गणतंत्र दिवस

India Republic Day Kavita | गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस

( India Republic Day )

 

भारत माता के मस्तक पर,
रोली अक्षत चंदन की।
संविधान के पावन पर्व पर,
वंदन और अभिनंदन की।

 

वर्षों के तप और धैर्य से,
वीरों के लहू और शौर्य से,
माताओं के जिन पुत्रों ने,
चलना सही न सीखा था,
अंग्रेजों से लड़ लड़ कर,
ये युद्ध उन्होंने जीता था।

 

सांसे भी अपनी थी लेकिन,
लेने का अधिकार न था।
प्यार तो था अपनी माता से,
गोदी का अधिकार न था।

 

अपने घर और अपने देश में,
अपनी माटी अपने वेश में,
खुली हवा में सांसे लेना,
अनुभव आज ये हो पाया,
लालकिले पर आजादी का,
आज तिरंगा फहराया।

 

अपने देश में अपनेपन को,
अपनी धरती अपने गगन को,
माता के आंचल को वंदन,
कोटि कोटि उसको अभिनंदन।।

 

रचना – सीमा मिश्रा (स. अ.)
उ. प्रा.वि. काजीखेड़ा
खजुहा फतेहपुर

यह भी पढ़ें :

24+ Desh Bhakti Kavita in Hindi देश भक्ति कविता हिंदी में

 

Similar Posts

  • देखोगे तुम | Kavita dekhoge tum

    देखोगे तुम ( Dekhoge tum ) हँसता हुआ मधुमास जो देखे हो तुम तो, मन के विरह की प्यास भी  देखोगे तुम। आनन्दमय  झिझोंर के नाचे हो तुम तो, मनभाव के नवरंग को भी  देखोगे  तुम। मन  प्राप्त  करने को  तुझे बेकल हुआ है, ऋतु शिशिर है पर ताप से जलता हिया है। घी का…

  • मीरा की कृष्ण भक्ति | Meera ki Krishan Bhakti

    मीरा की कृष्ण भक्ति ( Meera ki krishan bhakti )   मीरा की कृष्ण भक्ति,माधुर्य का सरित प्रवाह राठौड़ वंश अति शोभित, मीरा अप्रतिम अवतरण । प्रस्फुटित उपासना भाव, पुनीत पावन अंतःकरण । विष पात्र सहर्ष स्वीकार, भान कर अमृत अथाह । मीरा की कृष्ण भक्ति,माधुर्य का सरित प्रवाह ।। राणा रतन सिंह दिव्य सुता…

  • पानी पूरी | Kavita Pani Puri

    पानी पूरी ( Pani Puri ) देखते ही जी ललचाए मुंह में पानी गजब आए तीखी , खट्टी ,चटपटी सी मीठी मीठी चटनी के साथ खाए बिन रहा ना जाए ।। भूख में और लगती ये स्वादिष्ठ आलू मसाला डालकर फुटकी झट से भूख को मिटाने वाली पानी – पूरी यह कहलाती है ।। जगह…

  • मैं हूं मोबाइल | Kavita Main Hoon Mobile

    मैं हूं मोबाइल ( Main hoon mobile )   मैं हूं एक प्लास्टिक का बॉक्स, आ जाता एक पॉकिट में बस। कोई रखता मुझे शर्ट पाॅकिट, कोई रखता है पेंट की पाॅकिट।। मेरे बिन कोई काम ना चलता, हाथ में नही दिमाग़ ना चलता। सुबह से लेकर शाम हो जाएं, उंगलियाँ मानव लगाता रहता।। मुझको…

  • जन्म दिन | Janam din par kavita

    जन्म दिन ( Janam din )   आज जन्मदिन के अवसर पर हम दे क्या उपहार, सबसे बढ़कर आपको करते हैं हम प्यार।   मृदुल कोमल सरल है उत्तम नेक विचार, आप सुगंधित पुष्प सा फैलें जग संसार।   हृदय से है आपका वंदन बारंबार, क्या दे दे हम आपको दूजा और उपहार।   स्नेह…

  • Best Hindi Kavita | Best Hindi Poetry -मन की बातें

    मन की बातें ( Man ki Baaten )     इस रात मे  तन्हाई  हैं, बस मैं हूँ और परछाई है। खामोश से इन लम्हों में, हुंकार और रूसवाई है।   ऐसे मे तुम आ जाओ गर,खामोशी में शहनाई है। कहता है मन बेचैन है,तुम आ मिलो ऋतु आई है।   ठण्डी हवा मदमस्त है,फिंजा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *