घर की अदला-बदली

घर की अदला-बदली करके सियासत करने वालों से

घर की अदला-बदली करके सियासत करने वालों से

जनता ही लेगी हिसाब, बग़ावत करने वालों से,
घर की अदला-बदली करके सियासत करने वालों से।

टूटी फूटी, नाली सड़कें, गुस्से में है बच्चा बच्चा,
एक महफ़िल ही नाराज़ नहीं, सदारत करने वालों से।

कल तक जिनको गाली दी थी कैसे आंख मिलाओगे,
पूछ रहा हूं, मैं भी आज, हिमायत करने वालों से।

चूल्हा ठंडा, बर्तन खाली, मां की आंखें नम क्यों हैं,
दौलत वाली राजनीति की, इबादत करने वालों से।

हर चौखट पर ताले हैं, हर दिल में बेचैनी है,
क्या उम्मीद करें अब हम, हिफाज़त करने वालों से।

रंग बदलती शामें देखो, उजड़े ख्वाबों के मंज़र में,
ख़फ़ा ख़फ़ा है सारा ख़ित्ता, हुकूमत करने वालों से।

जो कल तक सब अपने थे, वो दुश्मन कैसे हो गए,
पूछ रहा है हर मज़लूम, हिमाक़त करने वालों से।

शहर में पानी, बिजली गायब, सबकी हालत खस्ता है,
वो कब तक खामोश रहेंगे, शिकायत करने वालों से।

जो सच की आवाज़ उठाए, उसका गला दबा डाला,
ये सवाल करेगा कल, अदालत करने वालों से।

अब ना मिलेंगे बहरे गूंगे , ना झूठे वादे होंगे,
कह दो आज ज़फ़र तुम ही, क़यादत करने वालों से।

ज़फ़रुद्दीन ज़फ़र
एफ-413, कड़कड़डूमा कोर्ट,
दिल्ली -32
zzafar08@gmail.com

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • घर की इज़्ज़त | Ghar ki Izzat

    घर की इज़्ज़त ( Ghar ki Izzat ) यह हुनर दिल में ढाल कर रखनाघर की इज़्ज़त सँभाल कर रखना हर तरफ़ हैं तमाशबीन यहाँकोई परदा भी डाल कर रखना मैं भी दिल में तुम्हारे रहता हूँअपने दिल को सँभाल कर रखना हर ग़ज़ल अंजुमन में छा जायेदर्द दिल का निकाल कर रखना मैं हूँ…

  • हैरान नहीं है | Ghazal Hairan Nahi Hain

    हैरान नहीं है ( Hairan Nahi Hain ) सुन कर वो मेरा हाल परेशान नहीं है इस बात से दिल मेरा भी हैरान नहीं है आसानी से खा जाते हैं धोखा ये किसी से इंसान को इंसान की पहचान नहीं है ईमान की क़ीमत तो लगाते हैं हज़ारों जो मुझको ख़रीदे यहाँ धनवान नहीं है…

  • सोच बदलना होगा | Soch Badalna Hoga

    सोच बदलना होगा ( Soch Badalna Hoga )   गर समन्दर में रहना है तो तैरना सीखना होगा… मौजों से खेलना है अगर तो उनसा बनना होगा….. पुरानी सोच और सतही तरीके को बदलना होगा…. अब नये तरीकों पर हाथ आज़माना होगा….. काग़ज़ वही रहेगा क़लम भी वही होगा, लफ़्ज़ों का चुनाव मगर बदलना होगा,…

  • कोई अपना यार नहीं | Koi Apna Yaar Nahin

    कोई अपना यार नहीं ( Koi apna yaar nahin )   कोई अपना यार नहीं तन्हा हूँ दिलदार नहीं हूँ सच्चा में भरा वफ़ा कोई मैं अय्यार नहीं देखें है वो रोज़ मुझे उल्फ़त की इज़हार नहीं फ़ैले कैसे उल्फ़त फ़िर फ़ूल भरा गुलज़ार नहीं जानें वो गुम कहाँ हुआ उसका हो दीदार नहीं देता…

  • कितना है प्यार | Kitna Hai Pyar

    कितना है प्यार ( Kitana Hai Pyar ) कितना है प्यार याद दिलाने की देर हैयानी कि दूर यार से जाने की देर है इक राज़ को तमाशा बनाने में कितनी देरअपने से दूसरे को बताने की देर है इतना तुनक-मिज़ाज हूँ कमरा भी हर तरफ़बिखरा हुआ मिलेगा सजाने की देर है अर्ज़ो-समा का हो…

  • यहाँ संहार राखी का | Ghazal Sanhar Rakhi ka

    यहाँ संहार राखी का ( Sanhar Rakhi ka ) मनाएँ हम यहाँ कैसे बता त्यौहार राखी का । नहीं बहनें हिफ़ाज़त में यहाँ बाज़ार राखी का ।। १ मिटा दो पर्व राखी का कहाँ अब मान होता है । जहाँ बहनें गई लूटी वहाँ त्यौहार राखी का ।। २ सभी की हैं यहाँ बहनें कलाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *