Hindi diwas par poem

हिन्दी दिवस है | Hindi Diwas Hai

हिन्दी दिवस है

( Hindi Diwas Hai )

हिंदी दिवस है क्यों हिंदी विबस है
अपने ही लोगों का मन परबस है ।

अपने ही लोग सब अपने ही भाई
अंग्रेजी में जमकर करे सब पढ़ाई।

अपने ही लोग करे जब उपेक्षा
बढ़े कैसे हिन्दी बढ़े कैसे शिक्षा।

हिंदी में सोते सब हिंदी में जागे
फिर भी अंग्रेजी के पीछे क्यों भागे ।

भावो का सागर है हिंदी हमारी
सदा अपने लोगों से हिंदी है हारी ।

देशी ह्रदय में विदेशी चलन है
अपनी ही ममता से कैसी जलन है

रोए चिल्लाए गड़े जब कांटे
दुःख के भावो को हिंदी तब बांटे।

भूषण आभूषण बिहारी का गागर
तुलसी के भावो का हिन्दी है सागर।

सूर कबीर और केशव की भाषा
पंत निराला और “रूपेश” की आशा l

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • गम छुपा यूं मुस्कुराते रहे | Gam ki Shayari Hindi

    गम छुपा यूं मुस्कुराते रहे ( Gam chhupa yun muskurate rahe )    हम हंसते रहे अधर गाते रहे। गम छुपा यूं हम मुस्कुराते रहे। घात लगाए बैठे जहां में कई। हम प्यार के मोती लुटाते रहे। अड़चनें विघ्न बाधा आते रहे। प्रगति पथ पे कदम बढ़ते रहे। हौसलों की उड़ानें भावन हुई। बुलंदियों को…

  • अनोखा आंदोलन!

    अनोखा आंदोलन! **** कृषि कानूनों के खिलाफ अन्नदाता आंदोलनरत हैं, भीषण सर्दी में ही- दिल्ली बार्डर पर दिए दस्तक हैं। भीड़ बढ़ती जा रही है! ठसाठस सड़कों पर डटे हैं, सरकारी दमनचक्र के बावजूद- टस से मस नहीं हो रहे हैं। तू डाल डाल, मैं पात पात की नीति पर चल रहे हैं, शासन की…

  • मेरे गुरुवर | Mere Guruvar

    मेरे गुरुवर ( Mere Guruvar ) मुझको गुरुदेव का सहारा है । राह में मेरी यूँ उजाला है ।।१ राह टेढ़ी लगी मुझे जब भी । पार गुरुदेव ने उतारा है ।।२ अब नहीं डर किसी भी दरिया का । हमने गुरुदेव को पुकारा है ।।३ नाम गुरुदेव का लिया जैसे मुझको फिर मिल गया…

  • बारिश की बूंदें

    बारिश की बूंदें     ऐसी बरसी थीं मुझ पर कल बारिश की बूंदें बरसा था मुझ पर तुम्हारा प्यार जैसे   मिट गईं खलिश मिट गईं दूरियां एहसासों से मेरे कर गई साजिशें ऐसी बरसी थीं मुझ पर कल बारिश की बूंदें   भीगे भीगे से शिकवे भीगी भीगी शिकायत आंसुओं से मेरे कर…

  • दाल बाटी और चूरमा | Dal Baati aur Churma

    दाल बाटी और चूरमा ( Dal Baati aur Churma )   संपूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है यह राजस्थानी पकवान, बड़े शान से खाते है जिससे आ जाती यह जान। कई तरीकों से बनाया जाता बाटी है इसका नाम, पारंपरिक-व्यंजन है ये जो राजस्थान की शान।। मौसम चाहें कोई सा भी हो ये सर्दी गर्मी बरसात,…

  • हे राम तुम्हारे भारत में

    हे राम तुम्हारे भारत में मर्यादा का अंत हो रहा कैसा ये षड्यंत्र हो रहा ! जाति-धर्म मजहब में बंटकर मानवता का अंत हो रहा!! दुर्जन का उत्थान हों रहा सज्जन अब निष्प्राण हो रहा! अबला संग दुष्कृत्य हो रहा ऐसा क्यों कुकृत्य हो रहा!! हे राम तुम्हारे भारत में दानव क्यों उन्मत्त हो रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *