Jeevan Sara

जीवन सारा बीत गया | Jeevan Sara

जीवन सारा बीत गया

( Jeevan sara beet gaya ) 

 

बीत गई वो भोर सुहानी
सुंदर सब शामें बीत गई
जीवन ये सारा बीत गया
सांसे डोर थामे बीत गई

बीत गई वो मस्त बहारें
रैना अंधियारी बीत गई
उमड़ा आता प्रेमसागर
वो बातें सारी बीत गई

बीत गए वो ख्वाब सुरीले
नयनों की ज्योति बीत गई
धरा नापते डग भर भर के
वो तन की शक्ति बीत गई

बीत गई मुस्कान अधर की
बहती वो रसधारें बीत गई
बीत गई है श्रवण की शक्ति
मांझी पतवारें सब बीत गई

 

कवि : रमाकांत सोनी
नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बेटा कब आएगा तू | Beta Kab Aayega

 

 

Similar Posts

  • शीत | Hindi muktak

    शीत ( Sheet )   सर्द हवाएं ठंडी ठंडी तन ठिठुरन सी हो जाती है कंपकंपी छूटती तन बदन में सर्दी खूब सताती है ठंडा माह दिसंबर का सर्दी का कोप बड़ा भारी कोहरा धुंध ओस छा जाये बर्फबारी हो जाती है।   बस दुबके रहो रजाई में अलाव कहीं जला देना स्वेटर मफलर कोट…

  • माँ से बना बचपन मेरा

    माँ से बना बचपन मेरा अजब निराला खेल बचपन का lदुनिया ने लिया पक्ष सक्षम का llबचपन ने लिया पक्ष माँ का lआज भी धुन माँ की लोरी की llसुनाओ , फिर से कहानी माँ की lमाँ से बना बचपन मेरा ll किसी ने पूँछा ” मुकद्दर ” क्या है ?मैं ने कहा मेरे पास…

  • फिर उसी कांधे पर सिर | Kavita Phir usi Kandhe par

    फिर उसी कांधे पर सिर ( Phir usi kandhe par seer )   बचपन में मां के आंचल में सिर देकर सो जाते थे। मीठी मीठी लोरियां सुनकर सपनों में खो जाते थे। बैठ पिता के कंधों पर हाथी घोड़े का चलता खेल। कागज की नाव चलाते साथियों संग चलती रेल। फिर पिता के कंधों…

  • खट्टी मीठी यादें | Khatti meethi yaadein kavita

    खट्टी मीठी यादें ( Khatti meethi yaadein )     वर्ष बीत गया कुछ कुछ कवड़ी मगर सच्ची यादें सब के जीवन को बदला कुछ अच्छी सच्ची बातें   आहिस्ता आहिस्ता नव वर्ष आ ही गया करें स्वागत नव ऊर्जा नव उमंग नव उत्साह संग आओ करें स्वागत   कुदरत ने ये कैसा कहर बरपाया…

  • कोकिला उपवन क्यों न आई

    कोकिला उपवन क्यों न आई कोकिला उपवन क्यों न आईखिली बहारें यहां रुत पतझड़ीकिसलय ने अश्रु बूंदें टपकाईकोकिला उपवन क्यों न आई काली आंखें काला वस्त्रपहन कौन तू देश गईतेरे गीतों तेरी धुनों सेसजी क्या महफिल नईकोमल – कोमल पत्ते डालीचुप थे तुझ बिन न खड़खड़ाएफाख्ता उदास अमलतास पर बैठीउसने पंख न फड़फड़ाएआम्र मंजरी रूठी…

  • राष्ट्रीय युवा दिवस : स्वामी विवेकानंद

    राष्ट्रीय युवा दिवस : स्वामी विवेकानंद स्वामी विवेकानंद महान।सब करते उनका सम्मान।।यह युवा दिवस उनके नाम।हिंदुस्तान की थे वो शान।। देश की संस्कृति को बचाया।हिंदुस्तान का मान बढ़ाया।।सच रहा पर वो सदा चले।ज्ञान का पाठ सबको पढ़ाया।। गरीब की मदद करो बताया।दिलों में देश का प्रेम जगाया।।प्यार स्वामी विवेकानंद जी ने।देश हित मार्ग सबको दिखाया।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *