हैरान नहीं है

हैरान नहीं है | Ghazal Hairan Nahi Hain

हैरान नहीं है

( Hairan Nahi Hain )

सुन कर वो मेरा हाल परेशान नहीं है
इस बात से दिल मेरा भी हैरान नहीं है

आसानी से खा जाते हैं धोखा ये किसी से
इंसान को इंसान की पहचान नहीं है

ईमान की क़ीमत तो लगाते हैं हज़ारों
जो मुझको ख़रीदे यहाँ धनवान नहीं है

ख़ुद देख ले तू खोल के जा अपनी तिजोरी
सब कुछ है मगर दौलते – ईमान नहीं है

कश्ती को लगा दूँगा यक़ीनन मैं किनारे
मौजें हैं मचलती हुई तूफान नहीं है

सर अपना झुकाना पड़े कमज़र्फ के आगे
मंज़ूर मुझे इसलिए अहसान नहीं है

मैं ऐश करूँ अपनी अपना बेच के सागर
ऐसा तो मुझे कोई भी अरमान नहीं है

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

देख लिया | Geet Dekh Liya

Similar Posts

  • फ़ौरन संभाल लेता है

    फ़ौरन संभाल लेता है वो गुफ़्तगू में मिसालों को डाल लेता हैबिगड़ती बात को फौरन संभाल लेता है बढ़ेगा कैसे मरासिम का सिलसिला उससेज़रा सी बात पे आँखे निकाल लेता है छुपाना उससे कोई राज़ है बड़ा मुश्किलवो बातों बातों में दिल भी खंगाल लेता है कशिश अजीब सी रहती है उसके लहजे मेंहरेक शख़्स…

  • दुनिया के

    दुनिया के भाग फूटे पड़े हैं दुनिया के।पांव उखड़े पड़े हैं दुनिया के। खेल बिगड़े पड़े हैं दुनिया के।दाम उतरे पड़े हैं दुनिया के। दौर कैसा है यह तरक़्क़ी का।काम सिमटे पड़े हैं दुनिया के। जिस तरफ़ देखिए धमाके हैं।ह़ाल बिगड़े पड़े हैं दुनिया के। बन्दिशों के अ़जब झमेले हैं।हाथ जकड़े पड़े हैं दुनिया के।…

  • बेकरार | Bekarar Shayari

    बेकरार ( Bekarar )   ये दुनिया इतनी आसानी से न तुझे समझ आएगी, प्यार भी करेगी तुझसे और तुझ को ही रुलाएगी! बेकरार दिल की धड़कनों में शामिल करके तुझे दिल के तेरे जज्बातों को ही नामुनासिब ठहराएगी! ख्यालों को तेरे बेसबब यह दुनिया साबित कर एक दिन प्रश्नों से कटघरे में तुझको फसाएगी!…

  • छोड़ो | Chhodo

    ‘छोड़ो’ किसी बहाने जब देखो छज्जे पर आना-जाना छोड़ोआता देख मुझे खिड़की में आकर बाल बनाना छोड़ो क्या नाता है तुमसे मेरा क्यों अपनापन जता रहे होहँस हँस के यूँ बार-बार नैनों से तीर चलाना छोड़ो मैं नसीब का मारा मुझको पाकर होगा हासिल क्याअपने दिल के बालू पर बरसाती फसल उगाना छोड़ो आहें भरना…

  • डाॅ. ममता सिंह की रचनाएँ | Dr. Mamta Singh Poetry

    भैया घर आई बहन ( दोहा ग़ज़ल ) भैया घर आई बहन, लेकर भाव अपार।राखी बांधी प्यार से, करना तुम स्वीकार।। बहना तुम सुसराल में, कहीं न जाना भूल,बचपन की अठखेलियां, आपस की तकरार।। रेशम का धागा बॅंधा, चमके तिलक ललाट।निर्मल पावन है बहुत, राखी का त्योहार।। भ्रात बहन के प्रेम की, अद्भुत बनी मिसाल।रेशम…

  • रब उसको मुझसे प्यार हो जाये | Pyar Ghazal

    रब उसको मुझसे प्यार हो जाये ( Rab usko mujhse pyar ho jaye ) कोई ऐसी बहार हो जाये रब उसको मुझसे प्यार हो जाये खेलना छोड़ो संग बच्चों के दुश्मन का अब शिकार हो जाये वो वफ़ा पे यक़ी नहीं करता उसको भी ऐतबार हो जाये वो मिलने अब मुझे चला आया ख़त्म अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *