मुंतज़िर रहता खुशी को | Ghazal Muntazir Rahta

मुंतज़िर रहता खुशी को

( Muntazir Rahta )

मुंतज़िर रहता खुशी को मन बहुत
कट रहा है गम भरा जीवन बहुत

प्यार की खुशबू से मैं वीरान हूँ
है कहीं उल्फ़त भरा गुलशन बहुत

एक मैं हूँ प्यार से भीगा नहीं
प्यार का बरसा कहीं सावन बहुत

जिंदगी में भेज दे कोई हसीं
जिंदगी में रब अकेलापन बहुत

फ़ूल जब से प्यार का उसको दिया
बन गये है जान के दुश्मन बहुत

जुल्म अपनों के सहे इतने मगर
दुख भरा मेरा कटा बचपन बहुत

छोड़ जब आज़म दिया इस्कूल है
रोज़ घर में ही हुई अनबन बहुत

शायर: आज़म नैय्यर
(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

ऊंचा रहे तिरंगा | Ooncha Rahe Tiranga

Similar Posts

  • याद आया | Yaad Aya

    याद आया ( Yaad Aya ) आज वो गुज़रा सफ़र याद आया साथ हर चलता बशर याद आया बेच बिरसे को बसे शहरों में फिर न बेटों को वो घर याद आया दूर पल में हुए थे ग़म मेरे गर्दिशों का जो समर याद आया क़त्ल कर के जो गया हसरत का संग जैसा वो…

  • यूँ नहीं ये दिल दुखाना चाहिए | Ghazal Yoon Nahi

    यूँ नहीं ये दिल दुखाना चाहिए ( Yoon nahi ye dil dukhana chahiye )   यूँ नहीं ये दिल दुखाना चाहिए अब बुलाया है तो आना चाहिए आज सबको नफ़रतों के दौर में प्यार का मतलब बताना चाहिए जो घरों से दूर पंछी आ गए अब उन्हें तो लौट जाना चाहिए दोस्ती करने से पहले…

  • न आज़माओ तुम | Na Aazamao Tum

    न आज़माओ तुम ( Na Aazamao Tum ) बज़्म को अब न आज़माओ तुमशेरों में कुछ नया सुनाओ तुम बिन तेरे हम न जी सकेंगे अबदूर नज़रों से यूँ न जाओ तुम वो भी बेटी किसी के है घर कीअब न दुल्हन कोई जलाओ तुम अम्न का दीप है जलाया जबये अदावत भी अब मिटाओ…

  • सितम का वार है | Sitam ka Vaar Hai

    सितम का वार है ( Sitam ka Vaar Hai ) उसकी जानिब ही सितम का वार हैआदमी जो वक़्त से लाचार है जिसको रब की नेमतों से प्यार हैवो ख़िजाँ में भी गुल-ओ-गुलज़ार है जिसके दम से हैं बहारें हर तरफ़अब उसी की सिम्त हर तलवार है लुट रही सोने की चिड़िया जा ब जाआज…

  • तेरी दीद के बाद | Teri Deed ke Baad

    तेरी दीद के बाद ( Teri deed ke baad ) जहां में कुछ नहीं नायाब तेरी दीद के बाद कहाँ से आये कोई ख़्वाब तेरी दीद के बाद है बेख़बर दिल-ए-बेताब तेरी दीद के बाद जमाल-ए-मस्ती-ए-गरक़ाब तेरी दीद के बाद बनाने वाले ने तुझको बना के जब देखा बनाये फिर कई गिर्दाब तेरी दीद के…

  • मुहब्बत न जाने | Muhabbat na Jaane

    मुहब्बत न जाने ( Muhabbat na jaane )    करेगा मुहब्बत शराफत न जाने परस्तिश इबादत अकीदत न जाने। मिरा दिल चुराया उसी आदमी की चली क्यूं सदा बादशाहत न जाने। किया नाम दिल है उसी के मगर क्यूं वही एक अपनी वसीयत न जाने। नज़र आ गया ईद का चांद लेकिन दिखे कब तलक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *