Jeevan ke rang

जीवन के रंग | Jeevan ke Rang

जीवन के रंग

( Jeevan ke Rang )

जिंदगी ने जिंदगी से
कुछ सवाल किये है।
जिंदगी ने जिंदगी को
उनके जबाव दिये है।
कभी खुशी के लिए
कभी गम के लिए।
फिर भी जिंदगी को
संतुष्ट नही कर पाये।।

जिंदगी को जग में सब
खुशी से जीना चाहता है।
फूलों की चाहत को
दिलमें सजाना चाहता है।
पर खुदको काँटों से
दूर रखना चाहता है।
जबकि काँटों के बिना
फूलों का अस्तत्व कहा।।

जिंदगी खूब सूरत है
जीना नही आता है।
चारों तरफ खुशीयाँ है
उनमें रहना नही आता।
देखते रहते है औरों को
और उनकी कार्यकलापो को।
जिनके कारण ही हमें
जीना नही आ रहा।।

जिंदगी के रंगों को देखो
उनमें खोलकर देखो।
एक अलग रंग बनेगा
जो तेरी पहचान होगा।
रंगों के भावों को समझो
और उन्हें जीवन में भरो।
कौनसा रंग किसके लिए
और क्यों बना है।
क्योंकि रंगों में जीवन का
बहुत आनंद छुपा है।।

Sanjay Jain Bina

जय जिनेंद्र
संजय जैन “बीना” मुंबई

यह भी पढ़ें :-

दो पीढ़ी का मिलन | Geet Do Pidhi ka Milan

Similar Posts

  • भ्रम | Poem bhram

    भ्रम ( Bhram )   जो गति मेरी वो गति तेरी,जीवन भ्रम की छाया है। नश्वर जग ये मिट जाएगा, नश्वर ही यह काया है।   धन दौलत का मोह ना करना, कर्म ही देखा जाएगा, हरि वन्दन कर राम रमो मन,बाकी सब तो माया है।   यौवन पा कर इतराता हैं, बालक मन से…

  • सात्विक गौरव के है ये पल

    सात्विक गौरव के है ये पल निशांत बच्छावत के 16 वाँ जन्मदिन पर मेरे भाव- पूर्वजों के पुण्य – पुंज और आशिर्वाद के निहितार्थ वात्सल्यमय निशांत के जन्मदिन के शुभ – दिवस पर उसको स्नेहासिक्त जीवन के “प्रदीप “ पाने की शुभकामनाएँ । सात्विक गौरव के है ये पलपुरुषार्थ का मिला जो सुफलव्यक्तित्व द्वय को…

  • दिवाली पर

    दिवाली पर मिष्ठान की तश्तरीअब भरी ही रहती हैरंगोली भरी दहलीज़ भीअब सूनी ही रहती है रामा श्यामा करना हमेंअब बोझ लगने लगाबुजुर्गों का आशीर्वादअब बोर लगने लगा यह काल का प्रभाव है याभविष्य पतन की दिशावर्तमान का झूठा सुख याकल के समाज की दुर्दशा दिवाली महज़ त्यौहार नहींसंस्कृति मिलन का रुप हैजीवन को अचूक…

  • आचार्य श्री तुलसी का 111 वाँ जन्मदिवस ( अणुव्रत दिवस )

    आचार्य श्री तुलसी का 111 वाँ जन्मदिवस ( अणुव्रत दिवस ) वि. सं. 1971 को कार्तिक शुक्ल द्वितीया आज के दिन 110 वर्ष पूर्व आचार्य श्री तुलसी का जन्म हुआ था । आचार्य श्री तुलसी को मेरा भावों से शत – शत वन्दन ! इस अवसर पर मेरे भाव – जीवन उज्ज्वल कर लेअज्ञान तिमिर…

  • शिंजो अबे का इस्तीफा

    शिंजो अबे का इस्तीफा *****   कोरोना के बीच जापानी प्रधानमंत्री ने इस्तीफे की घोषणा की है, सुन जापानियों में एक हलचल सी मची है। शेयर बाजार धराशाई हो गया, एक स्थिर सरकार का यूं विदाई हो गया। महामारी के बीच नया संकट पैदा हुआ है अभी आबे का कार्यकाल, एक वर्ष बचा हुआ है।…

  • खूबी मां की | Maa par Kavita in Hindi

    खूबी मां की ( Khoobi maa ki )   मां तेरे आँचल में, हर पल सलोना देखा है। मार कर मुझे, तुझको रोता मैंने देखा है। डांटना तो बस, तेरा नाराजगी जताने का, प्यारा तरीक़ा है, देती खुशियां ही खुशियां, क्या??? तू कोई फरिश्ता है। Phd करके भी तू, क्या?? गिनती भूल जाती है। मांगता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *