प्रथम पूज्य आराध्य गजानंद

गजानन गणेश स्तुति | Gajanan Ganesh Stuti

गजानन गणेश स्तुति

( Gajanan Ganesh Stuti )

आओ आओ गजानन पधारो
आकर घर अंगना मेरा सवारों

रिद्धि सिद्धि के तुम हो स्वामी
अपने भक्तों को कष्टों से उबारों।

भादो मास की चतुर्थी आई
शिव गौरी के लाल गजानन पधारो।

लड्डू और मोदक का भोग लगायें
सजाया है दरबार गजानन पधारो।

लाल फूलों संग दूर्वा में लाई
भक्तों को विश्वास है गजानन पधारो।

जग के सारे काज हो पूरण
करु शुभ चरणों को प्रणाम गजानन पधारो।

हाथों में चंदन केसर की थाली मै लाई
तिलक करू प्रभु तुम्हारा गजानन पधारो।

हो एकदंत, गज कर्ण लंबोदर कहलाएं
टूटे ना आस हमरी गजानन पधारो।

विघ्नहर्ता हो तुम सुखकर्ता हो तुम
तेरी कृपा तेरी कथा अनंत गजानन पधारो।

शीश कटाई दिन्हा मात आज्ञा पालन हेतु
वचन की रखो लाज गजानन पधारो।

सिद्धि बुद्धि के तुम हो दाता
मंगल मूर्ति गजानना गजानन पधारो।

Lata Sen

लता सेन

इंदौर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मै शिक्षक हूं | Main Shikshak Hoon

Similar Posts

  • एडोल्फ हिटलर | Adolf Hitler

    एडोल्फ हिटलर ( Adolf Hitler ) प्रेम की प्यास में व्याकुल एक नवयुवक ऑस्ट्रिया की गलियों में घूमा करता। काश कोई तरुणी उसके दर्द को समझ पाती और करती प्रेम तो वह महान खून का प्यासा ना बनता तानाशाह। प्रेम की व्याकुलता लाती विछिप्तता उसी व्याकुलता में एक दिन अपनी प्रेयसी की याद को सीने…

  • देव है गुरुदेव | Geet Dev Hai Guru Dev

    देव है गुरुदेव ( Dev Hai Guru Dev ) हे देव गुरुदेव… हे देव गुरुदेव।। जो भी जपे तुमको सुबह और शाम। सुख शांति वो पाये जीवन में अपने। बस मन में अपने श्रध्दा तुम रखो। मानव धर्म का तुम बस निर्वाह करों। जीवन तेरा ये तब निश्चित ही बदलेगा।। हे देव गुरुदेव….। शिष्य पर…

  • ज़िन्दगी मुश्किल तो है

    ज़िन्दगी मुश्किल तो है ज़िन्दगी, मुश्किल तो है ।पर मुश्किल का ,कोई हल भी तो है ।सफ़र है बहुत लम्बा,पर कहीं मंज़िल तो है ।विघ्नों से ना डरा कर,बेख़ौफ़ सामना कर ।कर लेगा पार नौका,ना छोड़ना तू मौका ।हर मुश्किल दूर होगी,फिर सुख की सुबह होगी ।हां ज़िन्दगी कठिन है,पर ऐसा थोड़े दिन है ।यह…

  • जागो! मेरे देश के युवा

    जागो! मेरे देश के युवा आओ! हम रचे नवगीत।रचे ऐसा नवगीत, शत्रु भी बन जाए मीत॥ साधु बन घूमते रावणकरने सीता का वरण।आए दिन अब हो रहा,द्रोपदी का चीर-हरण॥करे पापियों का अब नाश, हो अच्छाई की जीत।रचे ऐसा नवगीत, शत्रु भी बन जाए मीत॥ छलावी चालें चल रहेकपटी-काले मन।नित झूठे लूट रहेंसच्चाई का धन॥बन पार्थ…

  • आंचल छांव भरा | Aanchal Chhanv Bhara

    आंचल छांव भरा ( Aanchal Chhanv Bhara ) हो गर साथ उसका तो तू क्या मिटा पायेगा।ख़ाक हो जाएगा तिरा अहम् तू निकल ना पायेगा। दर्द , ज़ख्म हैं पोटली में उठा और जिये जा।रिसते ज़ख्मों को भला कहां तू दिखा पायेगा। आंचल छांव भरा चला गया साथ मां के।ममता का साया तू अब कहां…

  • दलित की यथार्थ वेदनाविदा

    दलित की यथार्थ वेदनाविदा घर की खिन्नता को मिटाऊँ,या समाज की उन्नति जताऊँ lक्यूँ भूल गए है हम ,एक डाल के फूल है हम lक्लेश से व्याकुलता तक ,साहित्य से समाज तक lदलित की गति अम्बेडकर जी है ,तो दलित की यति वाल्मीकि जी है l न भूलूँ गत अनुभव ,न छोडूँ अस्त भव lसाँझा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *