ज्ञान का दीप

ज्ञान का दीप

ज्ञान का दीप

जिनका किरदार सदाकत है l
जिनकी तदरीस से पत्थर पिघलत है ll
अकेले चलने का आभास न कराया l
हमेशा साथ देकर सफल कराया ll

” मित्र ” कहूँ तो ” मन ” शांत है l
” भाई ” कहूँ तो ” आत्मा ” तृप्त है ll
” गुरु ” कहूँ तो ” पद ” शेष है l
कहो , ” उद्धारक ” छात्र जीवन के है ll

संस्कृति विभाग से लेकर ,
परीक्षा विभाग तक l
राष्ट्रीय त्योहार से लेकर ,
किताब के पन्नों तक l
नि:स्वार्थ योगदान ,
” गुरुपाद ” गुरूवर का था ll

गिरे हुवे को तो दुनिया उठाती है l
मगर वह गिरने से पहले उठाते है ll
जब – जब परीक्षा प्रश् न बनती l
तब – तब वह किताब के उत्तर बनते ll

प्रेरणा दी सही – गलत की l
छाव दी शरण आभास की ll
न किसीसे शिकवा – गिला की l
बस चुप – चुप के दुवा की ll

घर से लाए विद्यार्थी बना कर l
घर लौटाया अधिकारी बना कर ll
रात – रात जाक कर पढ़ना सिखाया l
जीवन पथ पर बढ़ना सिखाया ll

संतान का दुःख था नहीं l
पूँछ ने पर कहते ,
निस्संतान मैं नहीं ll
पाठशाला का पितृ छाया हूँ l
निस्संतान मैं कहाँ हूँ ll

कभी ” गणित – विंज्ञान – समाज ” में l
तो कभी ” भाषा ” के रूप में ll
सजाई ” विद्या ” को पारदर्शी में l
दिखे ” जीवन ” के उद्देश्य में ll

संसार दिखला कर ,
बिगड़ी बात बनाते ll
सहपाठी को मुस्कान देकर ,
स्वयम तृप्ति बन जाते ll

गाँव के खलियान में भूख उगे l
हरघर में एक विद्यार्थी जगे ll
ऐसे ते ” गुरुपाद ” गुरु जी l
अब चलेगये ” प्रकाश निवास ” जी ll

” आचार्यं मां विजानीयान्नावमन्येत कर्हिचित ” l
न मर्त्यबुद्ध्यासूयेत सर्वदेवमयो गुरुः ” l

वाहिद खान पेंडारी

( हिंदी : प्राध्यापक ) उपनाम : जय हिंद

Tungal School of Basic & Applied Sciences , Jamkhandi

Karnataka

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • वर्तमान समझ | Vartman Samaj

    वर्तमान समझ ( Vartman Samaj )   शिक्षा का विकास हुआ,समझ अधूरी रह गई पूरे की चाहत मे ,जिंदगी अधूरी रह गई बन गए हों कई भले ही महल अटारी चौबारे मुराद भीतर ही मन की,दम तोड़ती रह गई बिक गए पद,सम्मान औ प्रसंशा के मोल मे माता स्वाभिमान की,छाती पिटती रह गई सोच बदली…

  • आओ म्हारा राजस्थान मं | Rajasthan diwas special kavita

    आओ म्हारा राजस्थान मं ( Aao mhara Rajasthan ma )   रंग रंगीलो प्यारो म्हारो धोरा रो राजस्थान वीरा री आ धरती मीठां मोरां रो राजस्थान   मरुधरा हेत घणो उमड़ै ईं धोरा री मुस्कान मं पलक पांवड़ा राह बिछावा आओ म्हारा राजस्थान मं   राणा सांगा कुंभा जनम्या राणा प्रताप री आन अठै जौहर…

  • Sad Hindi Poem -बीते लम्हें

    बीते लम्हें ( Beete Lamhen Kavita )      मैने पाया  बहुत, मैने  खोया बहुत। जिन्दगी तेरे दर , मैने  रोया  बहुत।   ख्वाब मैने बुना, जो हुआ सच मगर। वो मुकम्मिल नही, मैने ढोया बहुत।   शेर से बन गया, लो मै हुंकार अब। सब समझते रहे, मै हूँ  बेकार अब।   मै  सींचा …

  • सबके राम | Sabke Ram

    सबके राम ( Sabke Ram )   मेरी राम ,तुम्हारे राम कौशल्या सुत राज दुलारे राम पधार रहे फिर अवध की नगरी कर लो दर्शन आठों याम सीताराम जय जय सीताराम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ऋषि मुनियों के उद्धारक श्री राम सनातन धर्म के प्रतिपालक श्री राम हममें राम तुममे राम हृदय में सबके बसते…

  • सूर्योदय | Suryoday par kavita

    सूर्योदय ( Suryoday )   पूरब में छा गई लाली धूप खिली है मतवाली। रश्मि रथ पर हो सवार सूर्योदय छटा निराली।   पंछी कलरव गीत गाते भंवरे मधुबन लहरी गाई। भोर की बेला मुस्काती सूर्योदय हुआ जागो भाई।   सूरज किरणें धरती छाई शुभ प्रभात बेला आई। हरियाली ने पांव पसारे मधुर मधुर बही…

  • अच्छा हुआ दोस्त | Kavita acha hua dost

    अच्छा हुआ दोस्त ( Acha hua dost )    अच्छा हुआ दोस्त, जो भ्रम टूट गया साथ होने का तेरा वादा, जो अब छूट गया ।। तुझे बादशाही मुबारक तेरे शहर की, मुझे मेरे गांव का मुसाफिर ही रहने दे ।। अच्छा हुआ चलन नहीं रहा अब किसी के विश्वास का खुद के खुदा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *