शिंजो अबे का इस्तीफा

शिंजो अबे का इस्तीफा

शिंजो अबे का इस्तीफा
*****

 

कोरोना के बीच
जापानी प्रधानमंत्री ने
इस्तीफे की घोषणा की है,
सुन जापानियों में
एक हलचल सी मची है।
शेयर बाजार धराशाई हो गया,
एक स्थिर सरकार का यूं विदाई हो गया।
महामारी के बीच
नया संकट पैदा हुआ है
अभी आबे का कार्यकाल,
एक वर्ष बचा हुआ है।
कोरोना फैलने के बाद से ही-
जापानी जवाब मांग कर रहे थे,
शिंजो बताएं?
कोरोना से निपटने को क्या किए?
दो महीनों से किसी कार्यक्रम में नहीं आए!
स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल जा रहे थे।
तभी से लोग कयास लगा रहे थे,
लोगों को जवाब नहीं दिए जा रहे थे।
‘अबे’ सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे,
अपने दादा के नक्शे कदम पर चल रहे थे।
रिकार्ड समय तक प्रधानमंत्री रहे ,
सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री थे बने।
शिंजो अबे जापान को सुंदर, सामान्य
और बड़ी सैन्य शक्ति वाला देश
बनाना चाह रहे थे,
इन्हीं नीतियों पर अमल कर रहे थे।
अति राष्ट्रवादी नीतियों के चलते अमेरिका के करीब आए,
राष्ट्रपति ट्रंप उन्हें खूब भाए।
चीन और कोरिया को किया नाराज,
मंदी से देश को निकाल,बचाए रखा ताज ।
इस्तीफे से स्थिरता के इस काल की समाप्ति होगी,
लोग सशंकित हैं!
क्या अस्थिरता की वापसी होगी ?
2006 से ही शिंजो पद पर सुशोभित थे,
अब देखना है कि कौन बन रहे हैं?
चुनौतियां कई हैं,
अनुभवी सरकार गई है।
कोरोना से निपटने,
जापानी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने;
विदेश नीति पर करना होगा विचार,
जापान के अगले प्रधानमंत्री-
और नीतियों पर नजर रखेगा संसार।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि
जनता में भरोसा पैदा करना होगा,
उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।
यही सरकारों की सफलता की-
पहली सीढ़ी है,
21 वीं सदी की जनता पढ़ी लिखी
और युवा पीढ़ी है;
इन्हें गुमराह करना आसान नहीं है।

?

नवाब मंजूर

 

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

आओ पेड़ लगाएं हम | Paryawaran par kavita

 

Similar Posts

  • पराजय | Parajay

    पराजय ( Parajay )    खड़े हो उम्र की आधी दहलीज पर ही अभी ही कर लिया समझौता भी वक्त से यह तो है ,पराजय ही स्वीकार कर लेना लेने होते हैं कुछ निर्णय भी सख्त से अभी ही न मानो हार तुम,उठा आगे बढ़ो ऊंचा नही है शिखर कोई,नियमित चढ़ो दुहराओ न गलतियां ,फिर…

  • आज की शादी में | Kavita Aaj ki Shaadi mein

    आज की शादी में ( Aaj ki shaadi mein )   हो रहा है सतरंगी आकाश आज की शादी में बारात आई है इस शहर की घनी आबादी में। छोड़े नहीं कोई चावल – रोटी लेकर थाली में आँसू बह जाते हैं बिखरे दानों की बर्बादी में। कुत्ते अलग ही टूट रहे हैं एक दूजे…

  • कर्मठ बनिए | Kavita Karmath Baniye

    कर्मठ बनिए ( Karmath Baniye ) निरन्तर लगाव का भाव रखना , हद और सरहद जमीन की होती है ।।1। भारतीय अंधेरे भी हैं मुट्ठी बांधे , हाथापाई की झड़प चीन की होती है ।।2। शब्द के प्रयोग से प्रभाव शून्य होता, सम्मान सदैव मनहर मौन की होती है।।3। हर युद्ध का पथप्रदर्शक धर्म रहा…

  • हैप्पी बर्थडे | Happy Birthday par Kavita

    हैप्पी बर्थडे सेलिब्रेट ( Happy birthday celebrate )    घर-परिवार और रिश्तेदारों ने किया हमें विश, लो जी आ गया फिर हमारा भी जन्म-दिवस। बनवाकर लाये इस रोज़ बड़ा सारा एक कैक, उजियारा था चारो तरफ़ बरसे धनाधन किश।। जीवन का एक वर्ष हमारा हुआ इसदिन कम, मोमबत्ती बुझाकर काटे है कैक झूमकर हम। जगमग…

  • बादल | Badal par chhand

    बादल ( Badal )   जलहरण घनाक्षरी   काले काले मेघा आओ, बरस झड़ी लगाओ। व्योम में कड़क रही, बिजलियां कड़ कड़।   बारिश की बूंदे प्यारी, सबको सुहाती सारी। बादल गरज रहे, अंबर में गड़ गड़।   नभ बदरिया छाए, रिमझिम पानी आए। मुसलाधार बरसे, झड़ी लगे टप टप।   आषाढ़ उमड़ आया, घूमड़…

  • श्री गुरु चरण | Shri Guru Charan

    श्री गुरु चरण ( Shri Guru Charan )    श्री गुरु चरण कमल नित वंदन मुदित मना मानस मुनियों सा, ध्यान चिंतन उत्तम ज्ञान । नीतिमान निष्कपट सुनिष्ठ, सतत निरत नैतिक आह्वान । प्रेरणा पुंज व्यक्तित्व कृतित्व, चरित सुरभित सदृश चंदन । श्री गुरु चरण कमल नित वंदन ।। शमन दमन अंधविश्वास आडंबर, शुभ सुख…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *