Hum bhi Rakshak

हम भी रक्षक देश के | Hum bhi Rakshak

हम भी रक्षक देश के

( Hum bhi rakshak desh ke ) 

 

कोई घबराएँ नहीं दिल में विश्वास चाहिए,
हमको सलाह नही आपका साथ चाहिए।
कोई नही है जो तुमको लूट रहा मार रहा,
हम रक्षक देश के इसका विकास चाहिए।।

परेशान नही आज सब ख़ुश रहना सीखों,
कम खाना ग़म खाना गुस्सा पीना सीखों।
कट जाएंगी साथियों यह ज़िन्दगी ऐसे ही,
थोड़ा बहुत साथ व विकास करना सीखों।।

रोज़ाना सूरज निकलता है तुम घर में रहो,
हारना नही है वाइरस से सब होश में रहो।
मिटाना है इसको हम सब-को एक होकर,
चिकित्सकों की बात माने वीर योद्धा रहो।।

इंसान है हम और इंसान ही काम आयेगा,
ख़ुशी में नही ये ग़म में बहुत याद आयेगा।
आज इस समुन्द्र के नाविक की है परीक्षा,
हम इस नैय्या में सहायक बनकर आयेगा।।

निरोगी रहें शुभ विचारों का अनुसरण करें,
प्रातः काल और संध्या एक घंटा योग करें।
रसोई घर और गृहणी कार्यो में सहयोग दे,
बच्चों के संग खेल-कूद घर अंताक्षरी करें।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • गोरैया | Poem on sparrow in Hindi

    गोरैया ( Goraya )   चहचहाती गोरैया फुदकती सबके मन को हर्षाती रंग बिरंगी डाल डाल पे जब पंख पसारे उड़ जाती   नील गगन में उड़ाने भर छत पर आकर बैठती सुंदर सी मनभावन लगती मीठी-मीठी चहकती   रौनक आ जाती घर में सब गौरैया को डाले दाना फूरर फूरर उड़ना फिर आकर घर…

  • मेरे हिस्से का प्रेम

    मेरे हिस्से का प्रेम मैं तुम सेदूर हूँधूप और छाँव की तरहपुष्प और सुगंध की तरहधरा और नील गगन की तरहदिवस और निशा की तरहजनवरी और दिसम्बर की तरहसाथ-साथ होते हुए भीबहुत दूर- बहुत दूर परन्तुप्रति दिन मिलता हूँतुम सेतुम्हारी नयी कविता के रूप मेंनये शब्दों के रूप में जीवन मेंकभी कोई सुयोग बना..तोमैं तुम…

  • जज्बातों की आंधी

    जज्बातों की आंधी ***** जब चलती है वेदी पर उसके बहुत कुछ जल जाती है। वेग उसकी होती अथाह, पल में सब-कुछ कर देती तबाह। रौंद डालती सब-कुछ, विशाल और क्षुद्र। दिखता न उसको- सही और ग़लत, मिले जो कुछ पथ में- उठाकर देती है पटक! शांत वेग जब होता, सामने कुछ न होता। बिखरे…

  • पढ़ें लिखे मुख्यमंत्री का फायदा

    पढ़ें लिखे मुख्यमंत्री का फायदा ******** जनता का देश का है फायदा ही फायदा जो पुल सड़क निर्माण में करोड़ों है बचाया वादा जो किया निभाया आम आदमी में एक उम्मीद जगाया बेटा बन बुजुर्गो का रखा ख्याल पहुंचाया घर राशन हर हाल जो कहे सो करे! जनता के लिए सड़क पर भी आ लड़े…

  • आशिकी | Poem in Hindi on Aashiqui

    आशिकी !   आजकल मुझको फिर से सताने लगे, रात को मेरे सपनों में आने लगे। मेरी चढ़ती जवानी का है ये असर, अपने घर का ही रस्ता भुलाने लगे। आजकल मुझको फिर से सताने लगे, रात को मेरे सपनों में आने लगे। रफ़्ता-रफ़्ता ये जीवन भी कट जाएगा, टूटे मौसम भी फिर से सुहाने…

  • ग्वालियर व्यापार मेला | Gwalior Vyapar Mela

    ग्वालियर व्यापार मेला ( Gwalior vyapar mela )   बहुत प्रसिद्ध पुराना हैं खेला ग्वालियर शहर का व्यापार मेला ! दूर-दूर से सैलानी यहां पर आते भरपूर मनोरंजन यहां पर पाते ! दृश्य यहां के मनोरम होते सारे , सबके हृदय को हर्षता यह मेला।। कहीं पर झूला गोल बहुत भारी , कहीं चलती बच्चों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *