दिल को छूने वाली ग़ज़ल

ख़ुद को शीशे में ढाल के रखना | दिल को छूने वाली ग़ज़ल

ख़ुद को शीशे में ढाल के रखना।

ख़ुद को शीशे में ढाल के रखना।
अपनी पगड़ी संभाल के रखना।

डस न ले तीरगी कहीं तुमको।
घर में दीपक उजाल के रखना।

सांप इनमें ही छुप के पलते हैं।
आस्तीनें संभाल के रखना।

हो न ताख़ीर उनको देने में।
हाथ पर दिल निकाल के रखना।

दोस्त रूठे तो काम आएंगे।
चंद दुश्मन भी पाल के रखना।

इस से बढ़कर नहीं कोई नेअ़मत।
ज़िन्दगी को संभाल के रखना।

संग ही संग हैं यहां हर सू।
आइना देख भाल के रखना।

यह ही फ़र्क़त में गुदगुदाएंगे।
याद लम्हे विसाल के रखना।

मुस्कुराना है गर तुम्हें खुल कर।
रंजो ग़म दिल के टाल के रखना।

साथ मेरे चलो कहीं भी पर।
हाथ में हाथ डाल के रखना।

जब भी रखना ‘फ़राज़ ग़ज़लों में।
शेअ़र अपने ख़याल के रखना।

उनके आगे फ़राज़ तोह़फ़े अब।
जो भी रखना कमाल के रखना।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

हम हैं | Ghazal Hum Hain

Similar Posts

  • बहू

    “संध्या बेटा, मैं पड़ोस में अमित की बहू देखने जा रही हूँ। घर का दरवाजा याद से बंद कर लेना।” कपड़ों पर प्रेस कर रही संध्या से उसकी सास ने आवाज देकर कहा। “ठीक है मां जी। अभी आई।” संध्या बोली। कानों में अम्मा के जाने की आवाज पड़ते ही 4 वर्षीय विभोर बोल उठा-…

  • परिया बाबा | Kahani Pariya Baba

    चीनू, मीनू , रामू, दिनेश , भोलू और टीनू पांच से दस वर्ष के बच्चे हाथों में गेंद उठाये शोर मचाते हुए घरों से निकले और खुले मैदान में आ कर गेंद को पैरों से लुढ़का लुढ़का खेलने लगे । दूर से आती बाँसुरी की धुन ने बच्चों का ध्यान आकर्षित किया और दिनेश ने…

  • अनोखा सेलिब्रेशन

    परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट ना आने के कारण… शहर में बढ़ते आत्महत्या के केसों को देखकर और अखबार में आए दिन किसी न किसी छात्र या छात्रा के सुसाइड करने की ख़बरों ने राजीव को सोचने पर मजबूर कर दिया। उनके इकलौते बेटे मनोज ने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा दी…

  • बुढ़ापा की लाठी | Laghu Katha

    नीमा को ससुराल आये तीन माह ही हुए थे ।वह रट लगा दी कि मैं अलग खाऊंगी। आज से चूल्हा अलग…! मैं आपके मां-बाप को भोजन नहीं दे सकती। राहुल के लाख समझाने के बावजूद भी नीमा पत्थर की लकीर बनी रही। राहुल के मां-बाप भी हारकर अपनी बहू नीमा को कह दिये तुम्हें जो…

  • ट्यूशन | Tuition

    मेरे पिता जी का ट्रांसफर जलालाबाद ( थानाभवन) से बदायूं हो गया,बदायूं के पास एक छोटा सा गाँव था तातागंज, वहाँ मैं कुछ दिन ही रहा,मेरे पापा डॉक्टर थे, नीचे अस्पताल था ऊपर मकान जिसमें हम लोग रहते थे। मकान की ख़ाशियत ये थी की दरवाज़े तो थे पर कुंडी नहीं थी,उस गाँव में मुझे…

  • अरमान (सच्ची घटना पर आधारित)

    बड़े अरमानों के साथ संध्या शादी के बाद ससुराल आई थी। उसके हाथों की मेहंदी का रंग उतरा भी ना था कि सासू मां ने रसोई घर की जिम्मेदारी उसके कंधों पर डालते हुए कहा- “अब यह घर तेरा हुआ। थक गई मैं, इस घर को संभालते हुए। अब इसको संभालने की जिम्मेदारी तेरी है।”…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *