Iskcon

इस्कॉन | Iskcon

इस्कॉन!

( Iskcon )

 

चलो ईश्वर को चलके देखते हैं,
एक बार नहीं, हजार बार देखते हैं।
सारी कायनात है उसकी बनाई,
आज चलो मुक्ति का द्वार देखते हैं।

सृजन – प्रलय खेलता है उसके हाथ,
चलकर उसका श्रृंगार देखते हैं।
आँख से आँख मिलाएँगे उससे,
उसका अलौकिक संसार देखते हैं।

महकती वो राहें बसंत के जैसी,
चलकर इस्कॉन की बहार देखते हैं।
मिलेगा न मोक्ष शराब औ शबाब से,
भक्तों का चलकर दुलार देखते हैं।

परियों के पीछे घूमते रह जाओगे,
छोड़ दुनियादारी वो फुहार देखते हैं।
राधा-कृष्ण की देखो छबि है निराली,
देवकी के नन्दन का हार देखते हैं।

हाईटाइड है जुहू-बीच की उफान पे,
चोट खाती लहरों का प्यार देखते हैं।
नदी तो एक है पर बहुत से हैं घाट,
आज उस कृष्ण का दरबार देखते हैं।

न हूँ मैं राधा और न हूँ मैं मीरा,
चलके ठाकुर की सरकार देखते हैं।
सांवली सुरतिया ऊ मोहनी मुरतिया,
राधा का वो चित्तचोर देखते हैं।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

गंगा जमुनी संस्कृति | Ganga Jamuni Sanskriti

Similar Posts

  • खरगोश की खरीददारी

    खरगोश की खरीददारी ******* लाए बाजार से शशक दो रखा नाम काॅटन और स्नो। व्यय किए रुपए अर्द्ध सहस्र, बच्चे दोनों से खेलने में हैं व्यस्त। परेशान किए थे सप्ताह भर से, रट लगाए थे- पापा ला दो न झट से। बाजार नहीं है इसका यहां, भटका सप्ताह भर जहां तहां। यीष्ट मित्रों को फोन…

  • लोकतंत्र के महायज्ञ | Kavita Loktantra ke Mahayagya

    लोकतंत्र के महायज्ञ ( Loktantra ke Mahayagya )   लोकतंत्र के महायज्ञ में,मतदान आहुति अहम अष्टादश वय पार हर नागरिक, अधिकृत अप्रतिम मत प्रयोग । निर्वहन सजग अनूप भूमिका, निर्मित लोकतंत्र सुखद जोग । राष्ट्र धर्म प्रतिज्ञा अनुपालन, उरस्थ चित्र समृद्ध हिंद पैहम । लोकतंत्र के महायज्ञ में, मतदान आहुति अहम ।। देश सेवा तत्पर…

  • वक्त का दौर | Waqt ka Daur

    वक्त का दौर ( waqt ka daur )    समझौता जरूरी है जिंदगी में अगर वह सामान, संबंध या साथ का हो बहुत कठिन होता है देख पाना अपने स्वाभिमान को ही तिल तिल मरते हुए स्वाभिमान ही अपनी कमाई है वहीं अगर हो जाए मजबूर किसी के हाथों तो बंधक जमीर नहीं आदमी स्वयं…

  • जल है तो कल है | Kavita Jal Hai to Kal Hai

    जल है तो कल है ( Jal Hai to Kal Hai )   सृष्टि पंच तत्व प्रभा, जल अद्भुत अनमोल । जीवन आयुष श्रेष्ठ पद, पग पग दिव्य तोल । अमृत तुल्य नीर संग , जीवंत हर पल है । जल है तो कल है ।। पेयजल दुरूपयोग व्यर्थता, सर्वदा अक्षम्य पाप । अवांछित कृत्य…

  • आनंद के पल | Kavita Anand ke Pal

    आनंद के पल ( Anand ke Pal ) जीवन की खुशीयों का मोल समझो। अपने परायें के सपनों को समझो। प्यार मोहब्बत की दुनिया को समझो। और समय की पुकार को समझो।। मन के भावों को समझते नही। आत्म की कभी भी सुनते नही। दुनिया की चमक को देखते हो। पर स्वयं को स्वयं में…

  • वक़्त

    वक़्त ** वक़्त ने वक़्त से जो तुझको वक़्त दिया है, हृदय पर रखकर हाथ बोलो- साथ तूने उसके क्या सुलूक किया है? कभी गंवाए हो बेवजह- नहीं कभी सुनी उसकी, ना ही की कभी कद्र ही; यूं ही तेरे पांव से जमीं नहीं खिसकी। पढ़ाई के दौर में लड़ाई में रहे व्यस्त, देखो कहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *