गुरू | Guru

गुरू

( Guru )

गुरू महान~
उनके चरणों में
सारा जहान

गुरू ही सार~
बिन गुरू लगता
जग असार

गुरू वंदन~
गुरू त्याग की मूर्ति
गुरू चंदन

गुरू ही आस्था~
प्रभु से मिलने का
गुरू ही रास्ता

गुरू प्रमाण~
जीवन सार तत्व
गुरू ही प्राण

निर्मल जैन ‘नीर’
ऋषभदेव/राजस्थान

यह भी पढ़ें :-

बाढ़ विभीषिका | Baadh Vibhishika

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *