Mere Pitaji

मेरे पिता जी | Mere Pitaji

मेरे पिता जी

( Mere pitaji ) 

मेरे पापा पं. श्री शिवदयाल शुक्ला जी की तृतीय पुण्यतिथि पर
उन्हीं की याद में…..

 

छोड़ के इस जगत् को आप,जाने किस देश में बस गए।
सच तो यह है पापा आप,मेरी अंतस यादों में बस गए।

जब भी डांट लगाती माॅ॑,पापा बीच में आते थे।
कहकर मुझको मेरी गुड़िया,बहुत दुलार जताते थे।

आज भी वो दिन मुझको याद बहुत ही आते हैं।
हर क्षण यादों में बसकर,मन को बहुत तड़पाते हैं।

जब भी पापा ऑफिस जाते,मुझ पर बहुत स्नेह लुटाते थे।
खेल खिलौने और लड्डू पेड़े,वो सब मेरे लिए ले आते थे।

हमेशा कहते मुझसे यही,बिटिया तू माॅ॑ सी लगती है।
तेरी एक- एक बात में ,माॅ॑ की छवि झलकती है

याद कर उन अनमोल लम्हों कोमन आहत सा रहता है।
अब ऐसी प्यारी -प्यारी बातें कोई मुझसे नहीं कहता है।

अब यादों के सहारे ही,ये बाकी जीवन कटता है।
बिन आपके पापा मेरे,ये जग भी अधूरा लगता है

जब भी करती मैं प्रार्थना,यही ईश्वर से कहती हूॅ॑।
सब कुछ छीनना तुम लेकिन,किसी के माता -पिता न छीनना तुम।

 

कवयित्री: दीपिका दीप रुखमांगद
जिला बैतूल
( मध्यप्रदेश )

यह भी पढ़ें : 

पर्यावरण की व्यथा | Paryavaran ki Vyatha

Similar Posts

  • मां | Kavita maa

    मां ( Maa ) मां को समर्पित एक कविता     कहां है मेरी मां उससे मुझको मिला दो l हाथों का बना खाना मुझको खिला दो l   दो पल की जिंदगी मुझको दिला दो l एक बार गुस्से से अपनी डांट पिला दो l   फूल मेरे आंगन में मां तुम खिला दो…

  • मां महागौरी | Maa Mahagauri

    मां महागौरी ( Maa Mahagauri )    नवरात्रि की अष्टमी शुभ तिथि है आई, माता पूजन और हवन कर लो सब भाई। अष्टम दुर्गा के रूप में आती हैं महागौरी, वृष सवारी करती माता चार भुजाधारी। एक हाथ में त्रिशूल धरे दूजे डमरू बजाए, शान्त स्वभाव वाली माता वर मुद्रा दिखलाए। शिव प्रिया मां उमा…

  • अयोध्या बासी श्री राम

    अयोध्या बासी श्री राम धन्य हुई धरा भारत की,धन्य अयोध्या नगरी है |धन्य हुआ हर जीव यहां,ये इतनी पावन नगरी है | अयोध्या की इन गलियों मे,बचपन बीता आपका |कण-कण श्री राम बसे,सिया बल-रामचन्द्र की जै | सिया बलरामचन्द्र की जै,पवनसुत हनुमान की जै |कहने को चौदह बरस,सहत्र वर्षों दूर रहे घर से | कल…

  • Love kavita | Mohabbat |-मोहब्बत|

    मोहब्बत ( Mohabbat | Love kavita ) मोहब्बत कैसी होती हैं जुदाई कितनी रोती है ।। चैन आए नहीं रैन जाए नहीं रात बेबसी में नीद आए नहीं कटती नहीं है रात जल्दी सुबह नहीं होती है । मोहब्बत …… प्यार जलता रहे दिल पिघलता रहे हर घड़ी ख्वाब में फूल खिलता रहे जलती रहे…

  • श्रीराम चालीसा | Shri Ram Chalisa

    राम चालीसा दो० राम ब्रह्म जगदीश हरि, भक्त हृदय निष्काम। गुरु पद नख विग्रह निरखि, वन्दउँ सीताराम। चतुरानन शिव हिय बसे, प्रणव तत्व साकार। राम नाम सुमिरन किये, मिटे सकल भव भार। चौ० जय श्री राम जगत प्रतिप्राला। संत हृदय प्रभु दीन दयाला। दशरथ गेह लिए अवतारा। हरन हेतु अवनी कै भारा। अनघ अनादि तत्व…

  • रश्मिरथी | Rashmirathi

    रश्मिरथी ( Rashmirathi )    देख सखी दिनकर नहीं आए आहट सुन रश्मि रथियों ने खोली द्वारा निशाचर डींग हांक रहे थे जो वह दुम दबाकर गये भाग कल की रात्रि अति काली जो अब ना दे दिखाई सोच सखी उनके आने पर क्या क्या देगा दिखाई तेज स्वरूप- सिंहासन संपूर्ण क्षितिज सुनहरी छाई निशाचर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *