Asli Hero

असली हीरो | Hindi Laghu Katha

असली हीरो

( Asli Hero ) 

 

रीमा ट्रेन में बैठी अपने ख्यालों में खोई हुई थी तभी स्टेशन आया। एक आर्मी वाला अपने बच्चों और पत्नी को हाथ हिलाते हुए ट्रेन में अंदर आ गया। मगर यह क्या साथ वाला फौजी रोने लगा l तभी एक बूढ़े से चाचा जी जो सामने बैठे थे उन्होंने उससे पूछा क्या हो गया बेटा उसने अपने आंसू पोछ दिए और बोला कुछ भी नहीं ।

पर उसका दोस्त जो अभी-अभी अपने परिवार को हाथ मिला कर आया था कहने लगा चाचा जी आप सुनना चाहते हैं यह क्यों रो रहा है हम फौजी देश की रक्षा के खातिर अपने प्राण गवा देते हैं लेकिन चंद पैसों के लिए इस देश में रहने वाले अभिनेता जो कि किसी ना किसी बच्चे के दिल में बसे होते हैं ।

जब यह एडवरटाइजमेंट करते हैं कि खेल खेलो मोबाइल पर तो बच्चे इनकी बातों में आकर अपने माता-पिता के भी बैंक बैलेंस खत्म करने लगते हैं ऐसा ही कुछ इनके बेटे के साथ हुआ बेटे को पढ़ने के लिए मोबाइल दिया था।

लेकिन पता नहीं उसे कब खेल की लत लग गई जब एक दिन इसने पूछा कि मेरे व के अकाउंट से पैसे कहां गए तो बच्चे भी डर के मारे सुसाइड कर लिया।

क्या आप ऐसे अभिनेताओं को नवांकुर पीढ़ी को खोखला करने वाला नहीं कहे हम बाहर तो लड़ सकते हैं मगर ऐसे व्यक्तियों का क्या।

रीमा सब सुन रही थी सच देश के असली हीरो तो यह फौजी होते हैं लेकिन उनके साथ देश के अंदर ही धोखा किया जाता है क्या यह जरूरी नहीं कि किसी प्रकार का भी विज्ञापन करने से पहले अभिनेता यह भी सोचे कि कहीं उनका बच्चा इस खेल में जुड़ जाए तब क्या होगा मगर नहीं चंद पैसों की खातिर यह विज्ञापन करते रहते हैं और नतीजा जो देश की रक्षा कर सकता है हर एक की चिंता करता है अपने बेटे को ना बचा पाया।
असली हीरो तो सैनिक होते हैं। चाचा जी निशब्द रह गए थे।

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

संस्कार विहीन औलाद | Short Hindi Story

 

Similar Posts

  • भूत बना गोलू का टीचर | Bachon ki kahani

     भूत बना गोलू का टीचर  ( Bachon ki kahani )   एक गांव में एक गोलू नाम का लड़का रहता था उसके परिवार में कुल पांच सदस्य थे । उसकी मम्मी पापा, उसके दादाजी, गोलू और उसकी बड़ी बहन । गोलू की बड़ी बहन पढ़ने में बहुत होशियार थी इसलिए घर और स्कूल में हर…

  • शक | Shak

    और दिनों से थोड़ा अलग आज कृति काॅलेज से आती हुई थोड़ा ज़्यादा की ख़ुश नज़र आ रही थी । घर आकर उसने अपना बैग रखा ही था कि तभी उसकी माँ अमिता की नज़र उसके मुस्कुराते हुए चेहरे और कलाई पर बंधी घड़ी पर पड़ी । अमिता ने अचानक से उसका हाथ पकड़ लिया…

  • पिकनिक | Picnic Laghu Katha

    रोज की तरह सुबह उठकर स्कूल जाने के बदले मैं गहरी नींद में सोया था। उठकर भी क्या करता आज तो सभी बच्चे पिकनिक जो जा रहे थे। तभी माँ ने आकर मुझे उठाया और कहा चिंटू उठ जा पिकनिक जाना है ना! मैं एक झटके में उठ कर बैठ गया और माँ से पूछा…

  • एक अजनबी के साथ सुनहरा सफ़र

    मैं एक कंपनी में कार्यरत था, जो मेरे घर से सिर्फ १० किलोमीटर दूर थी. बारिश और बिजली अपना रंग दिखा रही थी,११ बज चुके थे, कंपनी की लाइट बहुत देर से नहीं थी,सब काम ठप्प। सभी लोग परेशान, मैंने मेंटिनेंस अभियंता को फ़ोन किया, फ़ोन पर उधर से बड़ा ही असंतुष्ट जवाब था, तुम्हें…

  • कुंअरा बाप | Laghu Katha Kunwara Baap

    बैड पर पड़ा लगभग दो महीना का बच्चा लेटा जोर जोर से रो रहा था और रसोई में विपुल उसके लिए दूध की बोतल तैयार कर रहा था साथ ही अपनी कमीज की बाह से बींच बीच में आँखे पौछ रहा था। बोतल तैयार करके वह बैड पर आया और गोद में उठा उसके मुँह…

  • शिक्षा का व्यापार | Shiksha ka Vyapar

    रजनी एक विद्यालय में शिक्षिका है। एक दिन विद्यालय के प्रबंधक ने उसे बुलाकर कहा,-” यह तूने क्या किया? इस बच्चे को इतने कम नंबर कैसे दिया? तुम्हारे कुछ अकल है कि नहीं? यदि ऐसे ही करती रही तो एक दिन विद्यालय बंद हो जाएगा।” रजनी बहुत डर गई थी उसने डरते हुए पूछा,-” क्या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *