बिगाड़ देती है

बिगाड़ देती है | Ghazal Bigaad Deti Hai

बिगाड़ देती है

( Bigaad Deti Hai )

बड़े बड़ों को ये चाहत बिगाड़ देती है
ये होशमंदो को दौलत बिगाड़ देती है

बढ़ावा दो न शरारत को तुम तो बच्चों की
कि उनको बेजा हिमाक़त बिगाड़ देती है

तुम्हारे दीद की हसरत हमेशा ही रहती
हमें ये वस्ल की आदत बिगाड़ देती है

गुज़रता है मेरा हर लम्हा तेरी यादों में
हर इक दिन इश्क़ की रग़बत बिगाड़ देती है

हराम होता है आराम जान लो लोगों
सभी को मुफ़्त की राहत बिगाड़ देती है

रखो गिला न शिकायत कभी भी अपनों से
ये अच्छे- अच्छों की इज़्ज़त बिगाड़ देती है

क़दम ज़मींन पे पड़ते नहीं किसी के भी
सभी को झूठी ये शुहरत बिगाड़ देती है

बग़ैर पैसे के करते न काम हैं कोई
कि भ्रष्ट लोगों को रिश्वत बिगाड़ देती है

बनाना दोस्त हमेशा ही सोचकर मीना
बुरों की तो हमें सोहबत बिगाड़ देती है

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

अब के मौसम | Ab ke Mausam

Similar Posts

  • क्या समझे | Kya Samjhe

    क्या समझे ( Kya Samjhe ) क्या किया उसने और क्या समझे।बेवफ़ाई को हम वफ़ा समझे। ज़ह्न को उसके कोई क्या समझे।सर निगूं को जो सर फिरा समझे। क़ाफ़ले ग़र्क़ हो गए उन के।नाख़ुदाओं को जो ख़ुदा समझे। क्यों न पागल कहे उसे दुनिया।ज़ुल्फ़-ए-जानां को जो घटा समझे। ख़ुद को समझे वो ठीक है लेकिन।दूसरों…

  • ज़िन्दगी पराई हो गई

    ज़िन्दगी पराई हो गई बेवफ़ा नहीं थी उससे बेवफ़ाई हो गईहोता ही नही यकीन जग हँसाई हो गई दे रही थी ज़ख़्म जो अभी तलक यहाँ मुझेदेखिए वो खुद ही ज़ख़्म की दवाई हो गई होठ मे गुलों की खुशबू और बातों में शहददो घड़ी में उससे मेरी आश्नाई हो गई बढ़ रही थी धड़कने…

  • क्यूं है | Kyon Hai

    क्यूं है ( Kyon Hai ) जिस शख़्स से गिला है उससे ही प्यार क्यूं हैमुझको उसी बशर का अब इंतज़ार क्यूं है उसके बगैर सूनी लगती है दुनिया मुझकोहोता उसी से मेरा दिल खुशगवार क्यूं है जिसने कभी तो कोई वादा नहीं निभायानादान दिल को उस पर फिर ऐतबार क्यूं है खोयी रहूं सदा…

  • सियासत के इस दौर में तो पलटूओं की भीड़ है

    सियासत के इस दौर में तो पलटूओं की भीड़ है   कैसे मेरा दिल कह दे कि जंगजूओं की भीड़ है, सियासत के इस दौर में तो पलटूओं की भीड़ है। घुट रहा है दम सभी का, नफ़रतों के धुएं में, कह रहा है राजा फिर भी, खुशबूओं की भीड़ है। एक बाज़ीगर जो आ…

  • सुना दी हमने | Suna di Hamne

    सुना दी हमने ( Suna di Hamne ) शम्अ उल्फ़त की जला दी हमनेपर सज़ा दिल को सुना दी हमने राह हमदम की सजा दी हमनेउनकी दुनिया ही बसा दी हमने रोशनी की थी जिन्होंने शब भरउन चरागों को दुआ दी हमने बन गया ग़ैर ज़माना लेकिनयार की यारी निभा दी हमने दौर-ए-हिज़्रा में भी…

  • गुज़र जाते हैं | Guzar Jaate Hain

    गुज़र जाते हैं ( Guzar jaate hain )   पल रहे क़ल्ब में मलाल गुज़र जाते हैं आते जब नव्य,विगत साल गुज़र जातें हैं ॥ रंज शिकवे शिकायतें भी कही दम भर के जश्न के साथ बहरहाल गुज़र जातें हैं ॥ शादमानी थी रही या कि रही ये नुसरत ताज़े वादों के संग हाल गुज़र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *