हवा का झोंका | Jhonka Hawa ka

हवा का झोंका

( Hawa ka jhonka )

 

काश कोई हवा का झोका,
उसे छूकर आता।
उसकी खुशबू को खुद को समेटे,
मैं महसूस कर पाता उसको, इन हवाओं में ।
मैं एक बार फ़िर, खो जाता,
उसकी यादों की रंगीन फिजाओं में।
मेरी आंखों के सामने छा जाता ,
उसका किसी हवा के झोंके सा,
मेरी जिन्दगी में आना ।
साथ बारिश की हल्की फुहार सा,
खुशियों को का लाना।
काश कोई हवा का झोंका,
मोहब्बत ए पैगाम लाता।
उसके दूर होकर भी पास होने का,
या बाढ़ की तेज हवाओ के माफिक,
मेरा सब कुछ बहा ले जानें का।
काश कोई हवा का झोंका,
मुझे मेरे अतीत में ले जाता।
काश मैं सुधर पाता अपनी गलतियों को,
रोक पाता उसे यू जानें से।
गले से लगा लेता, रोक लेता
उसे अपने आलिंगन से।
काश कि वो हवा का झोंका,
ना आया होता मेरे खुशनुमा जीवन में।

 

© प्रीति विश्वकर्मा ‘वर्तिका

प्रतापगढ़, ( उत्तरप्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

कलयुग का प्रेम | Kalyug ka Prem

 

Similar Posts

  • गणेश चतुर्थी | Ganesh Chaturthi

    गणेश चतुर्थी ( Ganesh Chaturthi )    शिवजी ने दिया गणेश को,प्रथम पूज्य वरदान देवी देवताओं में अग्र , गणपति की आराधना । हर कर्म धर्म शुभारंभ, पूर्ण इन्हीं से मनोकामना । सद्बुद्धि के अधिष्ठाता का, सारी सृष्टि करती पहला ध्यान । शिवजी ने दिया गणेश को,प्रथम पूज्य वरदान ।। महादेव साथ गणेश का, जब…

  • पढ़ पाऊँ

    पढ़ पाऊँ   हमेशा से ही मेरी हरसत रही है ये कि मैं भी कभी देखूँ किसी को सामने बैठा कर उसकी झील सी आँखों में अपने को डुबो कर….! एक ख्वाहिश ही रही कि उसकी आँखों को पढ़ पाऊँ क्या लिखा है उसके दिल में क्या चाहत है उसकी क्या दर्द है उसकी आँखों…

  • बरसाती मेंढक!

    बरसाती मेंढक! *** माह श्रावण शुरू होते ही- दिखते टर्र टर्र करते, जाने कहां से एकाएक प्रकट होते? उधम मचाते, उछल कूद करते। कभी जल में तैरते, कभी निकल सूखे पर हैं धूप सेंकते। माह दो माह खूब होती इनकी धमाचौकड़ी, लोल फुला फुला निकालते कर्कश ध्वनि। इन्हें देख बच्चे खुश होते, तो कभी हैं…

  • Kavita | अबोध

    अबोध ( Abodh ) बहुत अच्छा था बचपन अबोध, नहीं  था  किसी  बात का बोध। जहाॅ॑  तक  भी  नजर जाती थी, सूझता था सिर्फ आमोद -प्रमोद।   निश्छल मन क्या तेरा क्या मेरा, मन लगे सदा जोगी वाला फेरा। हर  ग़म मुश्किल से थे अनजान मन  में  होता  खुशियों का डेरा।   हर  किसी  में …

  • आँसू | Aansoo

    आँसू ह्रदय के हरेक भाव का द्रव भी,बह कर बन जाता है आँसू ।प्यार घृणा करुणा के विरोध का,द्रवित रूप होता है आँसू ।। सभी भावों की अभिव्यक्तियों पर,टपक आँख से जाता आँसू ।मन हँसता तो हँसे है वक्त भी,गिर जाता है आँख से आँसू ।। उसका स्थान नियत है कर डाला,मनुज आँख में बसता…

  • दिल | Dil kavita

    दिल ( Dil )   दिल के कुछ रिश्ते अक्सर खास होते हैं दिल के जुड़ते तार गहरे विश्वास होते हैं   टूट  ना  जाए  दिलों  का यह एहसास गहरा रिश्ते निभाए शख्स वो दुनिया में खास होते हैं   दिल के सारे राज दिल में हमेशा दबाकर रखो खुशियों का पैगाम आएगा सबको बताकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *