जब जंगल रोए

जब जंगल रोए

जब जंगल रोए – कांचा गचीबोवली की पुकार

( दिकुप्रेमी की कलम से )

कुछ आवाज़ें मौन होती हैं,
जैसे टूटी टहनियों की टीस,
जैसे मिट्टी से उखड़ते पेड़ों की कराह
जिन्हें कोई सुनना नहीं चाहता।

तेलंगाना के कांचा गचीबोवली वन क्षेत्र में
विकास की आड़ में
विनाश का वाक्य लिखा गया।
जहाँ कभी हवाओं की सरसराहट
कवियों को गीत देती थी,
वहाँ अब बुलडोज़र चल रहे हैं
और चुपचाप गिर रहे हैं वे वृक्ष
जिनमें पीढ़ियों की सांसें बसी थीं।

क्या यही विकास है?
जहाँ जड़ों को उखाड़
ईंटों की नींव रखी जाए?
जहाँ जीवों को घर से बेघर कर
हम अपने भवन बनाएं?

वो वन जो कभी
प्रकृति की खुली किताब था,
आज शासन के दस्तावेज़ों में
सिर्फ़ ‘खाली ज़मीन’ बन चुका है।

छात्रों ने आवाज़ बुलंद की,
पर्यावरण प्रेमियों ने धरना दिया,
उनकी आँखों में सिर्फ़ आँसू नहीं थे—
बल्कि भविष्य का डर था।
क्योंकि अगर आज ये जंगल नहीं बचे,
तो कल सांसें भी बिक जाएंगी।

तेलंगाना उच्च न्यायालय ने
अस्थायी विराम दिया इस विध्वंस को,
पर क्या यह विराम
वन्य जीवन के ज़ख्म भर पाएगा?

प्रेम की अंतिम पुकार

पेड़ों को मत काटो,
वहाँ कविता रहती है।
उन डालों पर बैठकर
चिड़ियाँ नहीं,
बचपन गाया करता है।

इन जंगलों को मत उजाड़ो,
ये सिर्फ़ लकड़ी नहीं,
जीवन की लय हैं।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • जटायु राज | Kavita

    जटायु राज ( Jatayu raj )   रावण मारीच को संग ले पंचवटी में जाता है मायावी बाबाजी बनकर सीता हर के लाता है   कोई प्राण बचा लो मेरे मेरी करूण पुकार सुनो आकर रक्षा करो हमारी धरा गगन जहान सुनो   स्वर सुन सीता माता का पक्षी राज जटायु आया रे दुष्ट क्या…

  • हे महामना शत शत प्रणाम

    हे महामना शत शत प्रणाम नैतिकता काशोध शुद्धमर्म सुगंधपुष्प प्रावाह सामालवा महिमा कीपरिभाषाक्रांति शान्ति कादेवदूत ।। युग कालचेतना का प्रहरीईश ईश्वरअविनासी का सत्यसाक्ष्य सरस्वती साधकब्रह्मसत्य का पर्याय।। भारत भूमि काशौर्य पराक्रमनिराश जन मनकि हुंकारयुवा ओजसंरक्षक वचन कर्मधर्म का सनातन ।। कानून विदपत्रकार कर्मजन्म मर्मभारत माता काआँचल काशी और प्रयागगौरव गरिमा कामहामना प्रेरक पुरुषार्थ।। जन मन…

  • एम.एस.ख़ान की कविताएं | M.S. Khan Hindi Poetry

    भाई बहिन है रक्षा के बंधन रक्षाबंधन जीवन में खुशियाँ लाया,बहिन ने ये बंधन फिर याद दिलाया।बचपन की मीठी वो यादें ताज़ा बातें,संग हँसी और प्यारी बातें हुई सौगातें।धागों में लिपटी सिर्फ़ दुआ नहीं होती,आँखों को नम करती छाया भी होती।भाई का सिर भी गर्व से ऊंचा होता,भाईबहिन का दिल मन सच्चा होता।बहिन की लंबी…

  • अकेला ही | Akela Hi

    अकेला ही ( Akela hi )    अकेले ही चलना पड़ता है मुश्किलों से संभलना पड़ता है तूफानों से जीतना है अगर खुद को सिकंदर बनना पड़ता है काटनी है अगर फसल भी तो धूप मे जलना पड़ता है आसान नहीं है अनाज को भी घर में ले आना ठंड भरी रातों में ठिठुरना पड़ता…

  • राजस्थान स्थापना दिवस

    राजस्थान स्थापना दिवस हमारा प्यारा राजस्थान, हमारा प्यारा राजस्थान ।हरे भरें खेत खलिहान मरुस्थल की यह भूमि है ।वीर- सपूतों के बलिदानों की यह पावन भूमि है ।रंग- बिरंगी धरा हमारी हर कण में खुशियाँ छाई है ।वेदों की ध्वनि, ऋषियों की वाणी यहाँ विकसाईं है ।मातृ भूमि जन्म भूमि के कण- कण में सौरभ…

  • लड़की हूँ तो क्या हुआ | Ladki hun to kya hua | Kavita

    लड़की हूँ तो क्या हुआ ( Ladki hun to kya hua )     दुनिया में पीड़ा बहूत है कब तक तु अपने दुखों को गाएगी इस मतलब भरी दुनिया में क्या तु अपने लिए सहारा ढूँढ पाएगी   अकेली निकल उजाले की खोज में अंधकार भी पीछे छूट जाएगा। और जहाँ तक बात रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *