Kahani Desh ki Mati

देश की माटी | Kahani Desh ki Mati

अभी रमेश को 15 दिन भी नहीं आए हुए थे पता चला उसकी मां को लकवा मार गया है । वह बहुत चाहता था मां के पास पहुंचे लेकिन चाह कर भी घर नहीं जा सकता था।

रात्रि में जब वह लेटा हुआ था तो उसे नींद नहीं आ रही थी। वह सोचता रहा की किस प्रकार से है मां होगी। उसका ख्याल कैसे रखा जा रहा होगा?मां के ख्यालों में खोया हुआ कब उसे नींद आ गई पता नहीं चला।

एक-दो दिन बाद उसे जब पता चला कि अस्पताल में मां की तबीयत और बिगड़ती जा रही है। उसकी चिंता और बढ़ने लगी । वह सोचने लगा क्यों कमाने आते हैं लोग ? जब आवश्यकता पड़ने पर घर ना जा सके।

इस प्रकार से 15 दिन बीत गए । मां की तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। खाना पीना बंद हो चुका था। मात्र इंजेक्शन के सहारे जो कुछ भी दवाई दी जा रही थी। वही उसका भोजन था।

रात रात भर वह मां के ख्यालों में डूबा रहता। विदेश की नौकरी उसके गले की फांस बन चुकी थी। वह काम पर जाता पर उसका मन नहीं लगता था। अनमने भाव से किसी प्रकार वह नौकरी को किये जा रहा था।

एक दिन उसकी मां ने कहा-” बड़कवा को देख लेती तो शांति से परमात्मा के यहां चली जाती।”
अपने बेटे की याद करते-करते अंततः मां ने अपने प्राण छोड़ दिए। उसे जब पता चला कि मां अंतिम श्वास तक उसका नाम लेती रही कि एक बार देख लेती तो संतोष हो जाता।

मां के बारे में सुनकर फूट फूट कर रोने लगा। उसका जीवन उस पिंजरे में बंद पंछी की तरह हो चुका था। जहां पर मलिक तो सुंदर-सुंदर पकवान खाने को देता है लेकिन पिजड़ा उसके लिए गले की फांस बन चुका था। वह पिंजरे से निकलकर उड़ना तो चाहता था लेकिन चाह कर भी उड़ नहीं सकता था।

वह सोचने लगा कि घर की परिस्थितियों को देखकर वह विदेश आ गया था कि घर के लोग सुखी रह सके । लेकिन क्या पता था कौड़ी कमाने के चक्कर में मां यूं ही छोड़ कर चली जाएगी।

यदि यह पता होता कि मां यू ही छोड़ कर चली जाएगी तो वह घर से नहीं आता। वहीं कुछ काम करके कम से कम मां की सेवा तो करता। आखिर अब कौन उसको बेटा कह कर बुलाएगा।

धीरे-धीरे समय अपनी गति से बीतता जा रहा था। इसी बीच अभी चार-पांच माह भी नहीं बीते थे कि पता चला उसके घर में प्यारी सी लाडली बेटी ने जन्म लिया है।

अब उसका मन और अपने देश की माटी के लिए तड़प उठा। हरपल उसकी आंखों के सामने उसकी पत्नी एवं बच्चों का चेहरा नाचता रहता था। उसकी हालत अर्धविक्षिप्त जैसी हो गई थी।

उसे कोई भी चीज अच्छी नहीं लग रही थी। बस एक ही ख्याल है । उसके मन में रहता की कैसे वह अपने घर पहुंचे। लेकिन 2 साल का अनुबंध उसे बांधे रहा है।

उसे अब दिन काटे नहीं कट रहे थे । उसे यह समझ में आ रहा था कि अपने देश में ही रहकर कमाना अच्छा रहता है । विदेश में आने पर कुछ पैसे तो मिल जाते हैं लेकिन सुख चैन सब खो जाता है।

वह याद करता है कि गांव में जब वह रह रहा था तो कोई काम धंधा नहीं मिल रहा था। पुराना घर भी टूटा हुआ था। बरसात में पानी भर जाया करता था। वह चाह कर भी घर नहीं बनवा पा रहा था।

ऐसी स्थिति में कलेजे पर पत्थर रखकर वह विदेश आने के लिए तैयार हुआ लेकिन उसे क्या पता था विदेश आने पर ऐसा पहाड़ टूट जाएगा कि जिसकी छतिपूर्ति इस जीवन में नहीं हो पाएगी।

पिछली बार जब विदेश आया था तो किसी प्रकार से मन में भाव था कि चलो कुछ कमाई करके अम्मा को कम से कम छत तो मिल जाएगी । नहीं तो अम्मा शांति से जा भी नहीं पाएगी। घर बनने के बाद अम्मा बहुत खुश दिख रही थीं। अम्मा को लग रहा था कि चलो पति की कमाई से घर नहीं बना कम से कम बेटवन की कमाई से छत तो पड़ गई।

गृह प्रवेश के समय अम्मा बहुत खुश नजर आ रही थीं। उसे क्या पता था कि अम्मा की यह खुशी-खुशी परमधाम जाने की तैयारी है। अम्मा को लग रहा था कि चलो कम से कम आपन लड़िका अपने घर में तो रहेंगे। घर में अम्मा सबसे ज्यादा खुश नजर आ रही थीं।

पैर में दिक्कत होने के कारण चलने में परेशानी हो रही थी फिर भी वह लाठी के सहारे फटाफट सारे काम करतीं जा रही थी । अम्मा को बस अब एक ही चिंता थी कि छुटका के ब्याह हो जाए। कुछ समय के अंतराल में एक लड़की मिल भी गई और छुटका के विवाह भी हो गया।

छुटका के बहू आने के बाद अम्मा को ऐसा लग रहा था कि अब सब कुछ मिल गया। उसके बाद अम्मा को इतना शांत और सुकून कभी नहीं देखा गया।

अम्मा से पूछने पर बस यही कहती कि अब सब काम पूरा हो गया। अब भगवान से यही प्रार्थना बा कि अब लें चलें बस। छोटका की शादी हुए अभी एक दो माह भी नहीं बीते थे कि अम्मा ऐसे चली जाएगी पता नहीं था।

जिंदगी की लीला बड़ी विचित्र है। मनुष्य की मजबूरियां होती हैं जिसके कारण वह अपना घर परिवार छोड़कर विदेश में कमाने जाता है।

अपने देश में ही किसी अन्य शहर पर जाने में कम से कम इतनी सुविधा रहती है कि कभी हारीं बीमारी में अचानक आप घर जा सकते हैं। लेकिन विदेशों में जाने पर आप घर नहीं लौट सकते दुनिया में इससे बड़ा और दुख क्या हो सकता है?

बेटी को हुए भी लगभग एक माह हो गए लेकिन वह घर नहीं जा सकता। मनुष्य को अधिकांश लगता है कि वह व्यक्ति विदेश गया है तो बहुत खुश होगा लेकिन उसके विदेश में रहते हुए किसी हारीं बीमारी के समय या घर में होने वाली खुशियों के समय उसको वहां जो अकेलापन अनुभव करता है उसे कौन देख पाया है।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

त्रिकालदर्शी बाबा | Kahani Trikaldarshi Baba

Similar Posts

  • आजादी | Poem on Azadi in Hindi

    आजादी ( Azadi )   हमको प्यारी है हमारी आजादी, बड़ी मुश्किल से पाई हमने आजादी कई वीर शहीद हुए हैं हमारे देश के , कई घर ऊजड़ गए तब पाई ये आजादी ।। जब जब मातृभूमि पर संकट आया तब हर घर ने राष्ट्रध्वज फहराया, अपने मनोबल और राजधर्म से हमारे वीरों ने सदैव…

  • संगति का असर

    मेरा बेटा वंश कक्षा पांच में पढ़ता है। उसकी उम्र लगभग 10 वर्ष होगी। उसका हाल फिलहाल में एक दोस्त बना है। उसका नाम मनीष है। उसकी उम्र लगभग 11 वर्ष होगी। वह तीन-चार बार वंश के साथ घर आ चुका था। हर बार मुझे उसका व्यवहार बड़ा अजीब लगा। वह मात्र 11 वर्ष का…

  • फालतू की राय

    “पिताजी, मैं ग्रीन सिटी के बराबर में जहाँ पर प्लॉटिंग हो रही है, वहाँ एक प्लॉट लेना चाहता हूँ। आपकी इस बारे में क्या राय है? क्या मेरा वहाँ प्लॉट लेना ठीक रहेगा?”मोहित ने अपने एडवोकेट पिता नरेश जी के ऑफिस में घुसते हुए पूछा। “ठीक है। ले लो। कोई दिक्कत नहीं।”अपने वकील मित्र राजेश…

  • Kahani | कसम तोड़ दी हमने

    कसम तोड़ दी हमने ( Kasam Tod Di Humne )   आज फिर कैलेंडर में 12 तारीख देखकर ओवैस की आंखों में नमी उतर आई, उसके हाथ फिर खत लिखने को मचल उठी और वह खत लिखने बैठ गया लेकिन किसे ? सोचते – सोचते उसका ज़हन अतीत के गहरे कुएं में उतर गया, उंगलियां…

  • अंधविश्वास | Andhvishwas

    सुनीता को कई दिनों से सिर दर्द कर रहा था। एक दिन तो वह बेहोश हो गई। उसका पति शहर कमाने गया हुआ था। घर में उसकी सासू जेठ जेठानी आदि थे। उन्होंने सोचा कि इसको कोई भूत प्रेत का साया लग गया है इसलिए एक ओझा के पास गांव में ले गए। उसने भी…

  • पान | Laghu Katha Paan

    दोनों ही रोज तालाब से लगे पार्क मे रोज साथ-साथ आते और साथ-साथ ही जाते मगर आज क्या हुआ कि दोनों आऐ तो साथ-साथ मगर गए अलग-अलग। दुर्गेश जी के मन मे ये बात खटक रही थी कि हमेशा खुश रहने और कभी न झगड़ने वाले जोड़े मे आज ऐसा क्या हुआ जो वो इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *