Sahitya Samaj par Kavita

समय के साथ साहित्य समाज बदलता है | Sahitya Samaj par Kavita

समय के साथ साहित्य समाज बदलता है

( Samay ke sath sahitya samaj badalta hai ) 

 

वक्त के साथ बदल जाती है सब की जीवनधारा।
समय के साथ साहित्य बदले संग समाज हमारा।

बदल रहे हैं तौर-तरीके बदला अपनापन प्यारा।
बदल रही शिक्षा नीति सभ्यता संस्कार हमारा।

बदल रही सब बयार बसंती स्नेह सुधा रस धारा।
लेखनी की धार बदली बहती भक्ति काव्य धारा।

बदल रहे समीकरण सारे राजनीति के मोहरे।
शतरंजी चाले भी बदली नेताजी के वादे दोहरे।

बदल रहे गांव शहर रिश्तो नातों की वो डोर।
बदल रही शामे सुहानी नव जीवन की भोर।

बदल रही जीवन की राहें बदला आलम सारा।
बदल गया आज आदमी सुंदर परिवेश हमारा।

गीत गजल धुन बदली संगीत बदल गया सारा।
रुख बदला हवाएं बदली सुरीला अंदाज हमारा।

नैन नक्श सारे बदल गए बदला है तुन तुन तारा।
अपनी डफली राग अपना बदला समाज सारा।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बिन चिता के ही चिता की सी तपन | Chita par Kavita

 

जिंदगी जब हम जीने लगे | Hindi Poem on Zindagi

 

Similar Posts

  • मां दुर्गा के प्रथम रूप | Maa Durga ke Pratham Roop

    मां दुर्गा के प्रथम रूप ( Maa durga ke pratham roop )    मां दुर्गा के प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी शैलपुत्री मंगल आगमन, सर्वत्र आध्यात्म उजास । नवरात्र शुभ आरंभ बेला, परिवेश उमंग उल्लास । योग साधना श्री गणेश, साधक मूलाधार चक्र धारी । मां दुर्गा के प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी।।…

  • जरा सोचिए | Jara Sochie

    जरा सोचिए! ( Jara sochie )   आजीवन कुर्सी/सत्ता का सुख भोगने वाले/ भोग सकने वाले माननीय लोग एक नहीं अनेक पदों के लिए अलग अलग आजीवन पेंशन पाते हैं वही सत्ता के दंभ में युवाओं के लिए चार साला स्कीम लेकर आते हैं फायदे बहुत गिनाते हैं कभी निजीकरण का कभी न्यू पेंशन स्कीम…

  • जीवन-भाग-2

    जीवन-भाग-2 हारना कब जितनाकब मौन रखना कबबोलना कब संतुलितहोंना कब विनम्रतापूर्वकपेश आना आदि – आदितब कहि जाकर हमइस जीवन रूपी नोकाको पार् पहुँचाने कीकोशिश कर सकते हैअतः हमनें आवेश मेंअपने आप को समनही रखा और अनियंत्रितहोकर बिना सोचें आक्रमकहोकर कुछ गलत सब्दोंका प्रयोग कर दिया तोइस जीवन रूपी नोका कोटूटने से वह डूबने से कोईभी…

  • श्रीशैल चौगुले की कविताएं | Shrishail Chougule Poetry

    प्रेमः अमृत-नमक. नमक ने मुझे ईन्सान बनायानहि तो मै जहरिला बन जाताकिसी के प्रेम कि रुची पाकरदिल देकर जीवन युध्द जीता. कहते है विषलोक में मग्रुरीउसको पाके सच्ची दुनिया देखासारा जहर अहंम का ऊतरापहली नजर में मन को फुंकाईन्सानो में भाव होती है दिल्लगीवीषधारी को प्रेम कभी न भाँता. कारण जवानी के दो रुह एकदोष…

  • माता की भूमिका | Kavita Mata ki Bhumika

    माता की भूमिका माता ही हमारी जान-प्राण-शक्ति, हम उनके जिगर के टुकड़े। माता की भूमिका अनुपम,अद्भुत। माता जी के बिना बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव नहीं जीवन में। मां की कारीगरी,कला-कौशल से बच्चे सफल ,जिंदगी में मुस्कान। बच्चों के लिए ही समर्पित जीवन। क्योंकि हम रहते एक मिट्टी का पुतला, माँ ही उसमें सार्गर्भित गुण…

  • इंसानियत खो गई | Insaniyat Kho Gayi

    इंसानियत खो गई ( Insaniyat Kho Gayi ) बिछुड़न की रीति में स्वयं को पहचाना भीडतंत्र में बहुत प्रतिभावान हूँ जाना ।।1। नयन कोर बहते रहे शायद कभी सूखे राधा का चोला उतार पार्वती सरीखे ।।2। तुम गए ठीक से, पर सबकुछ ठीक क्यूँ नहीं गई इरादे वादे सारे तेरे गए पर याद क्यूँ नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *