आँखों में बसी हुई चाँदनी सी | Laghu Katha

स्कूल की जिंदगी की कहानी कुछ और होती है, कुछ कहानी दूर तक सफर तय करती है तो कुछ सिमट कर वहीं की वहीं रह जाती है अपने आप में। किंतु दूर की करती कहानी अपनी अलग पहचान छोड़ जाती है।

शेखर ने हाई स्कूल में दाखिला लिया तो क्लास नौ से दस तक जाते-जाते न जाने कितने नये-पुराने साथी आए, और तो और कितने हृदय के इतने समीप आ गये कि उन्हें एक दूजे से मिले बिना रहा नहीं जाता।

उसी में कुछ लड़कियांँ भी साथी से कम नहीं थी। सबसे मिलना क्लास में एक संकोच के साथ मर्यादा का भी ध्यान रख कर होता था। लेकिन छुट्टी के बाद चार किलोमीटर की दूरी कैसे कट जाती, किसी को कुछ पता भी नहीं चलता।

शेखर की दृष्टि में बसी उसी में एक देवमुनि नाम की लड़की थी। अब आप इस कहानी को छिलिएगा मत कि कहानी में लड़की क्यों आ गई, आगे बढ़ने दीजिएगा।

जिंदगी है तो लड़की और लड़के आएंगे ही। जिंदगी की कहानी में मूढ़ मति की जरूरत नहीं है। यह आप पक्का जान लीजिए। शेखर की दृष्टि उस पर पड़ती की वह मुस्कुरा जाती। और शेखर कुछ खुल नहीं पाता। यह उन दोनों का नैसर्गिक लगाव था।

जैसे मनभावन हवा आई और वह उसकी शीतलता महसूस कर रह जाता। हवा होती क्या है? एक दूजे से संपर्क जोड़ देती है। पूरब से आई तो एक को छू कर दूजे के अंतर्मन को छू गई और पश्चिम से गई तो दूजे को छू कर एक के अंतर्मन को छू गई। सुख में भी दुख में भी। हवा है कि आँखों में बसा देती है प्रीत। घनघोर प्रीत।

परीक्षा चल रही थी कि क्लास में परीक्षा – संचालक ने कहा -“शेखर,‌ तुम परीक्षा छोड़ कर इन लोगों के साथ चले जाओ।” इतना सुनते सभी स्तब्ध रह गए कि सर शेखर को ऐसा क्यों कह रहे हैं।
“सर, मुझे लिखना अभी बाकी है।” शेखर ने निवेदन भरे स्वर में कहा।

“परिस्थिति समझो शेखर, तुम जाओ।” परीक्षा संचालक का कम ही शब्दों में यह बहुत ही गंभीर और दुख से भरा आदेश था। शेखर परीक्षा छोड़ कर चला गया।

देवमुनि ने परीक्षा संचालक से पूछा -“शेखर के साथ ऐसा क्या हुआ, सर?”
“उसके सिर से उसके पिता की छाया चली गई, बेटी।”
“सर,,,,,?” देवमुनि सिहर सी गई उसके पास अब कोई शब्द नहीं थे। पिता तो जिंदगी में वृक्ष होता है। वृक्ष नहीं तो छाया नहीं। आखिर कैसे और कहाँ रहेगा शेखर।

“परिस्थिति कभी भी किसी को अपनी चपेट में ले सकती है।”
इतना सुनते देवमुनि को लगा कि वह तिलमिला उठी। जैसे यह दुख शेखर का ही नहीं बल्कि उसकी भी अपनी व्यथा हो।

(2)

शेखर अब अपनी जिंदगी के दूसरे मोड़ पर खड़ा था। पिता के रहते सभी लोग अपने थे लेकिन उजड़े चमन की सुध लेने वाला कोई नहीं। फुआ के गांँव में रहकर वह कॉलेज करने लगा।

उसी गांँव में एक डॉक्टर की सहानुभूति मिल गई उसे कि आप हमारे बच्चों को अपने खाली समय में पढ़ाइए – लिखाइए, आपको हम आर्थिक मदद करते और दवा देने के लिए भी बताते रहेंगे। जिंदगी की गाड़ी धीमी गति से ही सही अपनी राह पर चल पड़ी। शेखर का चार वर्ष बीतने लगा फुआ के गांँव में डॉक्टर के साथ रहते। उस इलाके के लोग भी शेखर के लिए अपने हो गये।

“अब आप अपने काम के लिए जाने जाते हैं।” डॉक्टर ने शेखर की प्रशंसा करते हुए कहा।
“यह सब आपकी देन एवं आशीर्वाद है, सर।” शेखर ने सभी सफलता का श्रेय उनका देते हुए कहा।
“आदमी की नम्रता छिनी हुई संपत्ति प्राप्त कर लेती है, चाहे प्रकृति से हो या आदमी से। नम्रता से बढ़कर कुछ चीज नहीं है, इस संसार में।”
“आपका हौसला मुझे गिरने नहीं देता, सर।”
“एक गाँव में चलना है।”
“अभी?”
“हांँ, अभी और इसी समय?”
“तब चलिए ना, सर।”
“चलिए।”

शेखर और डॉक्टर दोनों एक साथ चल दिए, अपने गांँव की बगल के गांँव में पेसेंट देखने के लिए। यही कोई आधा घंटा लगा होगा। दोनों पहुंँच गए उस गांँव में। घर खप्परैल का था। दरवाजे से एक लड़का अंदर गया और उस घर के लोगों को उन दोनों के आने की सूचना दी।

घर वाले उन दोनों को आदर से अंदर ले गए। चहारदीवारी के भीतर चार घर विद्यमान थे। घर का आंगन बड़ा था। आंगन में खाट पड़ी थी। और उस पर अपने हिसाब का बिछावन। साड़ी में एक महिला आई।

जिसकी तबीयत खराब थी। जब सामने से घूंघट हटाई तो वह अचंभित हो गई। क्योंकि उसके सामने कोई और नहीं चार वर्ष पहले परीक्षा हॉल से पिता की छाया उठ जाने पर चले जाने वाला शेखर खड़ा था। उस समय देवमुनि तिलमिला कर रह गई थी इस बार तो उसकी याद की दुनिया में बिजली कौंध गई। यह नैसर्गिक प्रेम की आत्मिक आवाज थी। उसने शेखर से कहा -“आप ,,,,,?”
“हाँ, मैं,,,,,।”
“कैसे हैं,,,,?”
“विशुद्ध ,,,, और तुम?”
” आँखों में बसी हुई चांँदनी सी।”
“सच?”
“हाँ, बिल्कुल सच, इसी गांँव के इस घर में मेरे नसीब ने खिंच कर लाया है, मुझे।”
“घर वाले अच्छे हैं न?”
“हाँ, बहुत अच्छे हैं।”
“तबीयत कैसे बिगड़ गई?”
“शायद इसी बहाने आपसे मिलना था।”
“गांँव के लोग ऐसी बात को अन्यथा में लेते हैं।”
“इस घर के सभी परिवार शिक्षित हैं। जिंदगी क्या है, वह किस-किस मोड़ और कैसी परिस्थिति से गुजरती है सब कुछ पता है उन्हें।

“जिंदगी में बहुत कम लोग ऐसे मिलते हैं। अच्छा छोड़ो काम की बात करो, सर का कहना है कि इंजेक्शन देना होगा।”
“लेंगे, दुख के क्षण में खुशी से लेंगे।अपना शेखर आज भी वही शेखर है जो कल तक मेरी दृष्टि में बसा था, उसने कभी कुछ मांगा नहीं था। शेखर आज मुझे जीवन देने आया है, जीवन से कुछ लेने नहीं। मैं शेखर को कुछ दे भी कहांँ रही हूँ?”
“तेरे कहे सभी शब्द मेरे जीवन के लिए संबल स्तंभ जैसे हैं।”
“अब नदी के दोनों तट किसी भी परिस्थिति में ढहेंगे नहीं, शेखर।”
“हाँ, नहीं ढहेंगे कभी भी।”
“ऐसे पवित्र रिश्ते बहुत ही कम मिलते हैं।”
डॉक्टर कहते थक नहीं रहे थे।
“आँखों में बसी हुई चांँदनी-सी नहीं?” देवमुनि ने खुले स्वर में कहा।
“नैसर्गिक प्रेम और वैवाहिक जीवन में कोई विरोधाभास भी तो नहीं। बिल्कुल आंँखों में बसी हुई चांँदनी-सी।” संशय के सारे भ्रम टूट गये थे।

Vidyashankar vidyarthi

विद्या शंकर विद्यार्थी
रामगढ़, झारखण्ड

यह भी पढ़ें :-

इंसाफ | Laghu Katha Insaaf

Similar Posts

  • अरमान (सच्ची घटना पर आधारित)

    बड़े अरमानों के साथ संध्या शादी के बाद ससुराल आई थी। उसके हाथों की मेहंदी का रंग उतरा भी ना था कि सासू मां ने रसोई घर की जिम्मेदारी उसके कंधों पर डालते हुए कहा- “अब यह घर तेरा हुआ। थक गई मैं, इस घर को संभालते हुए। अब इसको संभालने की जिम्मेदारी तेरी है।”…

  • मुंबई की बरसात | Mumbai ki Barsaat

    किस्सा उस समय का है जब मुंबई बम्बई हुआ करती थी। मेरी दीदी की शादी 1984 में मुंबई के एक परिवार में हुई थी। उस समय दिल्ली से अगर मुंबई जाना होता था तो हफ्तों, महीनों पहले प्रोग्राम तय करना होता था। फोन आदि भी नहीं होते थे। मेरी उन दिनों संचार मंत्रालय में नयी…

  • पुजारी | Pujari Laghu Katha

    जमना बाजार में खड़ी एक दुकान पर खड़ी कुछ खरीद रही थी कि एक ट्रेक्टर ट्राली में एक सांड के शव को सफेद कपड़े के ऊपर रंग बिरंगे फूलों सें सजा जिसके आगे दो बैंड फ़िल्मी शोक धुन बजाते चल रहे थे, देखा। जैसे ही उसने अपनी गर्दन उसके जलूस को देखने के लिए घुमाई…

  • मां | Maa par Laghukatha

    एक विद्यालय में महिला अभिभावक अपने बच्चों के एडमिशन के लिए आई वह प्रधानाचार्य जी से कहे जा रहे थी -“देखिए यह सामने दरवाजा लगा दीजिएगा । वह बाहर साइड में बच्चा ना जाने पाए । मैडम जी! यह बच्चा हमें बहुत समय बाद पैदा हुआ है । इसे मैं गली में भी नहीं खेलने…

  • दीवार | Deewar

    विशाल का फोन आया कमल पर कार्यक्रम की आप को पता है आप के घर के पीछे ऊंची दीवार बन गया है, कमल ने कहा कि नहीं मे तो बैंक मे हू। कमल तेजी से घर आता है और पीछे जाकर दीवार देखकर नर्वस हो जाता है और शोच ने लगा कि मेरी रानी कविता…

  • होनी, अनहोनी बन गई

    “भावना, मेरी माँ की तबियत बिगड़ गई है। अचानक मुझे अपने पति के साथ मायके जाना पड़ रहा है। मेरा बेटा आशीष (कक्षा 12 का विद्यार्थी) इस समय स्कूल में है। शाम को ट्यूशन पढ़कर वह घर वापिस आता है। इस वर्ष उसके बोर्ड एग्जाम है। इसलिए वह हमारे साथ नहीं जा रहा है। क्या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *