Ham Bharat ke Rakhwale

हम भारत के रखवाले | Ham Bharat ke Rakhwale

हम भारत के रखवाले

( Ham Bharat ke rakhwale ) 

 

हम भारत के रखवाले हैं भारत को विजयी बनाएंगे।
धीर वीर महावीर सारे रण कौशल दिखलाएंगे।

महासमर में महारथी लोहा लेंगे तूफानों से।
शौर्य पराक्रम वीरता दिखला देंगे मैदानों में।

बिगुल बजा देंगे विजय का नभ परचम लहराएंगे।
सच्चे सपूत भारतमाता के वंदे मातरम गायेंगे।

सरहद पे तैनात सिपाही बारूद से बतियाते है।
बलिदानों की परिपाटी शीश अर्पण कर जाते हैं।

वीरो से भरी वसुंधरा माटी का कर्ज चुकाएंगे।
भारत मां के वीर लाडले गीत वतन के गायेंगे।

जोश जज्बा हौसलों की भरते नई उड़ान जो।
मातृभूमि के दीवाने चलते सदा सीना तान वो।

दिखला देंगे दुनिया को दुश्मन को मात खिलायेंगे।
हम भारत के रखवाले भारत को विजयी बनाएंगे।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

24+ Desh Bhakti Kavita in Hindi देश भक्ति कविता हिंदी में

Similar Posts

  • हमारे शहर में | Hamare Shahar mein

    हमारे शहर में ( Hamare shahar mein )  ( 36) ‘हमारे शहर में’ प्रायः डाॅक्टर का बेटा डाॅक्टर है, वकील का बेटा वकील मास्टर का बेटा मास्टर है. इसी के अनुसार वधू भी तलाशते हैं , डाॅक्टर के लिए डाक्टरनी प्राथमिकता बताते हैं. कमाने वाली बहू सबकी पहली पसंद है , नकद दस लाख फार्चूनर…

  • वक्त का दौर | Waqt ka Daur

    वक्त का दौर ( waqt ka daur )    समझौता जरूरी है जिंदगी में अगर वह सामान, संबंध या साथ का हो बहुत कठिन होता है देख पाना अपने स्वाभिमान को ही तिल तिल मरते हुए स्वाभिमान ही अपनी कमाई है वहीं अगर हो जाए मजबूर किसी के हाथों तो बंधक जमीर नहीं आदमी स्वयं…

  • महारानी लक्ष्मी बाई | Maharani Laxmi Bai Par Kavita

    महारानी लक्ष्मी बाई ( Maharani Laxmi Bai )   आजादी की चिंगारी थी बैरियों पर भारी थी गोरों के छक्के छुड़ाए लक्ष्मी वीर नारी थी   तेज था तलवारों में ओज भरा हूंकारों में रणचंडी पराक्रमी हजारों पर भारी थी   क्रांति काल की कहानी वो झांसी की महारानी बिगुल बजाया रण का राष्ट्र पुजारी…

  • बेटी की अभिलाषा | Beti ki abhilasha par kavita

    बेटी की अभिलाषा ( Beti ki abhilasha )  मां! मुझे गुरूकुल से न हटा, साफ-साफ बता? बात है क्या? यूं आंखें न चुरा! मैं अभी पढ़ना चाहती हूं, आगे बढ़ना चाहती हूं। किसी से नहीं हूं कम, रोको न मेरे कदम; तू देखी हो मेरा दम। आरंभ से अभी तक सर्वप्रथम ही आई हूं, न…

  • खेलत कन्हाई है | Khelat Kanhai hai

    खेलत कन्हाई है ( Khelat Kanhai hai )   नटवर नागर है तू प्रेम भरी सागर तु ग्वाल बाल संग फाग खेलत कन्हाई है छोरा छोरी जोरा जोरी’ मोरी है कलाई मोड़ी राधा रानी संग ‘रास खेलत कन्हाई हैं रंग डारे अंग अंग’ लहंगा व चोली तंग कान्हा खेले होरी’नाहीं मानत कन्हाई है गारी देवे…

  • संत गुरु घासीदास | Sant Guru Ghasidas

    संत गुरु घासीदास छोटे-बड़े का भेद मिटाकर,सबको एक समान बनाए।संत गुरु घासीदास का संदेश,जो जग को राह दिखाए।दूसरे का धन पत्थर समझो,परस्त्री को माता मानो।सत्य की डगर पर चलकर,जीवन को उजियारा जानो। जुआ-शराब के मोह को छोड़ो,ये दुख का कारण है।पाप की राह जो चुने,वो केवल संकट का दर्पण है।संत की वाणी अपनाकर, सत्य की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *