रोशन हो चेहरे, रुप मिले निखार आए।
गुण की पूजा होती जग में, यश वैभव कीर्ति पाए।
रंग बसंती मस्त बहारें, रूपवती का यौवन श्रंगार।
गुणवानो का विनय गहना, विनम्र भाव लेते धार।
हृदय उमड़ता प्यार

रंग रंग के फूल खिले, महके चमन उपवन मिले।
रूप धरा जब कुदरत ने, हर दिल में अनुराग पले।
झूम उठी मन की वादियां, भाव भरी बहती बयार।
उमंगों का सिंधु ले हिलोरे, बरसती है रस की धार।
हृदय उमड़ता प्यार

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

समय के साथ साहित्य समाज बदलता है | Sahitya Samaj par Kavita

Similar Posts

  • मैं दिल दूंगी दिलदार को | Dil ke Geet

    मैं दिल दूंगी दिलदार को ( Main dil doongi dildar ko )    दिलबर के इजहार को, पहले पहले प्यार को। संभाले रखा दिल को, मैं दिल दूंगी दिलदार को। पहले पहले प्यार को सजीला सा सरदार वो, मधुरम सुहाना गुलजार वो। सुंदर सपनों की दुनिया, प्रीत की बहती रसधार वो। प्रियतम पावन प्यार को,…

  • जो वीरगति को पाए | Jo Veergati ko Paye

    जो वीरगति को पाए ( Jo veergati ko paye )    सरहद पे अटल खड़े जो, सीमा पर शीश चढ़ाये। जरा याद उन्हें भी कर लो, जो वीरगति को पाए। जरा याद उन्हें भी कर लो बढ़ बढ़कर जंग लड़े जो, वो वंदे मातरम गाए। वो आजादी के दीवाने, जो क्रांतिवीर कहलाए। तिलक करें माटी…

  • आइए आ जाइए | नग़मा

    आइए आ जाइए ( Aaiye aa jaiye ) सीधा – साधा रास्ता है आइए आ जाइए। दिल का दरवाज़ा खुला है आइए आ जाइए। आप ही के नाम की तख़्ती लगी है बाख़ुदा। आप की आहट पे ही घंटी बजी है बाख़ुदा। आप ही के वास्ते मह़फ़िल सजी है बाख़ुदा। रुख़ पे क्यों शर्म-ओ-ह़या है…

  • देश हमारा है

    देश हमारा है ( गीत )* देश हमारा है, सरकार हमारी है,क्यों न निभाई, हमने जिम्मेदारी है?*नियम व्यवस्था का पालन हम नहीं करें,दोष गैर पर निज, दोषों का नहीं धरें।खुद क्या बेहतर कर सकते हैं, वही करें।सोचें त्रुटियाँ कितनी कहाँ सुधारी हैं?…*भाँग कुएँ में घोल, हुए मदहोश सभीकिसके मन में किसके प्रति आक्रोश नहीं?खोज-थके, हारे…

  • चल अकेला | Geet chal akela

    चल अकेला  ( Chal akela )    चल अकेला चल अकेला छोड़ मेला। चलने में झिझकन ये कैसी जब तूं आया है अकेला।‌।चल० कंचनजड़ित नीलमणित महल सब अध्यास हैं ये, सत्य कंचन मनन मंथन मणि तुम्हारे पास हैं ये, तूं अमर पथ पथिक जबकि जगत है दो-दिन का मेला।।चल० गगनचुंबी सृंग अहं किरीट मनस मराल…

  • मां तेरी लाल चुनरिया | Kali Maa ka Geet

    मां तेरी लाल चुनरिया ( Maan teri laal chunariya )    मां तेरी लाल चुनरिया, लाल तेरी ध्वजा बिराजे। सजा दरबार निराला, मां शंख चक्र गदा साजे। मां तेरी लाल चुनरिया शक्ति स्वरूपा गौरी, हे माता जग कल्याणी। दमके किस्मत के तारे, हे अंबे मां वरदानी। संकट सारे हरना मेरे, मां हो सिंह सवार बिराजे।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *