इस ह़िमाक़त में क्या है

इस ह़िमाक़त में क्या है | Ghazal Is Himaqat Mein Kya Hai

इस ह़िमाक़त में क्या है

( Is Himaqat Mein Kya Hai )

बताओ तुम्हीं इस ह़िमाक़त में क्या है।
किसी की क़बाह़त,इहानत में क्या है।

क़रीब उनके बैठो तो आए समझ में।
बुज़ुर्गाने दीं की हिदायत में क्या है।

झुकाकर तो देखो कभी अपने सर को।
समझ जाओगे ख़ुद इ़बादत में क्या है।

वो ज़ालिम है उसको पता क्या है इसका।
सदाक़त,सख़ावत,शराफ़त,में क्या है।

क़दम घर से निकला तो हमने यह जाना।
सिवा मुश्किलों के मसाफ़त में क्या है।

जो बे जान हैं वो न समझेंगे इस को।
मिरी जां तुम्हारी इताअ़त में क्या है।

जो दिल की निगाहों से देखो तो जानो।
ह़सीनों की नाज़-ओ-नज़ाकत में क्या है।

फ़राज़ आप तो ख़ूब वाक़िफ़ हैं इससे।
बता दो हमें भी मुह़ब्बत में क्या है।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

आप भी | Ghazal Aap Bhi

Similar Posts

  • पयमाना हमारे आगे

    पयमाना हमारे आगे लाइये साग़रो-पयमाना हमारे आगेछोड़िये आप ये शर्माना हमारे आगेहुस्ने-मतला — क्या पियेगा कोई पयमाना हमारे आगेअब भी शर्मिंदा है मयखाना हमारे आगे हमने हर रुख से ज़माने का चलन देखा हैसोच के कहियेगा अफ़साना हमारे आगे रोक क्या पायेंगे राहों के अंधेरे हमकोशम्अ रौशन है फ़कीराना हमारे आगे हम वफ़ादार हैं उल्फ़त…

  • वतन की आबरू हर हाल में बचानी है

    वतन की आबरू हर हाल में बचानी है सियासी नफ़रतों की आग ये बुझानी हैख़ुलूस प्यार वफ़ा से ही जीत पानी है ये धर्म मज़हबों की जंग अब तो बंद करोहरेक शख़्स में इंसानियत जगानी है इरादे हमने ज़माने में कर दिये ज़ाहिरवतन की आबरू हर हाल में बचानी है सबक ये हमको बुजुर्गों से…

  • इंतज़ार किया | Emotional Intezaar Shayari

    इंतज़ार किया ( Intezaar kia ) पूरा तेरा हरिक क़रार किया हमने पतझड़ को भी बहार किया उसके आगे किसी की क्या चलती वक़्त ने जिसको ताजदार किया ज़ख़्मी होकर भी मैं रहूँ ज़िन्दा किस हुनर से मेरा शिकार किया दुखती रग पर ही तुम ने हाथ रखा हाय क्या मेरे ग़मगुसार किया बात उसकी…

  • माँगने लगे | Mangne Lage

    माँगने लगे ( Mangne lage ) जो देखे थे कभी, सभी वो ख़्वाब माँगने लगेवफ़ाओं का भी हाय, वो हिसाब माँगने लगे कली-कली को चूमते थे भौंरे शाख़-शाख़ पर,मगर जो देखे गुल तो फिर गुलाब मांगने लगे। भुलाके राह सच की, थे गुनाहों के जो देवतामुसीबतें पड़ी तो वो निसाब माँगने लगे चले वफ़ा की…

  • महाकुंभ

    ग़ज़ल ( महाकुंभ विशेष) आस्था की है लगी डुबकी सदा देखाभक्ति के नव रंग में सबको रँगा देखा कुंभ मेला को इलाहाबाद के पथ परसंत नागा साधुओं से नित भरा देखा भीड़ का उमड़ा हुजूम जयघोष हैं करतेधूल से घुटने पावों तक को सना देखा सूर्य तक उठता नदी जल अंजली में योंआचमन में हाथ…

  • निगाहें मिलाकर | Ghazal Nigahen Mila Kar

    निगाहें मिलाकर ( Nigahen Mila Kar )   देखों ना सनम तुम यूँ नज़रे घुमाकर करों ना सितम यूँ निगाहें मिलाकर ! करोगी कत्ल तुम कई आशिको का, ये जलवें हसीं यार उनको दिखाकर ! घटाओं सी जुल्फ़े बनाती है कैदी, करोगी हमें क्या कैदी तुम बनाकर ! ज़रा सा ये दिल है इसे बख़्श…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *