हरतालिका तीज आई है | Hartalika Teej Aayi hai

हरतालिका तीज आई है

( Hartalika teej aayi hai ) 

 

मनोरम भाद्रपद शुक्ल तृतीया,
शिव पार्वती गणेश उपासना ।
निर्जला व्रत शीर्ष बेला,
परमता स्पर्श मनोभावना।
अनूप सनातनी आभा तले ,
धर्म आस्था अनंत छाई है ।
अखंड सौभाग्य का वर देने, हरतालिका तीज आई है ।।

पुनीत पावन अभिलाषा,
अंतर्मन अप्रतिम निखार ।
सुरभित जीवन उपवन,
दाम्पत्य सुखद पथ विहार ।
शिव लोक दर्शन चाहना,
रोम रोम शुभता समाई है ।
अखंड सौभाग्य का वर देने, हरतालिका तीज आई है ।।

मां पार्वती हरण काज,
सखी जीवन हुआ धन्य ।
अरण्य बना उपासनिक ठोर,
हर पल बना खुशियां जन्य ।
आत्मसात कर वही भाव,
सबने पार्वती आभा पाई है ।
अखंड सौभाग्य का वर देने, हरतालिका तीज आई है ।।

लोक रंग अठखेलियां,
अनंत उमंग उल्लास ।
गीत नृत्य भजनों संग,
घट घट असीम उजास ।
सर्वत्र महादेव वंदन स्तुति,
हर उर कली मुस्काई है ।
अखंड सौभाग्य का वर देने, हरतालिका तीज आई है ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

प्रेरणा पुंज श्री नरेन्द्र मोदी | Prerna punj Shri Narendra Modi

Similar Posts

  • Hindi kavita : मेरी इच्छा

    मेरी इच्छा ( Meri ichha : Kavita )    काश हवा में हम भी उड़ते तितलियों से बातें करते नील गगन की सैर करते अपने सपने को सच करते बादलों को हम छू लेते चाँद पर पिकनिक मनाते  मनचाही मंजिल हम पाते पेड़ो पर झट चढ़ कर हम जंगली जानवरों से बातें करते पंछियों से…

  • अमराई बौराई

    अमराई बौराई   पीपल के पात झरे पलाश गये फूल। अब भी न आये वे क्या गये हैं भूल। गेंदे की कली कली आतप से झुलसी, पानी नित मांग रही आंगन की तुलसी, अमराई बौराई फली लगी बबूल। पीपल के पात झरे पलाश रहे फूल। काटे नहीं रात कटे गिन गिन कर तारे, कोयलिया कूक…

  • नजारा | Kavita Nazara

    नजारा ( Nazara ) रंग बिरंगी प्रकृति देखो, यौवन के मद मे झूमे, पर्वत पेंड़ों की ये श्रंखला, आकाश नारंगी को चूमें, हरित धरा पर सुमन खिले हैं, बनी मेखला गलियारा, कौन भला इस यौवन पर नही है अपना हिय हारा, अरुणोदय मे अस्ताचल का, अद्भुत देख नजारा, कुछ और देर को ठहर मै जाऊं,…

  • श्रीमती सरोजिनी नायडू | Sarojini Naidu par Kavita

    श्रीमती सरोजिनी नायडू ( Shrimati Sarojini Naidu )    बहुमूल्य हीरे के समान थी वह देश-दुनिया के लिए, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के रुप में ढ़ेरों कार्य किए। सबसे उपर आता है जिनका इन महिलाओं में नाम, ऐसी ही आदर्श है वह भारतीय महिलाओं के लिए।। १२ साल की आयु में जो मैट्रिक परीक्षा टाॅप किया,…

  • व्रीड़ा | Kavita Vrida

    व्रीड़ा (  Vrida ) खोया स्वत्व दिवा ने अपना, अंतरतम पीड़ा जागी l घूँघट नैन समाए तब ही, धड़कन में व्रीड़ा जागी ll अधर कपोल अबीर भरे से, सस्मित हास लुटाती सी, सतरंगी सी चूनर ओढ़े, द्वन्द विरोध मिटाती सी, थाम हाथ साजन के कर में सकुचाती अलबेली सी, ठिठक सिहर जब पाँव बढ़ा तो,…

  • सुशांत केस की जांच सीबीआई को | Kavita

    सुशांत केस की जांच सीबीआई को ********** सुशांत आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है, माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच की सिफारिश सही पाया है। बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच इसपर हो रही थी रस्साकसी, न्यायालय के फैसले के बाद सुशांत के घरवालों में दिखी खुशी। न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय ने फैसले में कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *