Suryoday par kavita

सूर्योदय | Suryoday par kavita

सूर्योदय

( Suryoday )

 

पूरब में छा गई लाली धूप खिली है मतवाली।
रश्मि रथ पर हो सवार सूर्योदय छटा निराली।

 

पंछी कलरव गीत गाते भंवरे मधुबन लहरी गाई।
भोर की बेला मुस्काती सूर्योदय हुआ जागो भाई।

 

सूरज किरणें धरती छाई शुभ प्रभात बेला आई।
हरियाली ने पांव पसारे मधुर मधुर बही पुरवाई।

 

मंदिरों की बजी घंटियां मस्जिदों से अजान आई।
सरोवर पे हलचल मच रही जनजीवन उमंगे छाई।

 

चल पड़े किसान खेत में रोजगार को नर नारी।
भानू किरणों ने हर ली निशा हुई जो अंधियारी।

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आरजू | Aarzoo par muktak

Similar Posts

  • कोई मोल नही उस वीर का | Kavita koi mol nahi us veer ka

    कोई मोल नही उस वीर का ( Koi mol nahi us veer ka )     जो औरों के लिए जिएं ज़िन्दगी मुकम्मल है वही, बन जाएं मरहम किसी का सच्चा इन्सान है वही। बिना रूके बिना थके जिसका जीवन चलता रहें, कोई मोल नही उस वीर का देश की शान है वही।   यह…

  • पानी पूरी | Kavita Pani Puri

    पानी पूरी ( Pani Puri ) देखते ही जी ललचाए मुंह में पानी गजब आए तीखी , खट्टी ,चटपटी सी मीठी मीठी चटनी के साथ खाए बिन रहा ना जाए ।। भूख में और लगती ये स्वादिष्ठ आलू मसाला डालकर फुटकी झट से भूख को मिटाने वाली पानी – पूरी यह कहलाती है ।। जगह…

  • वो बुटाटी धाम | Butati Dham par Kavita

    वो बुटाटी धाम ( Wo Butati Dham )   जहां पर देश-विदेश से आतें है लाखों ही नर-नार, धाम निराला है वह जिसको जानता सारा संसार। कर रहा है कई वर्षो से मानव को सहायता प्रदान, संत चतुरदास जी महाराज का मंदिर पावन द्वार।। लकवा रोगी रोग-मुक्त होकर जहां हो जातें तैयार, सात दिन रूकना…

  • अलविदा साल 2023 | Alvida Saal 2023

    अलविदा साल 2023 ( Alvida saal 2023 )   शनै शनै यूं गुजर गया, बीत गया पुराना साल । खट्टे मीठे अनुभवों से, कर गया हमको निहाल। काश थोड़ा रुक जाते, वर्ष बिछड़ कर दूर न जाते। बीती यादों के पन्नों में, थोड़ा बैठकर हम बतियाते। क्या खोया क्या पाया, फूल खिले चमन हरसाया। शहनाइयां…

  • दिव्य संत

    दिव्य संत ->नाम जपो बात मानलो,श्री राधा राधा ||1.प्रेम है आनंद है,श्री राधा कृष्णा संग हैं |तन-मन-धन-स्वांस,सब कुछ परमानंद हैं |लता-पता-रज-व्रज गलियां,वो स्वयं वृंदावन हैं |दिव्य अलौकिक संत महराज,नाम प्रेमानन्द है |->नाम जपो बात मानलो,श्री राधा राधा || 2.राधा कृष्णा-जन सेवा,यही उनकी पूंजी है |सबके मार्ग दर्शक हैं,प्रभु भक्ती की कुंज्जी है |कई वर्षों से…

  • बाद तुम्हारे | Kavita Baad Tumhare

    बाद तुम्हारे ( Baad Tumhare ) जो आशा के बीज थे बोए, उन पर वक्त के ऑसू रोए, छोंड़ गए तुम साथ हमारा, कैसे हो बिन तेरे गुजारा, आज नहीं तुम साथ हो मेरे, तब चिंता घेरे बहुतेरे, कैसे सबसे पार मै पाऊं, विकट परिस्थित घबरा जाऊं, आती है अब याद तुम्हारी, पापा हर एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *